neelima
unread,Dec 15, 2009, 8:20:15 AM12/15/09Sign in to reply to author
Sign in to forward
You do not have permission to delete messages in this group
Either email addresses are anonymous for this group or you need the view member email addresses permission to view the original message
to yieda co-op forum for buy/sell
दनकौर, संस : जमीन अधिग्रहण प्रतिरोध आंदोलन को लेकर किसान 22 को
प्राधिकरण पर तालाबंदी करेंगे। यह निर्णय सोमवार को तालड़ा गांव में हुई
किसानों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता उदयवीर सिंह ने की जबकि
संचालन महकार नागर ने किया। बैठक में किसान मजदूर नेता अजीत सिंह दौला ने
कहा कि आज जनता की सरकार ही जनता को बर्बाद कर रही है। उप्र सरकार
प्रधिकरणों के माध्यम से किसानों से 6 लाख 74 हजार रुपये बीघा लेकर 47
लाख रुपये बीघा बेच रही है। उसी जमीन को बिल्डर दो करोड़ में बेच रहे हैं।
किसान कमेटी बनाकर गांवों में घूमकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इससे
पहले अजीत सिंह दौला के नेतृत्व में चचूला, इसेपुर, जुनेदपुर, कनारसी आदि
गांवों में संपर्क किया गया। बैठक में नरेंद्र, उदयवीर, रणवीर भाटी,
अनिल, मनोज, गजराज प्रधान, नरेंद्र शर्मा, मांगे प्रधान, राजकुमार आदि
मौजूद थे।