Ganga Expressway

23 views
Skip to first unread message

Abhimanyuu

unread,
Dec 14, 2010, 5:56:09 AM12/14/10
to YEIDA
After Yamuna , Noida Will Get New 8 Lane Ganga Expressway From Greater
Noida To Baliya

By NavBharat, Section Gurgaon Real Estate Property
Posted on Sat Dec 11, 2010 at 12:55:39 AM EST

ठंडे पड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने की कोशिश शुरू

ग्रेनो के नौ गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत

पीपीपी मॉडल पर प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी

ग्रेनो से बलिया तक बनेगा 8 लेन का एक्सप्रेस-वे

यमुना एक्सप्रेस-वे के बाद अब यूपी सरकार ने ठंडे पड़े प्रोजेक्ट 8 लेन
के गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसे पीपीपी
मॉडल के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके संबंध में हाल ही में लखनऊ में
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी में मॉनिटरिंग कमिटी की
एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी भी शामिल
हुए। ग्रेटर नोएडा से बलिया तक बनने वाले एक हजार 47 किलोमीटर लंबे
एक्सप्रेस-वे के लिए यहां के
9 गांवों की जमीन अधिग्रहीत होगी।
यूपी सरकार ने ग्रेटर नोएडा से बलिया के बीच 1,047 किलोमीटर लंबे
एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना बनाई थी। यह गंगा के किनारे से गुजरेगा। इस
पर पर्यावरणविदों ने आपत्ति जता दी थी और मामला कोर्ट में पहुंच गया था।
अब सरकार को एनवायरनमेंट मिनिस्ट्री से क्लीन चिट मिल गई है। लिहाजा,
गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कोशिश शुरू कर दी गई है। इसके लिए हाल
ही में लखनऊ में यूपी एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी के एसीईओ पी. के.
सिंह के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे की मॉनिटरिंग कमिटी की मीटिंग हुई है।
सूत्रों के अनुसार मीटिंग में इस प्रोजेक्ट को चालू करने के लिए जमीन
अधिग्रहण व अन्य मुद्दों पर बात हुई। इसे पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा।

प्रोजेक्ट एक नजर में
यह एक्सप्रेस-वे ग्रेटर नोएडा से बलिया के बीच 1,047 किलोमीटर लंबा होगा।
इसके रास्ते में पड़ने वाली गंगा की सहायक नदियों पर 7 बडे़ और 256 छोटे
पुल, रेल एवं सड़कों पर 68 फ्लाईओवर और 225 अंडरपास बनाए जाएंगे। स्थानीय
लोगों की सुविधा के लिए कुछ स्थानों पर सर्विस रूट बनाए जाएंगे।
एक्सप्रेस-वे को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया कि वाहन इस पर 120 किलोमीटर/
घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। इस तरह ग्रेनो के लोग 7 घंटे में बनारस
जाकर गंगा में डुबकी लगा सकते हैं।

इसके किनारे होगी टाउनशिप
यह एक्सप्रेस - वे लोगों की किस्मत बदलने वाला है। यह मार्ग जहां यात्रा
के लिहाज से मील का पत्थर होगा , वहीं इसके किनारे पड़ने वाले इलाकों के
लिए भी यह वरदान साबित होगा। शासन की मंशा के अनुरूप इसके किनारे पड़ने
वाले जिलों का विकास नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर होगा। गंगा
एक्सप्रेस - वे के किनारे टाउनशिप बनाने के लिए कई जिलों की तरफ से शासन
को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बुलंदशहर में दो टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव
है।

2 एक्सप्रेस - वे से होगा कनेक्ट
यह एक्सप्रेस - वे ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतहपुर गांव के पास से शुरू
होगा। यहीं से इसे यमुना एक्सप्रेस - वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस -
वे से कनेक्ट किया जाएगा। लिहाजा इसका महत्व बढ़ जाएगा। गौतमबुद्धनगर में
गंगा एक्सप्रेस - वे की लंबाई करीब 94 किलोमीटर होगी। यह ग्रेटर नोएडा
एरिया में 9 गांवों रामपुर - फतहपुर , लड़पुरा , सिरसा , रघुनाथपुर ,
घंघोला , कुलीपुरा , रानी - रामपुर , गिरधरपुर और पंचायतन गांव से होकर
गुजरेगा। इसके लिए गौतमबुद्घनगर में करीब 900 हेक्टेयर जमीन एक्वायर की
जाएगी। ग्रेनो से बलिया तक 17 जिलों के करीब साढे 1949 गांवों की जमीन
अधिग्रहण होगी। इनमें से 1228 गांवों को अधिसूचित कर दिया गया है।

Source: Navbharat Times By Aadesh Bhati
----------------------------------------------------------------

Regards

Abhimanyuu

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages