हिन्दी बोलियों का (तुलनात्मक) अध्ययन

99 views
Skip to first unread message

narayan prasad

unread,
Jul 17, 2010, 2:15:39 AM7/17/10
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
इस विषय पर कोई पुस्तक मेरे देखने में नहीं आई है । यदि किसी को मालूम हो तो कृपया बताएँ ।

डॉ॰ के॰ केंपेगौडा लिखित "कन्नड उपभाषाओं का अध्ययन" (कन्नड उपभाषॆगळ अध्ययन) नामक पुस्तक कन्नड में प्रकाशित हुई है ( भारती प्रकाशन, मैसूर, प्रथम संस्करण 2003; कुल 480 पृष्ठ ) । इसमें जिला स्तर तक की बोली जानेवाली कन्नड बोलियों के साथ-साथ खास जाति के लोगों द्वारा बोली जानेवाली कन्नड बोलियों पर भी प्रकाश डाला गया है । "कन्नड उपभाषाओं का तुलनात्मक अध्ययन"  नाम से एक अलग अध्याय प्रस्तुत किया गया है । अन्त में सन्दर्भ ग्रन्थ की सूची भी दी गई है ।

हिन्दी बोलियों पर किए गए भाषावैज्ञानिक अध्ययन की एक पृथक् सूची तैयार की जाय, तो यह शोधकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी ।

---नारायण प्रसाद

Anunad Singh

unread,
Jul 17, 2010, 5:34:58 AM7/17/10
to technic...@googlegroups.com
गूगल पुस्तक में खोजने पर कुछ इंक मिल रहे हैं -

१) हिन्दी की ग्रामीण  बोलियाँ (हरदेव बाहरी)

२) पश्चिमी हिन्दी बोलियों की व्याकरणिक कोटियाँ (कैलाशनाथ शुक्ल)

३)  भाषा की उत्पत्ति तथा हिन्दी और उसकी बोलियाँ (कोमलसिंह सोलंकी)

४) Bihārī bhāshāoṃ kī utpatti aura vikāsa: Maithilī, Magahī tathā Bhojapurī boliyoṃ ke maulika tattvoṃ kī ālocanā  (नलिनीमोहन सांयाल)

 -- अनुनाद

============


१७ जुलाई २०१० ११:४५ AM को, narayan prasad <hin...@gmail.com> ने लिखा:

narayan prasad

unread,
Jul 17, 2010, 7:02:47 AM7/17/10
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद अनुनाद जी । पहली पुस्तक के प्रकाशक की सूचना प्राप्त करने की कोशिश की, परन्तु नहीं मिली ।

---नारायण प्रसाद

2010/7/17 Anunad Singh <anu...@gmail.com>

--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages