आगरा, जागरण संवाददाता: खंदौली से दयालबाग तक का सफर अब और आसान हो
जाएगा। गांव सिकन्दरपुर से नगला चतुरा (खंदौली) के बीच यमुना पर पुल
बनाने के लिए उप्र सेतु निगम ने स्थलीय निरीक्षण करवा लिया है।
यह पुल के बन जाने से दयालबाग क्षेत्र से खंदौली जाने का रास्ता आसान हो
जायेगा। खंदौली में ही यमुना एक्सप्रेस वे और एन एच 93 भी मिलेंगे। सेतु
निगम के उप परियोजना प्रबंधक गेंदालाल ने बताया कि पुल के लिए सर्वेक्षण
कर रिपोर्ट शासन को भिजवा रहे हैं। बसपा विधायक डॉ.धर्मपाल ने कहा है कि
इस प्रोजेक्ट को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यो की सूची में शामिल कराने
का प्रयास किया जाएगा।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_6285975.html