सशक्तिकरण सही है या सशक्‍तीकरण/सशक्तीकरण

3,810 views
Skip to first unread message

Anand

unread,
Feb 21, 2009, 2:55:11 AM2/21/09
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
यह दोनों शब्‍द यत्र तत्र दिखाई पड़ते हैं। इसके लिए ऑनलाइन स्रोतों पर
विश्‍वास करने का जी नहीं करता। कृपया मार्गदर्शन करें कि "सशक्तिकरण"
सही है या "सशक्‍तीकरण/सशक्तीकरण"।

और संभव हो तो कोई संदर्भ, या इसके समर्थन में अन्‍य शब्‍दों का उदारहण
दें। अग्रिम धन्‍यवाद

- आनंद

अजित वडनेरकर

unread,
Feb 21, 2009, 3:50:53 AM2/21/09
to technic...@googlegroups.com
सशक्तीकरण सही है। लोग इसे शक्ति से जोड़ कर सशक्तिकरण लिखते हैं जो गलत है। करण प्रत्यय जब भी लगेगा, दीर्घ स्वर होता है। जैसे विलीनीकरण, डामरीकरण, उदारीकरण वगैरह। सशक्तीकरण शक्ति+करण से नहीं बल्कि शक्त+करण से बना है। शक्त से ही शक्ति शब्द बना है अत शक्त+करण =सशक्तीकरण हुआ।
--
शुभकामनाओं सहित
अजित
http://shabdavali.blogspot.com/

Dr. Kavita Vachaknavee

unread,
Feb 21, 2009, 3:53:22 AM2/21/09
to technic...@googlegroups.com
सशक्तीकरण ही् शत-प्रतिशत सही है, शुद्ध है
सशक्तीकरण स+ शक्ति से नहीं अपितु सशक्त से बना है। जैसे सबल से सबलीकरण, नव से नवीकरण आदि : उस प्रकार  सशक्तीकरण।
लोग शक्ति से इसे जोड़ कर बहुधा भूल करते हैं।

कविता





2009/2/21 Anand <anan...@gmail.com>



--
-  कविता वाचक्नवी
http://streevimarsh.blogspot.com
http://oldiezgold.blogspot.com
http://bloggerbusti.blogspot.com
http://hindibharat.blogspot.com  
http://360.yahoo.com/kvachaknavee
http://kvachaknavee.spaces.live.com  
http://vaagartha.blogspot.com  
http://balsabhaa.blogspot.com
http://sandarshan.blogspot.com
http://hindibharat.webs.com
http://kvachaknavee.wordpress.com
http://groups.yahoo.com/group/HINDI-BHARAT/


अजित वडनेरकर

unread,
Feb 21, 2009, 4:12:19 AM2/21/09
to technic...@googlegroups.com
कविता जी,
जल्दबाजी में शक्त+करण में स उपसर्ग लगाना भूल गया था--:)

Dr. Kavita Vachaknavee

unread,
Feb 21, 2009, 4:23:09 AM2/21/09
to technic...@googlegroups.com
  
         :)




2009/2/21 अजित वडनेरकर <wadnerk...@gmail.com>

Anand D

unread,
Feb 21, 2009, 4:25:20 AM2/21/09
to technic...@googlegroups.com
धन्‍यवाद.. ।

- आनंद


2009/2/21 Dr. Kavita Vachaknavee <kavita.va...@gmail.com>

रावेंद्रकुमार रवि

unread,
Feb 21, 2009, 1:27:54 PM2/21/09
to technic...@googlegroups.com
सशक्त + करण = सशक्तीकरण

मुझे तो इसमें भी कुछ खटक रहा है!
शुभकामनाओं के साथ -
आपका
रावेंद्रकुमार रवि
http://saraspaayas.blogspot.com/

अजित वडनेरकर

unread,
Feb 21, 2009, 1:29:59 PM2/21/09
to technic...@googlegroups.com
निश्चिंत रहें। खटका दूर कर लें। 

2009/2/21 रावेंद्रकुमार रवि <raavend...@gmail.com>

रजनीश मंगला

unread,
Feb 22, 2009, 1:11:12 PM2/22/09
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
सशक्‍तीकरण में भी 8205 नंबर अक्षर अतिरिक्त है
सशक्‍तीकरण
&#2360;&#2358;&#2325;&#2381;&#8205;&#2340;&#2368;&#2325;&#2352;&#2339;
सशक्तीकरण
&#2360;&#2358;&#2325;&#2381;&#2340;&#2368;&#2325;&#2352;&#2339;

Raju Kumar

unread,
Jul 15, 2019, 11:41:05 PM7/15/19
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
अरविन्द कुमार द्वारा तैयार हिंदी थिसारस (बृहत् समांतर कोश) में सशक्तिकरण है, न कि सशक्तीकरण.

Anunad Singh

unread,
Jul 20, 2019, 12:40:59 AM7/20/19
to technic...@googlegroups.com
मैं तो बचपन से 'सशक्तीकरण' को ही सही मानते आया हूँ। मुझे पता नहीं कि
श्री अरविन्द कुमार जी के समान्तर कोश में क्या लिखा गया है। किन्तु
संस्कृत/हिन्दी में व्युत्पन्न शब्द और मूल शब्द में मात्रों का अन्तर
होना सामान्य बात है, इसमें कोई गलती नहीं होती।
उदाहरण के लिए

'तुष्टि' से व्युत्पन्न तुष्टीकरण।
'इतिहास' से ऐतिहासिक

भूगोल से भौगोलिक

राजनीति से राजनैतिक

देवी से देवियाँ

कठिनाई से कठिनाइयाँ ( 'कठिनाईयाँ' नहीं)

बुद्धि से बौद्धिक

दर्शन से दार्शनिक

आदि
> --
> आपको यह संदेश इसलिए मिला, क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical
> Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
> इस समूह की सदस्यता खत्म करने और इससे ईमेल पाना बंद करने के लिए,
> technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
> वेब पर इस चर्चा को देखने के लिए
> https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/52aae392-d78e-4ad2-8856-550ab51dd612%40googlegroups.com
> पर जाएं.
> ज़्यादा विकल्‍पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout पर जाएं.
>

Narayan Prasad

unread,
Jul 20, 2019, 1:45:51 AM7/20/19
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
>कृपया मार्गदर्शन करें कि "सशक्तिकरण" सही है या "सशक्‍तीकरण/सशक्तीकरण"।
>और संभव हो तो कोई संदर्भ, या इसके समर्थन में अन्‍य शब्‍दों का उदारहण दें। अग्रिम धन्‍यवाद
>

अभूततद्भाव (जो पहले ऐसा नहीं था, उसे अभी ऐसा करना) के अर्थ में प्रातिपदिक से च्वि प्रत्यय होता है । च्वि प्रत्यय लगाने के बाद इस प्रत्यय का कुछ भी शेष नहीं बचता ।
जो पहले से शुद्ध नहीं है, उसे शुद्ध करना / बनाना = शुद्धीकरण ।
नियमः (1) च्वौ च (पा॰7.4.26) - च्वि प्रत्ययान्त प्रातिपदिक के अन्तिम स्वर का दीर्घ हो जाता है ।
          (2) अस्य च्वौ (पा॰7.4.32) - च्वि प्रत्ययान्त प्रातिपदिक यदि अवर्णान्त हो तो उसका "ई" हो जाता है ।
शुचि --- शुचीकरण
पटु --- पटूकरण
शुक्ल --- शुक्लीकरण


>
> अरविन्द कुमार द्वारा तैयार हिंदी थिसारस (बृहत् समांतर कोश) में सशक्तिकरण है, न कि सशक्तीकरण.
>

इस Thesaurus में वर्तनी की बहुत सारी अशुद्धियाँ हैं ।

--- नारायण प्रसाद

वेब पर इस चर्चा को देखने के लिए https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/CACa%2Bt%3DPBNZ2%2Boh%2BVoOd0NE7ht%3Dm9FqsfMJrURnfBZyeUg_K5cg%40mail.gmail.com पर जाएं.

V S Rawat

unread,
Jul 20, 2019, 3:53:57 AM7/20/19
to technic...@googlegroups.com
मुझे भी सशक्तीकरण सही लगता है।

मानकीकरण, न कि मानकिकरण
निगरानीकरण, न कि निगरानिकरण
के उदाहरणों से तुरन्त स्पष्ट होगा।

रावत

Dr Rajeev kumar Rawat

unread,
Jul 21, 2019, 4:18:26 AM7/21/19
to technic...@googlegroups.com
सशक्तीकरण ही सही है। 


और थोड़े से हल्के मूड में कहूं कि जहां के लिए यह शब्द ईजाद किया गया वहां बहुत गलत हुआ.. सत्यानाश कर दिया इसने। 
👹👹😈👹

वेब पर इस चर्चा को देखने के लिए https://groups.google.com/d/msgid/technical-hindi/fa983959-96bc-a3c5-a33d-737b9c309c3b%40gmail.com पर जाएं.


--
डॉ. राजीव कुमार रावत,
वरिष्ठ हिंदी अधिकारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर-721302
09641049944,09564156315
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages