अथॉरिटी की झोली में आएंगे करोड़ों

0 views
Skip to first unread message

neelima

unread,
Dec 15, 2009, 8:15:11 AM12/15/09
to yieda co-op forum for buy/sell
ग्रेटर नोएडा।। यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी की लॉजिस्टिक/वेयरहाउसिंग
पार्क स्कीम हिट हो गई है। इससे अथॉर
िटी को करोड़ों रुपये की आय होने वाली है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के
बाद यहां सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। स्कीम के लिए अब तक 50 आवेदन आ
चुके हैं। प्रथम चरण में 16 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने 1400 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट तय
किया है। इसके बाद दूसरी स्कीम लॉन्च की जा सकती है।

यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने 2 नवंबर 2009 को लॉजिस्टिक हब स्कीम लॉन्च
की थी। इसके लिए 500 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इसमें गोडाउन, ओपन
स्टेकिंग यार्ड, कंटेनर यार्ड आदि होंगे। इसमें पार्किंग, सर्विस एरिया,
वर्कशॉप, पैकेजिंग, लेबलिंग, असेंबलिंग की सुविधा होगी। इंटिग्रेटेड
लॉजिस्टिक पार्क 50 एकड़ से ज्यादा में बनेगा। इसकी लोकेशन काफी
महत्वपूर्ण है। यह यमुना अथॉरिटी की ग्रुप हाउसिंग पॉकेट के पास होगी।
इसके 3 आवेदकों ने 500 एकड़ जमीन के लिए अप्लाई किया है। अन्य कंपनियों
ने 350, 300, 200, 100, 50, 30 और 25 एकड़ के लिए अप्लाई किया है।

बढ़ सकता है एरिया
कई आवेदकों ने 500-500 एकड़ जमीन मांगी है। इसके लिए 2 तरीकों पर विचार
किया जा रहा है। पहला स्कीम में लैंड एरिया बढ़ा दिया जाए। दूसरा स्कीम
को अलग-अलग फेज में बांटकर अलग-अलग सेक्टरों में प्लॉट आवंटित कर दिए
जाएं। इस संबंध में जल्द फैसला होने की उम्मीद है।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages