इण्डियन सोसायटी एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत; पंजीकरण संख्या : 741 / 2000
सत्या फाउण्डेशन
डाक का पता: बी-14, विराट विला एपार्टमेण्ट, हर्ष गैस के पास, महमूरगंज, वाराणसी
ई-मेल: satyafoun...@gmail.com मोबाइल: 9212735622
प्रेस विज्ञप्ति
प्रकाशनार्थ समाचार
शोर के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की अपील
वाराणसी, 19/02/22
बिना किसी सरकारी अथवा विदेशी अनुदान के, ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान और हेल्पलाइन चलाने वाली संस्था 'सत्या फाउंडेशन' को बड़ी सफलता मिली है. संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय के ट्वीट को शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज और ट्वीटर हैंडल से ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करने की आम जनता से अपील की है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शोर के खिलाफ फेसबुक और ट्वीटर पर संदेश का लिंक इस प्रकार से है-
'सत्या फाउंडेशन' के सचिव चेतन उपाध्याय के ट्वीट को शेयर करते हुए, Silence Please शीर्षक से अपने सन्देश में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्वीटर हैंडल से अंग्रेजी में जो लिखा है, उसका हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह से है:
शोर प्रदूषण के खिलाफ शोर - ध्वनि प्रदूषण की समस्या को सुलझाने के लिए यूपी 112 के पीआरवी वाहनों को अक्सर काल किया जाता है जिसके कारण अन्य आपातकालीन अपराधों में पुलिस सहायता पहुंचने की प्रक्रिया में देरी होती है। अतः उत्तर प्रदेश पुलिस, सभी लोगों से अपील करती है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें और जनहित में साइलेंस ज़ोन (यानी अस्पताल, शिक्षण संस्थाओं, पूजा स्थानों और कोर्ट के 100 मीटर के दायरे में) में हार्न का भी बिल्कुल प्रयोग न करें।
(चेतन उपाध्याय)
सचिव, 'सत्या फाउंडेशन'
हेल्पलाइन: 9212735622
फेसबुक पेज : Chetan Upadhyaya
ट्वीटर : @chetanupadhyaya