एटा। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए शासन ने तैयारियां शुरू कर दीं
है। इसके लिए जनपद में विशेष भूमि अध्यापति कार्यालय स्थापित कर दिया गया
है। एसएलओ कार्यालय में 22 कर्मचारी शासन द्वारा तैनात किए गए हैं।
कर्मचारी गंगा एक्सप्रेस-वे एवं जे.पी. नगर के लिए भूमि अधिग्रहण करेंगे।
उक्त कार्यालय को बिजनौर से स्थानान्तरित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी अब्दुल समद ने बताया कि नगर पालिका के भवन में ही एसएलओ
कार्यालय स्थापित होगा। कार्यालय के सभी 22 कर्मचारी जनपद में तैनात रहकर
गंगा एक्सप्रेस-वे एवं जे.पी. नगर के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई
करेंगे। श्री समद ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा जो भूमि अधिग्रहीत की
जाएगी उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।