Satya Foundation - हृदय रोगी की गुहार पर 4 मिनट में बंद हुआ डी.जे. का शोर

2 views
Skip to first unread message

melroy fernandes

unread,
Dec 10, 2022, 12:08:40 AM12/10/22
to Volumekamkar6 On Behalf of Melroy Fernandes
Emoji


----- Forwarded message -----
From: Satya Foundation <satyafoun...@gmail.com>
Sent: Friday, 9 December, 2022 at 08:07:57 pm IST
Subject: हृदय रोगी की गुहार पर 4 मिनट में बंद हुआ डी.जे. का शोर


इण्डियन सोसायटी एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत; पंजीकरण संख्या : 741 / 2000        
    सत्या फाउण्डेशन  
डाक का पता: बी-14, विराट विला एपार्टमेण्ट, हर्ष गैस के पास, महमूरगंज, वाराणसी

    ई-मेल: satyafoun...@gmail.com   मोबाइल: 9212735622

हृदय रोगी की गुहार पर 4 मिनट में बंद हुआ डी.जे. का शोर 

वाराणसी, 9.12.2022 

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना अंतर्गत, गाँव- उकथी में गुरुवार की रात, एक शादी में बज रहे डी.जे. से एक ह्रदय रोगी की बेचैनी और घबराहट इस कदर बढ़ गयी कि परिवार के लोगों की साँसें फूलने लगीं कि अब क्या किया जाये। इतने में ही घर के एक बच्चे ने मीडिया से मिली जानकारी का फायदा उठाते हुए, 'सत्या फाउंडेशन' के हेल्पलाइन नंबर 9212735622 पर इस आपात स्थिति की सूचना दी।  इसके बाद 'सत्या फाउंडेशन' के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने इसकी सूचना जाल्हूपुर पुलिस चौकी (थाना- चौबेपुर) के नंबर 7839856885 पर दी।  सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक श्री दिनेश कुमार मौर्या ने त्वरित रूप से डी.जे. बंद कराने का आश्वासन दिया। संयोग से Police S.I. Mr. Dinesh Kumar Maurya को जब यह सूचना मिली तो वे अपने चौबेपुर थाने पर एक मीटिंग में जाने के लिए इसी गाँव से होकर जाने वाले थे और इसके बाद उनके वाहन के सायरन की आवाज से पुलिस के आने की आहट पाते ही, बारात के डी.जे. का शोर पूरी तरह से थम गया और यह देखते ही उक्त ह्रदय रोगी और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। शिकायत करने के सिर्फ 4 मिनट के अंदर जानलेवा शोर शराबे के बंद होने पर परिजनों ने वाराणसी पुलिस और सरकार को धन्यवाद दिया। 
इस सबका मतलब यह है कि अब शहर ही नहीं, वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में भी यह जागरूकता फैल चुकी है कि रात में शोर करने पर पर्यावरण संरक्षण एक्ट-1986 के तहत 1 लाख रुपये तक जुर्माना या 5 साल तक की जेल या एक साथ दोनों सजा हो सकती है और कानून का भय इसलिए है क्योंकि 2008 के बाद से बनारस के तमाम थानों में शोर करने वालों के खिलाफ ढेरों मुकदमे होते रहे हैं. और कार्रवाई धार्मिक मामलों में भी हुई है फिर वो चाहे इस्लाम धर्म का शोर हो या हिन्दू धर्म का और इन सब बातों के कुछ सबूत (पुलिस अधिकारी महोदय के वक्तव्य के साथ), हमारे  यूट्यूब चैनल Satya Foundation Varanasi पर भी उपलब्ध हैं। 

योगी सरकार में गुप्त शिकायत करना हुआ बेहद आसान:
शोर की शिकायत करने पर, नाम लीक होने पर, कई बार मारपीट और ह्त्या तक हो जाती थी मगर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक वाट्सअप नंबर जारी किया है जिसका नंबर है 7570000100 जहाँ पर शोर या किसी भी अपराध की आपको लिखित शिकायत करनी होती है जिसमें अंत में लिखना होता है कि "मेरा नाम और नंबर गुप्त रखा जाये. Please keep my name and number SECRET" और आपकी पहचान वास्तव में गुप्त रखी जाती है। इस वाट्सअप नंबर 7570000100 पर शिकायत करने पर दिन के दौरान साउंड को कम करवाती है उत्तर प्रदेश पुलिस और रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच साउंड बॉक्स को पूरी तरह से, 100% स्विच आफ करवाती है पुलिस। 


(चेतन उपाध्याय)
संस्थापक सचिव
सत्या फाउण्डेशन 
9212735622 
Facebook Page: Chetan Upadhyaya 
YouTube: Satya Foundation Varanasi 
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages