हार्दिक शुभ कामनाएं

4 views
Skip to first unread message

Dr amitabh Shukla

unread,
Mar 13, 2025, 10:25:52 AM3/13/25
to Techno-Gandhian Forum, Prakash Dube, Pradesh Today Vijay Pratap Baghel, himanshu joshi, Joshi Sopan Nd, Junny kumari, Kiran Soni, karunes...@gmail.com, ruma...@yahoo.co.in, Mani Ji Goa, Sachindra Nath Dubey, DR NAGENDRA NATH Misra, arti...@hotmail.com, ranjranja...@yahoo.co.in, Late Night Raagas देर रात के राग, Astrologer D k Puranik Agra, Nageshwar Dubey, Nidhi Sadana, Veena Goel, Book River Press, bhartithakur1985, amarnath tripathi, Anupama Tiwari


            @ जिंदगी में रंग @ 


               * अमिताभ शुक्ल

कभी हम रंग भरते हैं,
कभी नए दृश्य रंग भरते हैं 
जिंदगी में इस तरह ,
कई रंग बदलते हैं।


कभी कोई बदरंग करता है,
कभी कोई बेरंग करता है,
जिंदगी का फलसफा ,
इस तरह ही चलता है।

रंगों के बिना नीरस,
और बेजान है जिंदगी ,
इस लिए हर कोई,
 नए रंग को तरसता है ।

जिंदगी में हसीन रंग
आते हैं बड़ी मुश्किल से,
पाता वही है जो,
दिन ,रात एक करता है।

रंग आने और जाने ,
खोने और पाने का तिलस्म,
हर पल बदलता है,
रंग पा जाने पर इंसान रंग बदलता है।

     *   *   *   *  *  *  *  * *  * 

* होलिकोत्सव पर हार्दिक और आत्मीय शुभकामनाएं.  आपके जीवन में आल्हाद, सुख ,शांति और सृजनशीलता का संवाहक हो यह पर्व .

         डा. अमिताभ शुक्ल

         दिनांक : 13 मार्च 2025
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages