सर्विस लेन बनने के बाद चालू हो यमुना एक्सप्रेस-वे

35 views
Skip to first unread message

अर्णब् मुखर्जी

unread,
Jul 4, 2012, 7:52:48 PM7/4/12
to YEIDA

सर्विस लेन बनने के बाद चालू हो यमुना एक्सप्रेस-वे
Updated on: Tue, 03 Jul 2012 05:19 PM (IST)


संस, रबूपुरा : यमुना एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले सर्विस लेन बनाने
की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने एक बैठक सोमवार को रबूपुरा
कार्यालय पर की। बैठक में किसान सभा के जिलाध्यक्ष नत्थी राम शर्मा ने
कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तैयारी चल रही है, लेकिन हाईवे
की सर्विस लेन अब तक पूरी नहीं बनी है। सर्विस लेन के निर्माण के बिना
यमुना एक्सप्रेस-वे को पूरा नहीं किया जा सकता तो एक्सप्रेस वे का
उद्घाटन क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर से जिला मुख्यालय तक
पहुंचने के लिए एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के अलावा कोई और रास्ता नहीं
है। इसलिए लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है। यहां
तक कि रबूपुरा, जेवर, जहांगीरपुर से रोडवेज की नियमित सेवा नहीं है।
वक्ताओं का कहना था कि एक्सप्रेस वे के उद्घाटन से पहले सर्विस लेन का
निर्माण, एक्सप्रेस वे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत हुई, उनके
परिवार से एक सदस्य को नौकरी व जेवर तक नियमित रोडवेज बस चलाई जाए। यदि
किसानों की मांगों को अनदेखा किया गया तो एक्सप्रेस-वे का उदघाटन का
किसान सभा विरोध करेगी। इस मौके पर कैलाश चंद, जीत सिंह, मनोज, महमूद खा,
अनवर अली, हरि सिंह भाटी आदि मौजूद थे।


http://www.jagran.com/uttar-pradesh/noida-9430686.html

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages