इण्डियन सोसायटी एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत; पंजीकरण संख्या : 741 / 2000
सत्या फाउण्डेशन
डाक का पता: बी-14, विराट विला एपार्टमेण्ट, हर्ष गैस के पास, महमूरगंज, वाराणसी
प्रेस विज्ञप्ति
वाराणसी, 30/09/2022
आम जनता की शिकायत पर बंद हुआ लाउडस्पीकरवाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ग्राम- बहेरवाँ में स्थापित पूजा पण्डाल में, गुरुवार की रात 10 बजे के बाद भी लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था। आसपास के लोग बुरी तरह परेशान थे। चूँकि यह ध्वनि प्रदूषण, धर्म की आड़ में हो रहा था, लिहाजा कोई खुल कर विरोध भी नहीं कर पा रहा था. तभी गाँव के ही एक व्यक्ति ने 'सत्या फाउंडेशन' के हेल्पलाइन नंबर 9212735622 पर इस अपराध की गुप्त शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय ने टवीटर पर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुँची 112 नंबर की पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद करवाया और लोग चैन की नींद सो सके.
दिन में आवाज को कम कराने और रात में स्विच ऑफ कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को गुप्त शिकायत कैसे भेजें ?:
शादी-विवाह में रात 10 बजे के बाद बैंड-बाजा, आतिशबाजी, डी.जे. और लाउडस्पीकर पर तो मुकदमा होता ही है मगर धार्मिक मामलों में शिकायतकर्ता को कई बार भय और संकोच रहता है और आम आदमी की नींद और स्वास्थ्य पर इसका बहुत विपरीत असर पड़ता है। ध्वनि प्रदूषण संबंधी अपराध या किसी भी अपराध की गुप्त शिकायत के लिए यूपी पुलिस का वाट्सअप नंबर है 7570000100 ... यह सेवा 100% विश्वसनीय है। बस अपनी लिखित शिकायत के अंत में लिख दें: 'कृपया मेरा नाम और नंबर गुप्त रखा जाये PLEASE KEEP MY NAME AND NUMBER SECRET' और आपका नाम गोपनीय ही रहेगा।
(चेतन उपाध्याय)
सत्या फाउंडेशन
9212735622