हिन्दी फ़ॉन्ट परिवर्तक

14 views
Skip to first unread message

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 27, 2008, 12:18:31 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com
अनुनाद जी , नारायण जी,

कुछ समय से मैं आप दोनों के बनाए गए फ़ॉन्ट परिवर्तक प्रयोग करता रहा हूँ और मैंने पाया है
कि ये न सिर्फ बाकी उपलब्ध परिवर्तकों से उन्नत हैं, बल्कि तीव्र हैं, और परिवर्तित पाठों
में त्रुटियाँ भी यथासंभव अत्यंत कम होती हैं और इस वजह से त्रुटियों को जल्दी ही ठीक भी
किया जा सकता है. चूंकि अब इसमें फ़ाइलें बहुत सी जुड़ गई हैं, क्या इन्हें एक साथ जोड़कर एकल
इंटरफेस प्रदान नहीं किया जा सकता? मेरा मतलब है, कि ऊपर एक ड्रापडाउन सूची बना दी
जाए, जिसमें इनपुट और आउटपुट फ़ॉन्ट को चयन करने का विकल्प रहे, और बाकी सबकुछ एक ही
इंटरफ़ेस में काम हो जाए. बैकएण्ड पर ये अलग फ़ाइलें भले ही रहें. और चूंकि ये बढ़िया काम कर
रहे हैं, अतः इन्हें अन्यत्र डाउनलोड हेतु तथा ऑनलाइन प्रयोग हेतु भी कहीं पर रख दें तो
उत्तम रहेगा.

हमारे कार्यों को बेहद आसान बनाने के लिए आप दोनों का दिली शुक्रिया :)

रवि

narayan prasad

unread,
Mar 27, 2008, 1:00:40 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com
रवि जी,
   यह जानकर मुझे अत्यन्त प्रसन्नता हुई कि अनुनाद जी और मेरे द्वारा विकसित फ़ोंट परिवर्तक आपको पसन्द आये ।
 मैं दीर्घ काल तक कम्प्यूटर प्रोग्रामर रहा हूँ , परन्तु मेरा क्षेत्र बहुत सीमित रहा है (सामान्यतः Hydraulic Engineering के अनुप्रयोगों में) । जो कुछ फ़ोंट परिवर्तक मैंने तैयार किये हैं वे सब जावास्क्रिप्ट भाषा में हैं । इस भाषा में मेरी गति बहुत सीमित है । शायद इस मामले में देबू दा कुछ कर सकें ।
---नारायण प्रसाद

2008/3/27, Ravishankar Shrivastava <ravir...@gmail.com>:

Anunad Singh

unread,
Mar 27, 2008, 1:28:04 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com

टिडलीविक्य का प्रयोग करके इन सभी को एकल इन्टर्फेस के अन्तर्गत लाया जा सकता है।
इसमें किसी भी प्रोग्राम में कोई भी परिवर्तन करने की करूरत भी नहीं पड़ेगी। जैसे-जैसे नये परिवर्तक आते जायेगे, उन्हे बिना किसी परेशानी के इसमे जोड़ा भी जा सकेगा।

मेरे भी दिमाग में ये विचार बहुत दिनो से घूम रहा था। अब रवि जी ने इसे सबके सामने प्रस्तुत कर दिया है, तो अब मै टिडलीविकी के रूप मे सभी परिवर्तकों को एक साथ करके शीघ्र प्रस्तुत करने की कोशिश करूंगा।

Kakesh Kumar

unread,
Mar 27, 2008, 2:03:12 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com
एक धन्यवाद मेरी ओर से भी ले लें.

मैं नारायण जी द्वारा बनाया गया परिवर्तक अक्सर उपयोग में लाता हूँ और मुझे यह पिछ्ले कई
परिवर्तकों से ज्यादा उन्नत लगा.

रवि भाई का सुझाव विचारणीय है.

काकेश


--
धन्यवाद सहित
सादर

काकेश
http://kakesh.com

narayan prasad

unread,
Mar 27, 2008, 2:39:22 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com

फ़ोंट परिवर्तकों के बारे में अनुक्रिया (feedback) के लिए धन्यवाद !

फ़ोंट परिवर्तकों के प्रयोक्ताओं से निवेदन है कि यदि फ़ोंट परिवर्तन के समय  देवनागरी में लिखित किसी शब्द का ठीक-ठीक फ़ोंट परिवर्तन न होता हो, तो कृपया ऐसे शब्दों की सूची भेजें ताकि फ़ोंट परिवर्तकों का संशोधित संस्करण तैयार किया जा सके ।
 
---नारायण प्रसाद


2008/3/27, Kakesh Kumar <kakes...@gmail.com>:

narayan prasad

unread,
Mar 27, 2008, 2:42:38 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com
<< मै टिडलीविकी के रूप मे सभी परिवर्तकों को एक साथ करके शीघ्र प्रस्तुत करने की कोशिश करूंगा। >>
 
 यह तो बहुत खुशी की बात है ।

 
2008/3/27, Anunad Singh <anu...@gmail.com>:

zakirlko

unread,
Mar 27, 2008, 6:07:41 AM3/27/08
to Chithakar
नमस्कार।
क्या आप लोग ट्रू टाइप फान्ट को यूनिकोड में बदलने वाले परिवर्तक की बात
कर रहे हैं? यदि हाँ, तो कृपया मुझे भी नारायण जी के परिवर्तक का पता
देने का कष्ट करें। मैं सामान्यत रजनीश मंगला जी के परिवर्तक का प्रयोग
करता हूं, पर उसमें श को ष में बदलने की समस्या आती है। कृपया जानकारी
देने का कष्ट करें।
भवदीय,
जाकिर अली रजनीश
http://alizakir.blogspot.com

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 27, 2008, 6:35:18 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com

परिवर्तक फ़ाइलें यहां हैं-
http://groups.google.com/group/technical-hindi/files?hl=hi

रवि

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Mar 27, 2008, 8:39:51 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com
हम खुद तो तकनीकी व्यक्ति नहीं हैं पर प्रयोगकर्ता अवश्य हैं। यह परिवर्तक  हमें मिल जाए तो उस का उपयोग कर उपयोगी सुझाव तो हम भी दे ही सकते हैं।

2008/3/27, Ravishankar Shrivastava <ravir...@gmail.com>:

Ravishankar Shrivastava

unread,
Mar 27, 2008, 8:57:43 AM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com
दिनेशराय द्विवेदी wrote:
> हम खुद तो तकनीकी व्यक्ति नहीं हैं पर प्रयोगकर्ता अवश्य हैं। यह परिवर्तक हमें मिल
> जाए तो उस का उपयोग कर उपयोगी सुझाव तो हम भी दे ही सकते हैं।
>
>
> दिनेश राय जी,
>
> परिवर्तक फ़ाइलें यहां से डाउनलोड करें. -
> http://groups.google.com/group/technical-hindi/files?hl=hi
>
यदि समस्या हो तो बताएँ, आपको अलग से प्रेषित करता हूं
>
> रवि
>

sanjay kareer

unread,
Mar 27, 2008, 6:31:34 PM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com
On Thu, Mar 27, 2008 at 12:09 PM, narayan prasad <hin...@gmail.com> wrote:

फ़ोंट परिवर्तकों के बारे में अनुक्रिया (feedback) के लिए धन्यवाद !

फ़ोंट परिवर्तकों के प्रयोक्ताओं से निवेदन है कि यदि फ़ोंट परिवर्तन के समय  देवनागरी में लिखित किसी शब्द का ठीक-ठीक फ़ोंट परिवर्तन न होता हो, तो कृपया ऐसे शब्दों की सूची भेजें ताकि फ़ोंट परिवर्तकों का संशोधित संस्करण तैयार किया जा सके । 
 
नारायण्‍ण प्रसाद जी
 
मैं DV-TTYogeshEN से यूनिकोड फ़ोण्ट परिवर्तित्र का इस्‍तेमाल कर रहा हं. इसमें श नही बदलता. उसकी जगह ा दिखता है.  एक बदली हुई पंक्ति का नमूना देखें.....
सचिवों को पूर्व में निर्देा दिये गये
यदि इसे संशोधित कर सकें तो यह परिवर्तित्र सौ प्रतिशत सही नतीजे देने लगेगा.
 
धन्‍यवाद.

--
Sanjay Kareer
http://www.dailyhindinews.com

narayan prasad

unread,
Mar 27, 2008, 8:49:13 PM3/27/08
to Chit...@googlegroups.com

संजय जी,
    सबसे आसान और तात्कालिक समाधान तो यही है कि आप Windows 2000 के स्थान पर Windows XP (+ Office XP) install कर लें । इसमें वह समस्या नहीं आती ।

  चाणक्य फोंट में reserved slot का भी प्रयोग किया गया है जिसके चलते यह अक्षर Windows 2000 (+MS Word 2000 or 2001 or 2002) में परिवर्तक के ऊपरी window में दिखाई ही नहीं देता ।

  वर्तमान स्थिति में एक दूसरा उपाय भी है । समूचे पाठ को Times New Roman में देखें और यह पता करें कि ASCII characters A से Z तक और a से z तक में किसी अक्षर का प्रयोग हुआ है या नहीं । यदि ऐसा कोई अक्षर मिल गया तो काम आसान होगा । यदि इनमें से सभी का प्रयोग हुआ है तो अन्य किसी अप्रयुक्त character को 33 से 255 के रेंज में ढूँढ़ना पड़ेगा । और यदि कोई अप्रयुक्त character मिल गया तो फिर मैं आपको बता दूँगा कि परिवर्तक को आप खुद कैसे संशोधित करके काम चला सकते हैं ।

---नारायण प्रसाद



2008/3/28, sanjay kareer <s.ka...@gmail.com>:
नारायण प्रसाद जी

sanjay kareer

unread,
Mar 28, 2008, 12:54:09 AM3/28/08
to Chit...@googlegroups.com
जानकारी के लिए बहुत बहुत शुक्रिया नारायण प्रसाद जी.

अविनाश वाचस्पति

unread,
Mar 28, 2008, 1:05:20 AM3/28/08
to Chit...@googlegroups.com
आप सब कर तो सार्थक कार्य रहे हैं
 
पर यह मेरे पल्‍ले नहीं पड़ रहा है
मैं तकनीक का जानकार नहीं हूं ना
मेरे ब्‍लॉग्‍स पर भी ज्‍यादा कुछ
डिजायन शिजायन नहीं हैं
बहुत सारी युक्तियां भी नहीं हैं
क्‍योंकि इनका प्रयोग अपरिचित है मेरे लिए
पर उपयोग देखता रहा हूं सबके ब्‍लॉग पर.
आप सबके द्वारा किए जा रहे सर्वहितकारी कार्यों की सफलता के लिए तहे दिल से कामना करता हूं।
अविनाश वाचस्‍पति

 

अविनाश वाचस्पति

unread,
Mar 28, 2008, 1:07:41 AM3/28/08
to Chit...@googlegroups.com
मेरे द्वारा किए जा रहे व्‍यवधान के लिए क्षमा चाहूंगा परन्‍तु श्री प्रेम जनमेजय की पुस्‍तक के लोकार्पण के चित्रों का लिंक भेजने से अपने को रोक नहीं पा रहा हूं। चित्र कैसे लगे, देखकर अवश्‍य बतलायें।
सादर
अविनाश वाचस्‍पति

 
--
Avinash Vachaspati
Mobile 09868166586
http://nukkadh.blogspot.com/

Anunad Singh

unread,
Mar 28, 2008, 8:26:51 AM3/28/08
to Chit...@googlegroups.com

सदस्यगण,

मैने टिडलीविकी का प्रयोग करते हुए देवनागरी फाण्ट परिवर्तकों के लिये एकल इन्टरफेस बनाने की कोशिश की । किन्तु उसमें एक समस्या आ रही है। इसके कारण यह काम अब इतना जल्दी नहीं हो पायेगा जितना हमने सोचा था; इसमे समय लगाना पड़ेगा।

इसलिये मेरा सुझाव है कि एकल इन्टर्फेस की आवश्यकता को फिलहाल कामचलाऊ ढ़ंग से हल किया जाय। यह कामचलाऊ इन्टर्फेस मैने इसे अपने चिट्ठे पर एक प्रविष्टि के रूप में डाल दिया है।
 

दूसरा तरीका यह है कि आप अपने चिट्ठे के टेम्प्लेट में ही इन लिंकों को अन्तर्निर्मित (इम्बेड) कर सकते हैं।

तीसरा तरीका यह होगा कि इन सभी परिवर्तकों को एक ही एच टी एम एल फाइल में कापी कर लिया जाय और तदनुसार प्रोग्राम के तर्क (लाजिक) में मामूली सा परिवर्तन कर लिया जाय। इसके अन्तर्गत प्रयोक्ता के सामने एक 'ड्राप-डाउन-बक्सा'  प्रस्तुत किया जाय जिसमे से जो परिवर्तक चाहिये वह चुन ले और परिवर्तन का आदेश देने पर चुने हुए परिवर्तक के संगत 'कोड' ही कार्यशील (इक्सक्यूट) हो।

इसके अलावा टिडलीविकी के माध्यम से भी इसे करने का पूरा प्रयास तो किया ही जायेगा। किन्तु इन सबमें समय लगेगा।

shailesh bharatwasi

unread,
Mar 28, 2008, 9:39:38 AM3/28/08
to Chit...@googlegroups.com

अनुनाद जी,

ड्रॉपडाऊन बाक्स के साथ सभी परिवर्तकों का EMBED कोड हमें दे दें, मैं www.hindyugm.com पर इसके लिए अलग से एक पेज़ जोड़ दूँगा। मुफ्त टेलीफोनिक मदद (यूनिप्रशिक्षण) के दौरान बहुत से लोग मुझसे परिवर्तकों के बारे में पूछते रहे हैं। मैं अभी तक http://www.rajneesh-mangla.de बताता रहा हूँ क्योंकि यहाँ रजनीश जी ने सारी सुविधाएँ सुव्यस्थित तरीके से रखी हुई हैं, यह जानते हुए भी कि यहाँ उपलब्ध सभी परिवर्तकों में बहुत सी अशुद्धियाँ रह जाती हैं। यदि आप Embed कोड दे दें तो बड़ी कृपा होगी।

Anunad Singh

unread,
Mar 28, 2008, 10:51:13 AM3/28/08
to Chit...@googlegroups.com

भाई शैलेश जी,

आप द्वारा हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने की दिशा में किये जा रहे कार्य से मैं अवगत हूँ। यदि इन फाण्ट परिवर्तकों का प्रयोग किया जाता है और लोगों को इनसे सुविधा होती है तो ही इनको बनाने में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

मैं कोशिश करूंगा कि एक हफ्ते के अन्दर यह फाण्ट परिवर्तित्र यथेष्ट रूप में हिन्दी सेवियों को उपलब्ध हो जाय।

जीतू | Jitu

unread,
Mar 29, 2008, 2:42:17 AM3/29/08
to Chit...@googlegroups.com
भाई लोगों,
इस बारे मे अक्षरग्राम विकी(सर्वज्ञ)  और हिन्दी विकी पर एक लेख जरुर लिख दे, डाउनलोड लिंक के साथ

-जीतू
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages