राजीव दुबे जी,
आपका इस समूह में स्वागत है।
पतंजलि का व्याकरण महाभाष्य रोमन यूनिकोड एव CSX आदि में अन्तरजाल पर भी
उपलब्ध है। मैने इसका देवनागरीकरण कर लिया है और शीघ्र इसे अन्तरजाल पर
रखने वाला हूँ। यह यहाँ रखा जायेगा:
http://sa.wikibooks.org/wiki/व्याकरणमहाभाष्य
मैने संस्कृत के कुछ अन्य ग्रन्थों का देवनागरीकरण करके नीचे दिये गये
पते पर रखा है । कृपया एक दृष्टि डालें और इसमे सुधार के लिये सुझाव
दें। इसी के साथ आपसे निवेदन है कि अन्य ग्रन्थों का देवनागरीकरण करके
अन्तरजाल पर उसे उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
http://sa.wikibooks.org/wiki/Main_Page