जीडी अग्रवाल के अनशन से उठे सवालनई दिल्ली, 22 अगस्त। उत्तराखंड में गंगा पर लोहारी नागपाला पन-बिजली परियोजना पर केंद्र सरकार ने आखिरकार काम रोक दिया। इसके साथ ही गोमुख से उत्तरकाशी तक 135 किलोमीटर के क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित किया गया। इस फैसले से जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का कद ऊंचा हुआ, वहीं राज्य में गंगा के अविरल निर्मल प्रवाह के मुद्दे को नई पहचान मिली है। पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने और गंगा के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य में बांधों को लेकर नए सिरे