यूपी पैवेलियन में तीनों प्राधिकरण की मची धूम

1 view
Skip to first unread message

racingdude

unread,
Nov 27, 2009, 11:07:12 PM11/27/09
to yieda co-op forum for buy/sell
यूपी पैवेलियन में तीनों प्राधिकरण की मची धूम


ग्रेटर नोएडा। दिल्ली ट्रेड फेयर में हाइटैक शहर की धूम मची हुई है। यूपी
पैवेलियन के प्रवेश द्वार पर घुसते ही सबसे पहले यूपी के विंडो नोएडा,
ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की विश्व स्तरीय योजनाएं आकर्षित करती
मिलेंगी। चकाचौंध वाले शहरों के बारे में जानकारी लेने के लिए कदम खुद
रुक जाते हैं। पैवेलियन को देखने के लिए तीनों प्राधिकरण के चेयरमैन ललित
श्रीवास्तव, नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ मोहिंदर सिंह, ग्रेटर
नोएडा के एसीईओ सुधीर कुमार एवं डीसीईओ पीसी गुप्ता ने स्टॉल देखे।

टीवी स्कीन पर क्षेत्र की वर्तमान और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी
दी जाती है। गौतमबुद्धयूनिवर्सिटी के बारे मेंं विस्तार से बताया जाता
है। देश की पहली नाइट सफारी कैसी होगी, यह भी जानकारी दी जाती है।
एक्सप्रेसवे पर दौडऩे हुए वाहन दिखाई देते हैं।

दिल्ली के प्रकाश कुमार ने जब पैवेलियन में प्रवेश किया तो हकीकत देख
अचरज में पड़ गए। उन्होंने बताया कि वह नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में
आए तो हैं लेकिन शहरों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं की। यही
सोचकर आए थे कि बड़ा नाम सुना है, लेकिन हकीकत क्या है। सचमुच हाइटैक शहर
हैं। वह तीनों प्राधिकरण के स्टॉल पर गए और पाठ्य सामग्री ली।

’यादातर लोगों ने बताया कि अन्य प्रदेश के भवन में जाने पर उनके यहां की
संस्कृति के बारे में ’यादा जानकारी दी जाती है लेकिन यूपी पैवेलियन ऐसा
है जहां पर हाइटैक शहरों के बारे में बताया जाता है। बुधवार को
अधिकारियों ने जाकर ट्रेड फेयर में यूपी पैवेलियन देखने आए उत्सुक लोगों
को जानकारी भी दी।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages