http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_5958040.html
आवेदकों का पैसाNov 20, 10:56 pmबताएं
Twitter Delicious Facebook
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता : यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की आवासीय योजना
में जिन आवेदकों के लॉटरी में भूखंड नहीं निकले हैं। प्राधिकरण उनकी
रजिस्ट्रेशन मनी को दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह मे लौटा देगा। सफल
आवेदकों को भी अगले सप्ताह से आवंटन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार
को पांच सौ वर्ग मीटर के सफल आवेदकों के आवंटन पत्र जारी कर दिए गए।
प्राधिकरण के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 19 हजार भूखंडों के लिए करीब
चालीस हजार लोगों ने आवेदन किया था। जिन लोगों के ड्रा में भूखंड नहीं
निकले है। उनके पंजीकृत धनराशि को प्राधिकरण दिसंबर के प्रथम सप्ताह से
लौटना शुरू कर देगा। इसके लिए लोगों को उसी बैंक में संपर्क करना होगा,
जिस बैंक में फार्म जमा किया गया था। शुक्रवार को पांच सौ वर्ग मीटर के
आवंटियों को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। तीन दिन के अंदर आवंटन पत्र सफल
आवेदकों के घर पहुंच जाएंगे। तीन सौ वर्ग मीटर के सफल आवेदकों के आवंटन
पत्र सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे। आवंटन पत्र लोगों के उस पते भी भेजे
जाएंगे, जो आवेदन पत्र में लिखा गया था, जबकि रजिस्ट्रेशन मनी को बैंक
खातों में भेजा जाएगा।