अंग्रेजी-हिन्दी वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली

412 views
Skip to first unread message

Anunad Singh

unread,
Jun 1, 2012, 11:58:22 PM6/1/12
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
मैने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा नेट पर उपलब्ध करायी गयी शब्दावली का उपयोग करके 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेश' (SDA) के साथ उपयोग किये जाने योग्य एक शब्दकोश तैयार किया है। यह आफलाइन उपयोग की दृष्टि से तैयार किया गया है।

विशेषताएँ:
१) इसमें लगभग सभी विषयों की पारिभाषिक शब्द समाहित हैं।
२) इसमें लगभ्ग  १ लाख ६६ हजार प्रविष्टियाँ हैं।
३) यह एक टेक्स्ट फाइल है जिसे 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेश' (SDA) के साथ काम में लाया जा सकता है। किन्तु टेक्स्ट फाइल होने के कारण इसे किसी भी साधारण टेक्स्ट एडिटर में भी खोला, देखा और परिवर्तित/परिवर्धित किया जा सकता है। (ज्ञातव्य है कि SDA  बहुत ही छोटे आकार का एक अत्यन्त उपयोगी शब्दकोश अनुप्रयोग (डिक्शनरी अप्लिकेशन) है। )
४) गुणी लोग इसका किसी अन्य कार्यों के लिये 'कच्चे माल' की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।

टेक्स्ट फाइल के रूप में यह १० मेगाबाइट की है किन्तु 7Z में जिप करने पर मात्र 1.4 मेगाबाइट की रह जाती है। अभी इसे नेट पर टेक्स्ट रूप में यहाँ रखा गया है-

https://sites.google.com/site/technicalhindi/files/CSTT_Technical_Glossary_English-Hindi_Dict_v1.0.txt?attredirects=0&d=1

शीघ्र ही जिप प्रारूप में भी उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे जिससे उतारने में सुविधा हो।

कृपया इसे उतारें और इसका अधिकाधिक उपयोग एवं प्रचार-प्रसार करें।

-- अनुनाद

Anunad Singh

unread,
Jun 2, 2012, 1:06:26 AM6/2/12
to technic...@googlegroups.com
इस फाइल को सिम्प्ल डिक्शनरी अप्लिकेशन के साथ प्रयोग करने पर  कुछ और भी लाभ होते हैं जो वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली अयोग की साइट पर उपलब्ध सुविधा से भिन्न या बेहतर हैं-

१) खोज की गति अत्यन्त तेज है। क्लिक करते ही सभी शब्द हाजिर हो जाते हैं।

२) वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली अयोग की साइट पर 'पूरा शब्द' देना पड़ता है। यहाँ शब्द का कुछ भाग देने से भी खोज करेगा।

३) एक ही खोज बक्से में अंग्रेजी या हिन्दी का शब्द डालकर खोज सकते हैं। हिन्दी शब्द डालने के लिये गूगल आईएमई या कोई अन्य आईएमई चलेगा।

४) वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली अयोग की साइट पर 'हल' युक्त शब्द गलत आते हैं। (जैसे  'युद्ध' के बजाय 'युद्  ध  '  आता है।) इसमें सभी को सुधार दिया गया है।

५)  इस टेक्स्ट फाइल का उपयोग करके वैज्ञानिक शब्दावली का विभिन्न प्रकार से 'पाठ विश्लेषण'  (टेक्स्ट एनालिसिस्)  किया जा सकता है जिससे इसे सुधारने आदि के विषय में अन्तर्दृष्टि मिल सकेगी। उदाहरण के लिये नेट पर अंग्रेजी-जर्मन, फ्रांसीसी-जर्मन, रूसी-जर्मन आदि शब्दावलियाँ उपलब्ध हैं। उनके सापेक्ष हिन्दी शब्दावली में पारिभाषिक शब्द-चयन की तुलना की जा सकती है और सुधार की दृष्टि से कदम उठाये जा सकते हैं।

-- अनुनाद

Vinod Sharma

unread,
Jun 2, 2012, 2:22:08 AM6/2/12
to technic...@googlegroups.com
अनुनादजी,
आपका दिया हुआ लिंक खुल नहीं रहा है।
विनोद शर्मा

2012/6/2 Anunad Singh <anu...@gmail.com>

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

Anunad Singh

unread,
Jun 2, 2012, 3:58:48 AM6/2/12
to technic...@googlegroups.com
शर्माजी,
मेरे यहाँ तो मेरे सन्देश में जो लिंक है उस पर सीधे क्लिक करने से डाउनलोड करने का मेनू आ जाता है! कृपया दोबारा कोशिश करें।

-- अनुनाद

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Jun 2, 2012, 8:22:57 AM6/2/12
to technic...@googlegroups.com
बहुत ही बेहतरीन कार्य अनुनाद जी। धन्यवाद इस भागीरथ प्रयत्न के लिये।

बड़े आकार के कारण इसे कम्प्रैस करके अपलोड किया गया है। 7z फॉर्मेट में फाइल का लिंक है,

इसे ऍक्स्ट्रैक्ट करने हेतु पीसी में 7-Zip इंस्टाल करें।

2 जून 2012 9:28 am को, Anunad Singh <anu...@gmail.com> ने लिखा:

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

Lingual Bridge

unread,
Jun 2, 2012, 9:28:42 PM6/2/12
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
अनुनाद जी,

लिंक प्रदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद। इससे अनुवाद करते समय किन्हीं
कठिन शब्दों के पर्याय खोजने में बहुत सहायता मिलेगी क्योंकि कागज़ी
शब्दकोशों में बहुत अधिक समय बर्बाद होता है।

मैं Find function का उपयोग करते हुए वांछित शब्द ढूंढ़ता हूँ। क्या इसके
लिए कोई अन्य सुविधाजनक तरीका है?

दूसरे, क्या अन्य तकनीकी शब्दकोशों, उदाहरणार्थ गणित, इंजीनियरी,
चिकित्सा इत्यादि, को भी उपलब्ध कराने की योजना है?

साभार,

चोपड़ा

On Jun 2, 8:58 am, Anunad Singh <anu...@gmail.com> wrote:
> मैने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा नेट पर उपलब्ध करायी गयी
> शब्दावली का उपयोग करके 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेश' (SDA) के साथ उपयोग किये
> जाने योग्य एक शब्दकोश तैयार किया है। यह आफलाइन उपयोग की दृष्टि से तैयार
> किया गया है।
>
> विशेषताएँ:
> १) इसमें लगभग सभी विषयों की पारिभाषिक शब्द समाहित हैं।
> २) इसमें लगभ्ग  १ लाख ६६ हजार प्रविष्टियाँ हैं।
> ३) यह एक टेक्स्ट फाइल है जिसे 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेश' (SDA) के साथ काम
> में लाया जा सकता है। किन्तु टेक्स्ट फाइल होने के कारण इसे किसी भी साधारण
> टेक्स्ट एडिटर में भी खोला, देखा और परिवर्तित/परिवर्धित किया जा सकता है।
> (ज्ञातव्य है कि SDA  बहुत ही छोटे आकार का एक अत्यन्त उपयोगी शब्दकोश
> अनुप्रयोग (डिक्शनरी अप्लिकेशन) है। )
> ४) गुणी लोग इसका किसी अन्य कार्यों के लिये 'कच्चे माल' की तरह भी उपयोग कर
> सकते हैं।
>
> टेक्स्ट फाइल के रूप में यह १० मेगाबाइट की है किन्तु 7Z में जिप करने पर
> मात्र 1.4 मेगाबाइट की रह जाती है। अभी इसे नेट पर टेक्स्ट रूप में यहाँ रखा
> गया है-
>

> https://sites.google.com/site/technicalhindi/files/CSTT_Technical_Glo...

Anunad Singh

unread,
Jun 3, 2012, 12:50:20 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
चोपड़ा जी,
कागजी शब्दकोश में शब्द ढ़ूढ़ना (विशेषतः जब आप कम्प्यूटर पर काम कर रहे हों) या 'फाइण्ड फंशन'  द्वारा शब्द  ढ़ूढ़ने की अपेक्षा तो यह बहुत ही दक्ष तरीका है।  मैं भी अभी तक टेक्स्ट एडिटरों में 'सर्च' के सहारे शब्दार्थ या तुल्य शब्द  ढ़ूँढ़ता था।  किन्तु अब डिक्शनरी अनुप्रयोगों के आ जाने से बहुत सुविधा हो गयी है। जहाँ सुई का काम हो वहाँ तलवार से काम करना दक्षता का ही हनन है।

चोपड़ा जी, मेरी कार्यसूची में अब हिन्दी के सभी महत्वपूर्ण शब्दकोशों और शब्दावलियों को  एकत्रित करके उन्हें 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेशन' के प्रारूप में ढ़ालना और सर्वसुलभ बनाना है। अभी  १ लाख ६६ हजार प्रविष्टियों वाली जो शब्दावली  बनायी है उसमें गणित, अर्थशास्त्र, भाषाविज्ञान, भौतिकी आदि सभी विधाओं के प्रमुख पारिभाषिक शब्द समाहित हैं। किन्तु चिकित्साविज्ञान की शब्दावली बहुत बड़ी होने के कारण वह अलग से है। (चिकित्साविज्ञान की शब्दावली मैने हिन्दी विकि पर पहले ही डाल दी है।)
-- अनुनाद
--------------

3 जून 2012 6:58 am को, Lingual Bridge <lingua...@gmail.com> ने लिखा:

narayan prasad

unread,
Jun 3, 2012, 3:16:11 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
मैंने कई बार इसे डाउनलोड किया । परन्तु हर बार जब फाइल खोलने की कोशिश की तो यह हैंग हो गई । दूसरी बात यह कि डाउनलोड करते समय शुरू में ही 5 MB से अधिक डाउनलोड हो गई दिखती है । कहीं न कहीं अपलोड करने में कुछ गड़बड़ी हुई है । कृपया इसे फिर से अपलोड करें ।
---नारायण प्रसाद

2012/6/2 Anunad Singh <anu...@gmail.com>
मैने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा नेट पर उपलब्ध करायी गयी शब्दावली का उपयोग करके 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेश' (SDA) के साथ उपयोग किये जाने योग्य एक शब्दकोश तैयार किया है। यह आफलाइन उपयोग की दृष्टि से तैयार किया गया है।
.....

Anunad Singh

unread,
Jun 3, 2012, 3:35:01 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
नारायण जी,
मैने अभीभी  7Z प्रारूप वाली फाइल को उतारकर देखा। अनजिप करके चलाया भी। सब ठीक-ठाक चल रहा है।

7z फॉर्मेट में फाइल का लिंक यह है-

Ravishankar Shrivastava

unread,
Jun 3, 2012, 5:12:46 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद जी,
बहुत ही बढ़िया काम. धन्यवाद.

मैंने इस फ़ाइल को सिंपल डिक्शनरी के साथ बंडल कर एप्लीकेशन के रूप में अपलोड किया है. सिंपल डिक्शनरी की जिप फ़ाइल को नीचे दिए लिंक से डाउनलोड करें और किसी डिरेक्ट्री में उसे अनजिप कर सीधे ही डिक्शनरी की बैट / जार या ईएक्सई फ़ाइल चलाएं - इंस्टाल करने की जरूरत नहीं. स्क्रीन पर बाईं ओर ड्रापडाउन सूची से हिंदी चुनें (बाकी मैंने वैसे भी हटा दिए हैं) और सर्च बक्से में कोई भी हिंदी या अंग्रेज़ी शब्द भरें और डिक्शनरी का प्रयोग करें.
डाउनलोड लिंक -


डाउनलोड में कोई समस्या हो या अनुप्रयोग के काम में कोई समस्या हो तो कृपया बताएं.

सादर,
रवि

शनिवार, 2 जून 2012 9:28:22 am UTC+5:30 को, Anunad Singh ने लिखा:

शनिवार, 2 जून 2012 9:28:22 am UTC+5:30 को, Anunad Singh ने लिखा:
शनिवार, 2 जून 2012 9:28:22 am UTC+5:30 को, Anunad Singh ने लिखा:
शनिवार, 2 जून 2012 9:28:22 am UTC+5:30 को, Anunad Singh ने लिखा:

narayan prasad

unread,
Jun 3, 2012, 5:40:08 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
समस्या में कोई अन्तर नहीं पड़ा । कारण भी समझ में नहीं आ रहा । कार्यालय
में चेक करके देखता हूँ ।

---नारायण प्रसाद

> 7-Zip<http://www.7-zip.org/download.html>इंस्टाल करें।

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 3, 2012, 7:18:34 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद जी और रवि  जी दोनों को धन्यवाद.
GNU/Linux पर इसका उपयोग करने के लिये लिखिये:

java -jar sda_java.jar

2012/6/3 Ravishankar Shrivastava <ravir...@gmail.com>
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
वेब पर इस चर्चा को देखने के लिए https://groups.google.com/d/msg/technical-hindi/-/uFpa8bmH4gQJ पर जाएं.

Anunad Singh

unread,
Jun 3, 2012, 7:48:16 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
रबि भाई,
थोड़ी सी कसर रह गयी थी उसे इस शब्दकोश को 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेशन' के साथ बंडल बनाकर आपने पूरा कर दिया। आगे चलकर हिन्दी के सभी प्रमुख शब्दकोशों को एसडीए के साथ बण्डल करके नेट पर उपलब्ध कराया जाय।

नारायण जी, आप यह बण्डल डाउनलोड करने की कोशिश करें। शायद इसमें सफलता मिल जाय।
-- अनुनाद

---------------------------

Anunad Singh

unread,
Jun 3, 2012, 8:00:50 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
विनीत जी,

यह अनुप्रयोग (SDA) लिनक्स के लिये भी उपलब्ध है। यहाँ देखें-

http://simple-dictionary-application.softpedia.com/

-- अनुनाद

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 3, 2012, 8:22:51 AM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद अनुनाद सिंह जी.

2012/6/3 Anunad Singh <anu...@gmail.com>

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.

Vijay Prabhakar Nagarkar

unread,
Jun 3, 2012, 1:34:11 PM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
आदरणीय अनुनाद जी ,रवि जी
आपका हार्दिक धन्यवाद। मैंने आपका यह संदेश हमारे मित्रों को परिचालित कर दिया है। मैंने कंप्यूटर पर जांच लिया और यह काम कर रहा है। क्या यह ओपन ऑफिस के एक्सटेंशन मॅनेजर में जोडा जा सकता है

Ravishankar Shrivastava

unread,
Jun 3, 2012, 11:56:10 PM6/3/12
to technic...@googlegroups.com
इसे अपने कंप्यूटर पर स्थापित कर चलाने के लिए एक छोटा सा ट्यूटोरियल भी यहाँ पर पोस्ट किया है -

http://raviratlami.blogspot.in/2012/06/blog-post_03.html

और, यदि इसमें अन्य दूसरी शब्दावलियाँ भी शामिल हो जाएँ तो सोने में सुहागा. इसमें अतिरिक्त खूबी यह है कि हर विषय की अलग टैक्स्ट फ़ाइल बना कर जोड़ा जा सकता है और उपयोगकर्ता की आवश्यकता के अनुरूप उसे लोड कर प्रयोग में लिया जा सकता है. आपने कहा है कि चिकित्सा विज्ञान की भी टैक्स्ट फ़ाइल आपने बना ली है तो उसे भी कृपया साझा करें.
सादर,
रवि

रविवार, 3 जून 2012 11:48:16 am UTC को, Anunad Singh ने लिखा:

narayan prasad

unread,
Jun 4, 2012, 1:00:55 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
ऑफिस में डाउनलोड कर देखा तो पहला एवं अन्तिम शब्द निम्न प्रकार मिले -

apogamous अपयुग्मी
non-selective fading अवरणात्मक अवतीव्रण

क्या यह सही है ?


---नारायण प्रसाद

On 02/06/2012, Anunad Singh <anu...@gmail.com> wrote:
> मैने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा नेट पर उपलब्ध करायी गयी
> शब्दावली का उपयोग करके 'सिम्पल डिक्शनरी अप्लिकेश' (SDA) के साथ उपयोग किये
> जाने योग्य एक शब्दकोश तैयार किया है। यह आफलाइन उपयोग की दृष्टि से तैयार
> किया गया है।

> https://sites.google.com/site/technicalhindi/files/CSTT_Technical_Glossary_English-Hindi_Dict_v1.0.txt?attredirects=0&d=1
>

Anunad Singh

unread,
Jun 4, 2012, 2:20:41 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
नारायण प्रसाद जी,
हाँ, ऐसा ही है।
शायद  आपका संकेत यह है कि 'n' से ही इस शब्दकोश का अन्त कैसे हो गया ?  इसमें 'एन' के बाद वाले वर्णॉ वाले शब्द भी हैं जो बीच में यत्र-तत्र बिखरे हैं। अर्थात यह शब्दकोश 'अल्फाबेटिकल' नहीं रह गया है। एसडीए या किसी अन्य डिक्शनरी अनुप्रयोग में काम लेने की लिये इसका किसी क्रम में होना आवश्यक भी नहीं है। हाँ यदि कोई मेहनत करके माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल आदि में डालकर इसे वर्णक्रम में सजा दें तो सोने पर सुहागा।

रवि भाई,
मैं चिकित्सा शब्दावली को शीघ्र ही इस प्रारूप में उपलब्ध कराता हूँ।

-- अनुनाद




4 जून 2012 10:30 am को, narayan prasad <hin...@gmail.com> ने लिखा:
>

--

आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 4, 2012, 2:38:31 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद सिंंह जी,

          मैंने Linux के सामान्य sort command से सsort करके फाईल संलग्न की है. क्या यह ठीक है? कुछ भूलें उभर कर सामने आ गयी लगती हैं!

विनीत चैतन्य

2012/6/4 Anunad Singh <anu...@gmail.com>
CSTT_Tech_sorted.zip

Anunad Singh

unread,
Jun 4, 2012, 3:08:56 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
विनीत जी,
हाँ कुछ त्रुटियाँ अब समझ में आ रही हैं। बाकी तो सह्य हैं किन्तु कुछ शब्द या वाक्यांश दो-दो या तीन-तीन बार आ गये हैं। लिनक्स में उन्हें हटा सकें तो फाइल का आकार और छोटा हो सकता है। नहीं तो स्प्रेडशीट की सहायता से हटा सकते हैं जहाँ 'डुप्लिकेट्स' को हटाने की सुविधा होती है। 

बाकी छोटी-मोटी त्रुटियों को 'मैनुअली' ठीक करना पड़ेगा।

-- अनुनाद

narayan prasad

unread,
Jun 4, 2012, 3:23:31 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
> हाँ यदि कोई मेहनत करके माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल आदि में डालकर इसे वर्णक्रम में
> सजा दें तो सोने पर सुहागा।

यह मैं आसानी से कर सकता हूँ यदि आप अंग्रेज़ी और हिन्दी अंश को पृथक्
करने के लिए किसी delimiter (say "$") को प्रत्येक लाइन में डाल दें ।
इसके लिए कोई प्रोग्राम भी भेज सकते हैं जो इस फाइल के हरेक लाइन को पढ़कर
दूसरी फाइल तैयार करे, delimiter के साथ ।
--- नारायण प्रसाद

On 04/06/2012, Anunad Singh <anu...@gmail.com> wrote:
> नारायण प्रसाद जी,
> हाँ, ऐसा ही है।
> शायद आपका संकेत यह है कि 'n' से ही इस शब्दकोश का अन्त कैसे हो गया ? इसमें
> 'एन' के बाद वाले वर्णॉ वाले शब्द भी हैं जो बीच में यत्र-तत्र बिखरे हैं।
> अर्थात यह शब्दकोश 'अल्फाबेटिकल' नहीं रह गया है। एसडीए या किसी अन्य डिक्शनरी
> अनुप्रयोग में काम लेने की लिये इसका किसी क्रम में होना आवश्यक भी नहीं है।
> हाँ यदि कोई मेहनत करके माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल आदि में डालकर इसे वर्णक्रम में
> सजा दें तो सोने पर सुहागा।
>

> *रवि भाई,*

narayan prasad

unread,
Jun 4, 2012, 4:19:44 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
प्रतीत होता है कि इस कोश को ठीक से चेक नहीं किया गया है । उदाहरणस्वरूप -
luni tidal चांद्र ज्वारीय
luni-tide चांद्र-सौर ज्वारभाटा

यहाँ दूसरा ठीक नहीं है । हिन्दी तकनीकी शब्द के अनुसार, अंग्रेज़ी में
"luni-solar tide" होना चाहिए । यदि अंग्रेज़ी के अनुसार रखना है तो
हिन्दी में "चांद्र ज्वारभाटा" होना चाहिए ।
--- नारायण प्रसाद

Anunad Singh

unread,
Jun 4, 2012, 4:26:00 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
नारायण जी,
'डीलिमिटर' इसमें पहले से मौजूद है - अंग्रेजी और हिन्दी शब्दों के बीच 'टैब' के रूप में।

'luni-tide' आदि कुछ टकण की गलतियाँ अवश्य होंगी। ये गलतियाँ शब्दावली आयोग के स्तर पर टाइप करने वालों ने की हैं।

- अनुनाद

narayan prasad

unread,
Jun 4, 2012, 4:48:01 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद जी,
लगता है कि सभी लाइनों में टैब की एकरूपता नहीं है । इसलिए जब लगभग
500 पृष्ठों को कॉपी कर एक्सेल में डाला तो डिफ़ॉल्ट से अधिकतर अंग्रेजी
और हिन्दी शब्द अलग-अलग कॉलम में हो गए । परन्तु जब सॉर्टिंग किया तो कई
लाइनों में केवल हिन्दी शब्द दिखाई दिए । अतः प्रोग्राम लिखना ही बेहतर
होगा जिसमें data consistency की जाँच भी आवश्यक होगी ।
---नारायण प्रसाद

On 04/06/2012, Anunad Singh <anu...@gmail.com> wrote:

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 4, 2012, 6:06:35 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com


2012/6/4 Anunad Singh <anu...@gmail.com>

विनीत जी,
हाँ कुछ त्रुटियाँ अब समझ में आ रही हैं। बाकी तो सह्य हैं किन्तु कुछ शब्द या वाक्यांश दो-दो या तीन-तीन बार आ गये हैं। लिनक्स में उन्हें हटा सकें तो फाइल का आकार और छोटा हो सकता है। नहीं तो स्प्रेडशीट की सहायता से हटा सकते हैं जहाँ 'डुप्लिकेट्स' को हटाने की सुविधा होती है। 

  'डुप्लिकेट्स' हटा कर नयी फाइल संलग्न कर दी है.
    

बाकी छोटी-मोटी त्रुटियों को 'मैनुअली' ठीक करना पड़ेगा।

-- अनुनाद
CSTT_Tech_sorted_unique.zip

Ravishankar Shrivastava

unread,
Jun 4, 2012, 6:12:01 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
यह लिंक पता नहीं बाद में क्यों 404 एरर देने लग गया था.
अब यह नया लिंक सही है. डाउनलोड हेतु इस लिंक का प्रयोग करें -

http://goo.gl/d5ybi 

रविवार, 3 जून 2012 2:42:46 pm UTC+5:30 को, Ravishankar Shrivastava ने लिखा:

Anunad Singh

unread,
Jun 4, 2012, 9:15:02 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
रवि भाई,
चिकित्सा शब्दावली यहाँ है-
https://docs.google.com/open?id=0B06JOlm5x83YZWFjMjg5ODktNDFjYS00ZDE2LThjM2EtNDk4NzIxNGRlYjdj

विकिकोश पर यहाँ भी रखी है-
http://hi.wiktionary.org/wiki/आयुर्विज्ञान_शब्दावली आयुर्विज्ञान शब्दावली

मेरे पास अभी एसडीए प्रारूप में उपलध नहीं है। यदि आप बनाकर रख  दें तो ठीक नहीं तो मैं इस रूप में बनाकर उपलब्ध कराता हूँ।

-- अनुनाद

Anunad Singh

unread,
Jun 4, 2012, 10:30:58 AM6/4/12
to technic...@googlegroups.com
विनीत जी,
मैने मूल टेक्स्ट और आप द्वारा शॉर्ट किए हुए टेक्स्ट  की तुलना की।  कुछ 'अर्ध डुप्लिकेट लाइने' अब भी हैं । ऐसा प्रतीत होता है कि जो 'डुप्लिकेट लाइने' आयी हैं वह शॉर्टिंग के समय आयी हैं। मूल प्रति में ये नहीं दिख रहीं है।

मैं मानता हूं कि मूल टेक्स्ट में 'टैब' की एकरूपता नहीं है। विशेषतः जहाँ एक ही शब्द के चार-पाँच अर्थ दिये गये हैं वहाँ गड़बड़ी यह हो गयी है कि 'न्यू लाइन' के  बाद सीधे अर्थ ही आ गया है, बिना किसी अंग्रेजी शब्द के।

-- अनुनाद

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 7, 2012, 12:31:21 AM6/7/12
to technic...@googlegroups.com


2012/6/4 Anunad Singh <anu...@gmail.com>

विनीत जी,
मैने मूल टेक्स्ट और आप द्वारा शॉर्ट किए हुए टेक्स्ट  की तुलना की।  कुछ 'अर्ध डुप्लिकेट लाइने' अब भी हैं । ऐसा प्रतीत होता है कि जो 'डुप्लिकेट लाइने' आयी हैं वह शॉर्टिंग के समय आयी हैं। मूल प्रति में ये नहीं दिख रहीं है।

  आप कुछ उदाहरण दीजिये.

मैं मानता हूं कि मूल टेक्स्ट में 'टैब' की एकरूपता नहीं है। विशेषतः जहाँ एक ही शब्द के चार-पाँच अर्थ दिये गये हैं वहाँ गड़बड़ी यह हो गयी है कि 'न्यू लाइन' के  बाद सीधे अर्थ ही आ गया है, बिना किसी अंग्रेजी शब्द के।


-- अनुनाद

--

Anunad Singh

unread,
Jun 7, 2012, 9:46:40 AM6/7/12
to technic...@googlegroups.com
विनीत जी,

ये देखिये-

dactylogy    अंगुलिसंकेतविद्या
dactylomegaly dagger    महांगुलिता छुरा,
कटार, चिहन असिका
dagger function    शूल-फलन, प्रत्यग्नि षेधन

इसमें
कटार, चिहन असिका
को इसके पहले वाली लाइन में होना चाहिये था।  इस तरह की गलतियाँ बहुत हैं जिनमें हिन्दी अर्थ का कुछ भाग नयी लाइन में चला गया है।

मुझे इस बात का डर लग रहा है कि डुप्लिकेट लाइन्स किन्हीं अन्य लाइनों के जगह पर तो नहीं आ जा रहीं हैं जिससे डुप्लिकेट्स को हटाने से हम कुछ उपयोगी लाइने खो रहे हों।

- अनुनाद

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 8, 2012, 1:28:01 AM6/8/12
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद सिंह जी,

          आप ठीक कह रहे हैं. हमें पहले ये भूलें सुधारकर फिर sorting करनी चाहिये.

          सौभाग्यवश ये भूलें program से आसानी से सुधारी जा सकती हैं.

विणित चैतन्य

2012/6/7 Anunad Singh <anu...@gmail.com>


- अनुनाद

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 10, 2012, 2:09:06 AM6/10/12
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद सिंह जी,

                आपने जो भूलें बतायी थी उनको ठीक करके, sort और unique की हुई नयी file संलग्न है.

विनीत चैतन्य 

              

2012/6/8 Vineet Chaitanya <v...@iiit.ac.in>
CSTT_Tech_cleaned_sorted_unique.zip

Anunad Singh

unread,
Jun 10, 2012, 2:56:15 AM6/10/12
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद विनीत जी।

मैं इसे देखने के बाद लिखता हूँ कि कोई समस्या शेष है या नहीं।

-- अनुनाद

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Jun 21, 2012, 7:12:10 AM6/21/12
to technic...@googlegroups.com
इस शब्दकोष के बारे में लेख लिखा है। इसमें डाउनलोड एवं प्रयोग की जानकारी दी गयी है।


--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages