एक मुश्त भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट

0 views
Skip to first unread message

umesh

unread,
Nov 26, 2009, 10:56:30 PM11/26/09
to yieda co-op forum for buy/sell
एक मुश्त भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट
Nov 26, 10:59 pmबताएं
Twitter Delicious Facebook

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता : यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने सेक्टर 18 व
20 आवासीय योजना के सफल आवेदकों को एक और तोहफा दिया है। जो आवंटी भूखंड
की कीमत का सारा पैसा एक ही बार में जमा कर देंगे। उनको दो प्रतिशत की
छूट प्रदान की जाएगी। शनिवार तक सभी आवेदकों को आवंटन पत्र मिल जाएंगे।
दो माह के अंदर आवंटियों को पैसा जमा करना होगा।

एसीईओ वाईके बहल ने बताया कि योजना में तीस प्रतिशत भूखंड एक मुश्त
भुगतान योजना को अपनाने वाले आवेदकों के लिए आरक्षित थे। पहले प्राधिकरण
ने सिर्फ उन्हीं को दो प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया था। लेकिन अब
प्राधिकरण ने सभी आवेदकों के लिए यह विकल्प खोल दिया है। जो भी आवंटी
भूखंड की कीमत का एक ही बार में भुगतान कर देंगे। उनको भी भूखंड की कुल
कीमत पर दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक से चार हजार
वर्ग मीटर के भूखंडों के सफल आवेदकों को दस दिन पहले ही आवंटन पत्र जारी
कर दिए गए थे। तीन सौ व पांच सौ वर्ग मीटर श्रेणी में अब तक करीब बारह
हजार आवेदकों को आवंटन पत्र भेजे जा चुके हैं। बाकी आवेदकों को शनिवार तक
आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे। आवंटन पत्र मिलने की तिथि के दो माह के
अंदर आवेदकों को पहली किश्त जमा करनी होगी। जो आवेदक पैसे का भुगतान एक
ही बार में करना चाहते हैं। उनको भी दो माह के अंदर पैसा जमा करना होगा।

ऑन लाइन होगी सारी व्यवस्था

एसीईओ ने बताया कि प्राधिकरण में एक भी बाबू तैनात नहीं किया जाएगा। सारी
व्यवस्था ऑन लाइन होगी। मकानों के नक्शे स्वीकृत कराने के लिए भी
आवंटियों को प्राधिकरण नहीं आना पड़ेगा। बिल्डिंग संविधान के अनुसार नक्शा
बनाकर प्राधिकरण की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। आवंटियों को उसके अनुसार
नक्शा बनवाना होगा। वेबसाइट पर डालते ही उसको स्वीकृत मान लिया जाएगा।
भूखंड का पैसा भी बैंक में जमा करना होगा। बैंक द्वारा पैसा जमा करने की
रसीद को भी भूखंड की रजिस्ट्री के समय प्राधिकरण का दस्तावेज माना
जाएगा।

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages