Satya Foundation - 15 दिनों के नवजात शिशु के परिजनों की गुहार पर, अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर बंद हुआ डी.जे. का शोर
1 view
Skip to first unread message
melroy fernandes
unread,
Dec 14, 2022, 10:47:49 AM12/14/22
Reply to author
Sign in to reply to author
Forward
Sign in to forward
Delete
You do not have permission to delete messages in this group
Copy link
Report message
Show original message
Either email addresses are anonymous for this group or you need the view member email addresses permission to view the original message
to Volumekamkar6 On Behalf of Melroy Fernandes
---------- Forwarded message ---------
From: Satya Foundation<satyafoun...@gmail.com> Date: Wed, Dec 14, 2022 at 5:28 PM Subject: 15 दिनों के नवजात शिशु के परिजनों की गुहार पर, अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर बंद हुआ डी.जे. का शोर To:
इण्डियन सोसायटी एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत; पंजीकरण संख्या : 741 / 2000
सत्या फाउण्डेशन
डाक का पता: बी-14, विराट विला एपार्टमेण्ट, हर्ष गैस के पास, महमूरगंज, वाराणसी
15 दिनों के नवजात शिशु के परिजनों की गुहार पर, अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर बंद हुआ डी.जे. का शोर
वाराणसी, 14 दिसंबर 2022
ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान और नि: शुल्क हेल्पलाइन चलाने वाली संस्था सत्या फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 9212735622 पर, कल मंगलवार की रात 9.15 पर किसी ने गुप्त शिकायत की कि लंका थाना अंतर्गत बी. एच. यू. ट्रामा सेंटर के ठीक सामने स्थित नरोत्तम नगर कालोनी में द्वारिका होटल के पास स्थित उनके घर के ठीक बगल में बज रहे डी.जे. के तेज शोर के चलते घर के खिड़की-दरवाजे हिल रहे हैं और इस जोरदार कंपन के कारण घर में 15 दिनों के नवजात शिशु की जान खतरे में है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए 'सत्या फाउंडेशन' ने तुरंत ही इसकी लंका थानाध्यक्ष को 9454404390 पर दी मगर काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुँची तो 'सत्या फाउंडेशन' ने इसकी शिकायत अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध), श्री संतोष कुमार सिंह (आई.पी.एस.) के मोबाइल पर दी। इसके बाद एक्शन में आयी लंका थाने की पुलिस ने डी.जे. संचालक और कार्यक्रम आयोजकों की कायदे से लानत-मलानत करते हुए डी.जे. को बलपूर्वक बंद करा दिया।