Fwd: गणिताञ्जलि !

16 views
Skip to first unread message

Suman Kumar

unread,
Aug 7, 2016, 10:29:04 AM8/7/16
to

Please circulate.....

With best regards
Raj Kumar Mistri
Department of Mathemtics
Harish-Chandra Research Institute
Allahabad, India


---------- Forwarded message ----------
From: गणिताञ्जलि ! <noreply+...@google.com>
Date: 2016-08-02 17:08 GMT+05:30
Subject: गणिताञ्जलि !
To: itsra...@gmail.com


गणिताञ्जलि !


गणिताञ्जलि प्रतियोगिता 2016

Posted: 02 Aug 2016 12:29 AM PDT


गणिताञ्जलि प्रतियोगिता 2016

"गणिताञ्जलि" का उद्देश्य है: हिंदी में गणितीय लेखों के माध्यम से जन-सामान्य में गणित के प्रति रुचि जागृत करना, उन्हें गणित विषय से अवगत कराना और हिंदी में गणितीय अध्ययन - अध्यापन और लेखन की दिशा में उन्हें  प्रोत्साहित करना.

इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए "गणिताञ्जलि" आगामी गणित दिवस सह रामानुजन - जयंती (22 दिसंबर) के उपलक्ष्य में "गणिताञ्जलि प्रतियोगिता 2016" का आयोजन कर रहा है. 

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत "गणिताञ्जलि" पाठकों से गणितीय लेख आमंत्रित करता है. इस प्रतियोगिता में गणित में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है. चयनित लेखों को पुरस्कृत किया जाएगा और इस वेबपृष्ठ पर प्रकाशित भी किया जाएगा.

लेख गणित के किसी भी विषय पर लिखकर भेजा जा सकता है - जैसे कि किसी गणितज्ञ की जीवनी, ज्यामिति का इतिहास, बीजगणित का इतिहास, गणित में भारत का योगदान, गणित क्या है ?, रैखिक समीकरणों का हल, त्रिभुजों का क्षेत्रफल, गुणा करने की आसान विधियाँ, वर्गमूल, घनमूल, वृत्तों के गुणधर्म, क्रमचय - संचय, अनुक्रम और श्रेणी, लघुगणक, गणित का अनुप्रयोग, प्रकृति में गणित, जादुई वर्ग, विशिष्ट प्रकार की संख्याएँ....इत्यादि. इन विषयों के अतिरिक्त प्रतिभागी गणित से संबंधित अपने रुचि के किसी भी विषय पर लेख लिखकर भेज सकते हैं. 

इस प्रतियोगिता से संबंधित नियम व शर्तें निम्नलिखित हैं:
  • लेख गणित विषय से संबंधित होना चाहिए. लेख का विषय निर्धारित नहीं किया गया है. पाठक लेख के विषय - चयन के लिए स्वतंत्र हैं.
  • लेख लेखक की मौलिक कृति होनी चाहिए और पूर्व प्रकाशित नहीं होना चाहिए. लेख अपने शब्दों में लिखा होना चाहिए. अन्यथा लेख अस्वीकृत कर दिया जाएगा.
  • लेख केवल हिंदी में देवनागरी लिपि में शुद्ध- शुद्ध लिखा होना चाहिए. लेख में व्याकरणिक अशुद्धियाँ नहीं होनी चाहिए.
  • लेख में प्रयुक्त पारिभाषिक शब्द हिंदी में होने चाहिए. यदि हिंदी में उपयुक्त पारिभाषिक शब्द उपलब्ध नहीं हों, तो अंग्रेज़ी शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है. यदि अंग्रेज़ी पारिभाषिक शब्दों का प्रयोग किया गया है, तो इन्हें देवनागरी लिपि में लिखा जाना चाहिए और कोष्ठ में रोमन लिपि में भी लिखा जाना चाहिए. उदाहरण के लिए यह वाक्य देखें: टोपोलॉजी (Topology) गणित की एक शाखा है. 
  • लेख का शीर्षक ऐसा होना चाहिए, जिसे पढ़कर  ही लेख के विषय-वस्तु का कुछ - कुछ अनुमान हो जाए.
  • पाठकों को लेख लिखने से पहले किसी मानक निबंध - पुस्तक से पढ़कर यह जान लेना चाहिए कि एक अच्छा लेख कैसे लिखा जाता है.
  • लेख मुद्रित या स्व-हस्तलिखित हो सकते हैं. हस्तलिखित लेख स्पष्ट अक्षरों में लिखा होना चाहिए. लेख सादे कागज पर मुद्रित या स्व-हस्तलिखित होना चाहिए. मुद्रित लेख ज्यादा पसंद किए जाएँगे. 
  • लेख की शब्द - सीमा निर्धारित नहीं है. परन्तु लेख सामान्यतः 1000 - 5000 शब्दों के बीच हो सकते हैं.
  • लेख के अंत में लेखक अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता या अन्य परिचयात्मक जानकारी, स्थायी पता, पत्राचार का पता और फोन या मोबाइल नं. (यदि हों), ई-मेल पता (यदि हों) तो अवश्य लिखें.
  • प्राप्त लेखों में से उत्तम कोटि के लेखों का चयन किया जाएगा. चयनित लेखों को इस वेबपृष्ठ पर लेखकों के नाम और परिचय के साथ गणित दिवस के दिन प्रकाशित किया जाएगा. चयनित लेखों को पुरस्कृत किया जाएगा. चयनित किए जाने वाले लेखों की संख्या और पुरस्कार के विषय में उपयुक्त समय पर सूचित किया जाएगा.
  • चयनित लेखों को संपादक द्वारा संशोधित और संपादित किया किया जा सकता है. परन्तु प्रकाशन से पूर्व संशोधित लेखों को लेखक के पास सहमति के लिए या किसी अन्य शुद्धिकरण के लिए भेजा जाएगा. यह कार्य ई-मेल के माध्यम से किया जाएगा. अल्प संशोधन की स्थिति में लेखक से इसकी सहमति  फोन या अन्य किसी माध्यम से ली जा सकती है. परन्तु प्रकाशन के बाद लेख में प्रस्तुत तथ्यों के लिए केवल उस लेख के लेखक ही उत्तरदायी होंगे.
  • लेख को एक पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ (यदि हों) के साथ डाक द्वारा निम्लिखित पते (हिंदी या अंग्रेजी ) पर भेजा जाना चाहिए:
        राज कुमार मिस्त्री
           कक्ष सं. - 218, गणित विभाग,
           हरीश चन्द्र अनुसंधान संस्थान,
           छतनाग मार्ग, झूँसी,
           इलाहाबाद - 211 019
           उत्तर प्रदेश  (भारत)

           ****

         Raj Kumar Mistri
         Room No. 218, Department of Mathematics,
         Harish-Chandra Research Institute,
         Chhatnag Road, Jhunsi,
         ALLAHABAD - 211 019
         Uttar Pradesh (India)

  • लेख की प्रति (सॉफ्ट कॉपी) PDF, WORD, DOC या किसी भी सुविधाजनक फॉर्मेट में ई-मेल के माध्यम  से ganita...@gmail.com पर भेजा जा सकता है. ई-मेल से भेजे जाने पर पुनः डाक द्वारा भेजने की आवश्यकता नहीं है.
  • एक लेखक केवल एक लेख ही भेज सकता है.  एक लेखक के एक से अधिक लेख प्राप्त होने की स्थिति में सभी लेख अस्वीकार कर दिए जाएँगे.
  • लेख प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2016 है.
  • चयनित लेखों की सूची उपयुक्त समय पर इस वेबपृष्ठ पर प्रकाशित किया जाएगा. लेखों के चयन में संपादक का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा.
  • किसी अन्य जानकारी के लिए लेखक से ई-मेल (ganita...@gmail.com) के माध्यम से या फोन (+91-8677997395) के माध्यम से या "गणिताञ्जलि" के Facebook पृष्ठ (https://www.facebook.com/Ganitanjali/) पर संदेश भेजकर संपर्क किया जा सकता है. प्रतिभागी किसी जिज्ञासा के लिए नीचे भी टिप्पणी कर सकते हैं.
  • अद्यतन सूचनाओं के लिए इस वेबपृष्ठ और "गणिताञ्जलि" के Facebook पृष्ठ के संपर्क में बने रहें.
आयोजक: 
राज कुमार मिस्त्री
संपादक, गणिताञ्जलि !
गणित विभाग, हरीश चन्द्र अनुसंधान संस्थान, इलाहाबाद - 211 019, उ. प्र., भारत
ई-मेल:  ganita...@gmail.com, itsra...@gmail.com

महेंद्र कुमार गुप्ता
गणित विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर , गांधीनगर - 382 355, गुजरात,भारत
ई-मेल: mahend...@gmail.com

    $\ast\ast\ast$शुभकामनाओं के साथ !$\ast\ast\ast$
                                                       

    This posting includes an audio/video/photo media file: Download Now

    You are subscribed to email updates from गणिताञ्जलि !.
    To stop receiving these emails, you may unsubscribe now.
    Email delivery powered by Google
    Google Inc., 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States


    Reply all
    Reply to author
    Forward
    0 new messages