To font converter users/programmers

5 views
Skip to first unread message

narayan prasad

unread,
Mar 28, 2008, 4:19:31 AM3/28/08
to Chit...@googlegroups.com, Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
Font Converters vs Codes 127, 128-129, 141-144, 157-158
 
संजय जी ने फोंट परिवर्तन सम्बन्धी जिस समस्या का उल्लेख किया है वह Windows के पुराने संस्करणों (Windows XP + Office XP से पुराने) में आती है ।

समस्या का कारण -
  इस प्रकार की समस्या का मुख्य कारण है - विशिष्ट फोंट में ASCII कोड  127, 128-129, 141-144, 157-158 का प्रयोग किया जाना । Ulrich Stiehl ने itranslator99 के प्रयोग के लिए जो itmanual.pdf तैयार किया है उसमें Sanskrit99 फोंट के बारे में निम्नलिखित टिप्पणी की है -

The codes 127, 128-129, 141-144, 157-158 (not used in original TTF and PS fonts) have been left empty, because characters in these slots are often skipped by printer drivers.

परन्तु देवनागरी के कई ऐसे फोंट हैं (जैसे चाणक्य)  जिनमें इन कोडों को खाली नहीं छोड़ा गया । फलस्वरूप जावास्क्रिप्ट भाषा में लिखे गये परिवर्तक प्रोग्राम में इन कोडों के संगत (corresponding) देवनागरी अक्षरों के यूनिकोड अक्षरों का प्रावधान करना पड़ता है । परन्तु अकसर इन कोडों के लिए यूनिकोड अक्षरों के स्थान पर रिक्त वर्ग या बॉक्स दिखते हैं । यदि किसी तरह Alt Key का प्रयोग करके सीधे WordPad में टाइप करके ये अक्षर रखे भी जाएँ तो भी बॉक्स ही दिखते हैं लेकिन किसी-किसी अक्षर को छोड़ (जैसे चाणक्य फोंट में श् को छोड़) शेष अक्षरों का परिवर्तन ठीक-ठीक हो जाता है ।

फोंट परिवर्तकों के प्रयोक्ता / प्रोग्रामर यदि फोंट विशेष के Character Mapping (कोड 33 से लेकर 155 तक) को एक बार देख लें तो फोंट के प्रयोग में या फोंट प्रोग्राम लिखने में बहुत कुछ आसानी होगी । नमूने के तौर चाणक्य फोंट का Character Mapping यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है -
 http://technical-hindi.googlegroups.com/web/Chanakya-ASCII-Mapping.htm

यदि चाणक्य के बदले किसी और फोंट का Character Mapping चाहिए तो इस फाइल में White Rows को highlight करके उस फोंट विशेष को चुनें ।

समस्या का समाधान निम्नलिखित सन्देश पर दिया गया है -
http://groups.google.com/group/Chithakar/msg/45ec860c9c0ec0e3

--- नारायण प्रसाद

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages