" आरम्भ " पत्रिका हेतु रचनाएं आमंत्रित

3 views
Skip to first unread message

Dr amitabh Shukla

unread,
Jun 11, 2026, 1:19:06 PM (3 days ago) Jun 11
to Dr. Balamurali Balaji, Veena Goel, karunes...@gmail.com, Shaveta Kohli, ruma...@yahoo.co.in, mun...@vsnl.net, Prakash Dube, Joshi Sopan Nd, Yatindra Singh Sisodia, amarnath tripathi, Anupama Tiwari, himanshu joshi, Bhartendu Chaturvedi, Vijay Pratap Singh Baghel, bhartithakur1985, balkrit...@gmail.com, Techno-Gandhian Forum, sona....@aitgurgaon.com, gandhiant...@gmail.com, arti...@hotmail.com, Dr. Arti Smit, Ira Ira, Subhash Dhuliya
प्रेषक : डॉ अमिताभ शुक्ल

दिनांक :10 जून 2026

                  @   आरम्भ  @

        @ हिंदी त्रैमासिक पत्रिका @

       @ प्रवेशांक : अगस्त 2026 @

    @ रचनाएं आमंत्रित @


@ राष्ट्रीय स्तर पर एक बहुविध मासिक पत्रिका के प्रवेशांक हेतु रचनाएं आमंत्रित @ 

       
     बहुत गंभीरता से राष्ट्रीय स्तर पर एक मासिक पत्रिका का विचार निश्चित कर इसका प्रवेशांक अगस्त 2026 में प्रकाशित होना प्रस्तावित है ।यह पत्रिका  मुख्यत: राष्ट्रीय और भारत से संबंधित  अंतरराष्ट्रीय महत्व के  आर्थिक , सामाजिक , सांस्कृतिक विषयों पर केंद्रित होगी ।

 एक तटस्थ और निष्पक्ष पत्रिका के रूप में यह  किसी भी राजनीतिक विचारधारा अथवा दलगत राजनीति से पृथक विभिन्न  समाज के सामयिक महत्व के विषयों पर  विशेषज्ञों के विश्लेषणों पर आधारित होगी।

पत्रिका के प्रवेशांक हेतु मौलिक एवं  स्तरीय रचनाएं दिनांक 10 जुलाई 2026 तक निम्नलिखित ई  मेल पर आमंत्रित हैं।



पत्रिका के प्रस्तावित खंड : 


@ अर्थव्यवस्था

@ समाज

@ श्रमिक जगत

@ कृषि

@ पत्रकारिता

@ अंतरराष्ट्रीय जगत

@ साहित्य ( कविताएं , लेख , पुस्तक समीक्षा )

@ विज्ञान

@ संस्कृति एवं पुरातत्व 


पत्रिका का प्रस्तावित संपादक मंडल इस प्रकार है:


डॉ अमिताभ शुक्ल ( भोपाल ) 
प्रो सुरेन्द्र पाठक ( नई दिल्ली)
डॉ रीता राम दास ( मुंबई ) 
श्री देवेंद जोशी ( राजस्थान ) 
डॉ जयंत तोमर ( ग्वालियर ) 
प्रो. संतोष चतुर्वेदी ( इलाहाबाद ) 
प्रो अनिल पुष्कर ( कोलकाता) 
श्री भवतोष पांडे ( कानपुर ) 
डॉ कालीचरण झा

पत्रिका का परामर्श मंडल :

डॉ पुष्पिता अवस्थी ( नीदरलैंड्स )

डॉ जयंत वर्मा

श्री स्वदेश सिन्हा 

डॉ देवेंद्र तोमर


अतः पत्रिका के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए लेखकों से लेख / रचनाएं आमंत्रित हैं।

रचनाएं / मौलिक लेख , विश्लेषण आदि अर्थव्यवस्था , समाज , अंतरराष्ट्रीय विषय , आप्रवासी भारतीय , नगरीकरण , जनसंख्या संरचना संबंधी विषयों एवं अन्य विषयों  पर शोध पूर्ण और ज्ञानवर्धक सामग्री के रूप में हो सकते हैं।

कविताएं , समीक्षाएं भी आमंत्रित हैं।


पत्रिका के ध्येय अनुसार किसी भी राजनीतिक विचार का निषेध होगा ।


पत्रिका में  सामग्री के प्रकाशन का निर्णय संपादक मंडल द्वारा लिया जाएगा ।

@ पत्रिका का प्रकाशन " बिंब प्रतिबिंब " प्रकाशन ,फगवाड़ा ( पंजाब ) द्वारा किया जाएगा ।



अनुरोध और अपेक्षा है कि , आपके   सहयोग और सुझावों द्वारा इस प्रयास को गति और सुदृढ़ता प्राप्त होगी।

कृपया ,वांछित सहयोग प्रदान कीजिए।


सादर ,


डॉ अमिताभ शुक्ल


E Mail : amitabhshykla 20...@gmail.com
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages