दिसंबर में आ सकती है छोटे प्लॉट्स की स्कीम

0 views
Skip to first unread message

umesh

unread,
Nov 25, 2009, 10:38:49 PM11/25/09
to yieda co-op forum for buy/sell
http://navbharattimes.indiatimes.com/delhiarticleshow/5269307.cms

ग्रेटर नोएडा।। यमुना एक्सप्रेस-वे ऑथॉरिटी ने छोटे निवेशकों पर नजरें
टिका दी हैं। छोटे प्लॉट्स की रेजिड
ेंशल स्कीम जल्द लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसका
प्रस्ताव पिछली बोर्ड मीटिंग में पास हो चुका है। यह स्कीम दिसंबर में
आने की उम्मीद है।

यमुना ऑथॉरिटी की आने वाली रेजिडेंशल स्कीम में 90, 120, 160, 200 और 240
वर्गमीटर साइज के प्लॉट रखने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार आने वाली
स्कीम में लैंड रेट भी बढेंगे। यह 6 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर या इससे
ज्यादा हो सकते हैं। हालांकि, ग्रेटर नोएडा ऑथॉरिटी से यह रेट कम ही
होंगे। ग्रेटर नोएडा ऑथॉरिटी का रेजिडेंशल जमीन का रेट साढे़ 10 हजार
रुपये प्रति वर्गमीटर है। स्कीम यमुना ऑथॉरिटी के सेक्टर-18 में लॉन्च
करने की योजना है। इससे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे ऑथॉरिटी ने 300, 500,
1000 और 4000 वर्गमीटर के प्लॉट्स की स्कीम लॉन्च की थी, जो हिट रही थी।
इसी से उत्साहित ऑथॉरिटी अब छोटे साइज के प्लॉट्स की स्कीम लाने की योजना
बना रही है।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages