
लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। मायावती सरकार के कार्यकाल में गौतम बुद्ध नगर के जेवर इलाके में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को निरस्त किये जाने के बाद अब इस परियोजना को मथुरा में परवान चढ़ाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के लिए मथुरा में 1500 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
यह जानकारी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त [आइआइडीसी] अनिल कुमार गुप्ता ने दी। मथुरा के जिलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा परियोजना के लिए चिह्नित की गई यह भूमि मथुरा-आगरा रोड पर है। जिस जगह जमीन चिह्नित की गई है, वह फसली क्षेत्र नहीं है। शासन ने इस संबंध में जिलाधिकारी से लिखित प्रस्ताव मांगा है।
गौरतलब है कि जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना सात साल से खटाई में पड़ी थी। प्रस्तावित परियोजना नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 150 किमी के दायरे में होने के कारण केंद्र सरकार की ओर से इसे मंजूरी नहीं दी जा रही थी। लिहाजा राज्य सरकार ने बीते दिनों जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की परियोजना रद कर दी थी। शासन ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के लिए आगरा और मथुरा के जिलाधिकारियों से जमीन चिह्नित करने के लिए कहा था। इस पर मथुरा के जिलाधिकारी ने परियोजना के लिए जमीन चिह्नित किये जाने की सूचना शासन को दी है।
--
You have received this message because you have subscribed to the Google "YEIDA" group.
To visit this group, please click the link http://groups.google.com/group/yeida
To post a message to this group, kindly send an email to ye...@googlegroups.com
You can unsubscribe from YEIDA group through our web interface or via email.
(1) To unsubscribe through our web interface, please go to http://groups.google.com/group/yeida click the "Edit My Membership" link on the right-hand side of the group's homepage. Then click the "Unsubscribe" button on the page that appears.
(2) To unsubscribe from YEIDA group via email, please send an email to yeida+un...@googlegroups.com
For help or assistance, kindly contact one of our YEIDA group moderators: Arnab Mukherjee, Raj Yadav, Safal Suri, Nagin Chand, Naveen Deep Sharma or Harpreet Singh Guller via email: mode...@yeida.org
Alternatively you may write to Safal Suri at safa...@gmail.com or speak on +91-9811182828
Thanks a lot to GOD.
DM of Agra did not find land near Taj Mahal otherwise we would get
International Airport near Taj Mahal.
What a power UP chief minister has. He can over-rule supreme court
directions.
Cheers
Shiv