2 views
Skip to first unread message

Kailash Shah

unread,
Aug 18, 2013, 11:12:43 PM8/18/13
to tpfs...@googlegroups.com
ज्ञान का सदुपयोग करें बुद्धिजीवी : महाश्रमण
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के छठे राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ
लाडनूं। जैन तेरापंथ न्यूज समृधि नाहर

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का 6वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुक्रवार को जैन विश्वभारती में शुरू हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य महाश्रमण ने कहा कि यह संगठन सभी उ\'च शिक्षित वर्ग का संगठन है। बुद्धिमान यदि अपने ज्ञान का सदुपयोग करे तो समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंनेने इसे बेशकीमती रत्नों की माला बताते हुए कहा कि समाज में अब भी अनेक ऐसे रतन हैं जो इस माला में नहीं जुड़े हैं। उन्हें भी इसमें जोडऩे का प्रयास करना चाहिए। आचार्य प्रवर ने कहा कि मोती की सुंदरता सीप में नहीं अपितु माला में पिरोने से बढ़ती है। इसलिए आवश्यक है ऐसे मोती चुनें और इस माला में पिरोए।

मंत्री मुनि सुमेरमल ने कहा कि ज्ञान प्राप्त इसलिए किया जाना चाहिए कि व्यक्ति कठिनाइयों को दूर कर जीवन को व्यवस्थित ढंग से यापन कर सके। ज्ञानी वही है जो वर्तमान को व्यवस्थित कर भविष्य को उज्ज्वल बना लेता है। विशिष्ट अतिथि चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र घोसल ने कहा कि जैन समाज शिक्षा के क्षेत्र में अन्य समाज से अग्रणी है। उ\'च शिक्षित वर्ग को धर्म से जोडऩे के लिए तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एक महत्वपूर्ण संगठन है।

प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धारीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में संस्था ने हाल ही में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर समाज सेवा में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चो को संस्था द्वारा उ\'च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। तेरापंथ धर्मसंघ में संस्था द्वारा आचार्य महाश्रमण के रास्ते की सेवा के लिए मोबाइल मेडिकल टीम बनाकर सेवाएं दी जा रही हैं। अब तक करीब 20 हजार रोगियों का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने भावी योजनाओं में परिचय सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी दी।

राष्ट्रीय मंत्री सलिल लोढ़ा ने 6वें राष्ट्रीय अधिवेशन के विषय राइट विजन, राइट नॉलेज व राइट कंडक्ट पर प्रकाश डाला। पंकज ओस्तवाल ने तेरापंथ समाज के एमबीए, सीए, इंजीनियर, डाक्टर आदि को इससे जुडऩे का आह्वान किया। संयोजक प्रकाशचंद मालू सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत राकेश सिंघी द्वारा प्रस्तुत मंगल संगान से हुई।

कार्यक्रम में जैन विश्वभारती के अध्यक्ष ताराचंद रामपुरिया, प्रकाश नाहटा, भागचंद बरडिय़ा, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष भंवर लाल खटेड़, आदि उपस्थित थे। संचालन प्रकाश मालू ने किया। कपिल ने आभार जताया।


--
Best regards,
Kailash Shah

 
Max Pure Water System Pvt. Ltd.
(WQA member) An ISO 9001:2008 Company
Nr. Bharat Petrol Pump
Opp. Bharat Cancer Hospital
Kumbharia Road, Saroli
Surat – 395010 (GUJ) INDIA.
Ph No. : 0261-2643894
Fax : 0261-2640034
Mob: +91 98980 43960
Web: www.maxpurero.com
Email: kms...@gmail.com
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages