हिन्दी की मानक वर्तनी के लिए जो कुछ नियम दिए गए हैं वे तब बनाए गए थे जब कम्प्यूटर का युग नहीं था और उपलब्ध टंकण यन्त्र में पर्याप्त सुविधा नहीं थी । आज वह बात नहीं है । इसलिए उन नियमों में, विशेष रूप से अनुस्वार और चन्द्रबिन्दु सम्बन्धी नियमों में, परिवर्तन की आवशयकता है ।
यथासम्भव उच्चारण और हिन्दी की प्रकृति के अनुसार वर्तनी के नियम बनाने चाहिए । विदेशी भाषाओं से लिए गए शब्दों का हिन्दीकरण करना आवश्यक है । हिन्दी में अरबी-फारसी, अंग्रेजी आदि गृहीत शब्दों को हिन्दी की प्रकृति के अनुसार ढालकर ही देवनागरी अक्षरों की ध्वनि पर आधारित अन्तरतम (nearest) वर्तनी का प्रयोग किया जाना चाहिए । अन्य सभी भाषाओं में ऐसा ही किया जाता है । अतः सामान्य रूप से हिन्दी में तिर्यक्-बिन्दु (नुक्ता) का प्रयोग मेरे विचार में बिलकुल अनावश्यक है । हाँ, भाषा-विज्ञान सम्बन्धी विशेषताओं को जब निर्दिष्ट करना अभीष्ट हो तो इसका प्रयोग किया जा सकता है । उसी प्रकार अन्य भारतीय भाषाओं के पाठ को यदि देवनागरी में परिवर्तित करना अपेक्षित हो, तो विस्तारित (extended) देवनागरी अक्षरों का प्रयोग आवश्यक होगा ।
--- नारायण प्रसाद
हर भाषा में वर्तनी की अनेकरूपता देखने को मिलती है, लेकिन हिंदी वर्तनी
में यह 'अराजकता' का रूप ले चुकी है।
मैं एक उदाहरण देना चाहूँगा। English को हिंदी में अँग्रेज़ी, अँग्रेजी,
अंग्रेजी, अंग्रेज़ी, अँगरेज़ी, अँगरेजी, अंगरेजी या अंगरेज़ी लिखते हैं।
वर्तनी की इस अराजकता से भाषा की शुद्धता को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा
होती है। इससे भाषा का विकास भी बाधित होता है।
मानक हिंदी के नियमों पर विचार-विमर्श करना आवश्यक है। इंटरनेट पर मानक
हिंदी से संबंधित निम्नलिखित नियम उपलब्ध हैं (http://www.giitaayan.com/
hindispelling.asp):
1. The case-signs in Hindi should always be written as separate words,
except in case of pronouns where they should be tagged on to the stems
(प्रतिपादिक); e.g. १. राम ने २. स्त्री को ३. उसने ४. मुझको.
Exception:
1. Where pronouns have two case-signs at a time, the first should be
tagged on to the stem while the second should be written separately;
e.g. १. उसके लिये २. इसमें से.
2. When the particles ही, तक etc. fall in between a pronoun and its
case-sign be written as a separate word; e.g. आप ही के लिये, मुझ तक
को.
2. In case of compound verbs, all subsidiaries should be written
separately; e.g. १. पड़ा करता है २. आ सकता है.
3. The indeclinables तक, साथ etc. should always be written as separate
words; e.g. आपके साथ, यहाँ तक.
4. The absolutive forms should always be written as single words; e.g.
मिलाकर, खा-पीकर, रो-रोकर.
5. In case of co-ordinative compounds, hyphen should be placed in
between the constituent words; e.g. राम-लक्ष्मण, शिव-पार्वती-संवाद.
6. Hyphen should be placed before particles like सा, जैसा; e.g. तुम-
सा, राम-जैसा, चाकू-से तीखे.
7. In case of dependent determinative compounds, hyphen should be used
only to avoid risk of ambiguity; e.g. भू-तत्व.
8. Where the use of glidal य, व is optional, it may be avoided, i.e.,
in the words like गए-गये, नई-नयी, हुआ-हुवा, etc. using only the former
(vowel) forms. This rule is applicable in all cases viz., verbal,
adjectival and undeclinable forms.
9. ऐ and औ express two distinct sounds in Hindi. First as in words
like है, और, etc. and the other in words like गवैया, कौवा, etc. The
use of these symbols to express these two distinct sounds should
continue. Modifications like गवय्या, कव्वा, etc. are unnecessary.
10. तत्सम words borrowed from Sanskrit should ordinarily be spelt in
their original Sanskrit form. But where the use of Hal sign (right
slanting stroke \) has already discontinued in Hindi, words like महान
(न्), विद्वान (न्), it need not be revived.
11. Where the fifth letter of a class of consonants (वर्ग) precedes
any of the four remaining letters of the same class, the अनुस्वार
should be invariably used instead of the fifth letter; e.g. अंत, गंगा,
संपादक.
12. Use of nasalisation sign (अँ) (चंद्रबिंदु) is sometimes necessary
to avoid ambiguity in meaning and to mark out distinction between
words like हंस-हँस etc. Except where it is difficult to write or
print, चंद्रबिंदु must necessarily be used in poetry to maintain
metric sequence. Similarly, in the primers for children where
introduction of चंद्रबिंदु is desired, चंद्रबिंदु must invariably be
used; e.g. नहीँ, मेँ, मैँ, etc.
13. Words of Arabo-Persian origin which have been adapted in Hindi
vocabulary should continue to be used as such; e.g. जरूर. But where
their use in innate form is desired, dots (नुक़्ते) must be used to
denote alien origin; e.g. राज़, नाज़.
14. Where use of English words with half-open औ sound is desired,
अर्ध-
चंद्र symbol should be placed over आ as in ऑनरेरी, डॉक्टर.
15. If Sanskrit words with विसर्ग have to be used in Hindi in their
तत्सम form, the विसर्ग should be placed appropriately as in
दुःखानुभूति. But if such words are to be used in their modified
(तद्भव) form, विसर्ग can easily be omitted as in दुख-सुख के साथी.
उपर्युक्त नियमों को लेकर हिंदी के विद्वानों और लेखकों में मतैक्य नहीं
है, लेकिन मानक हिंदी के संदर्भ में इनकी उपेक्षा नहीं की जा सकती है।
क्या आप इनमें से किसी नियम को गलत मानते हैं?
सुयश
--
शुभकामनाओं के साथ -
आपका
रावेंद्रकुमार रवि
http://saraspaayas.blogspot.com/
बहुत सुंदर प्रसादजी,
यदि अपनी पसंद के अनुसार वर्तनी लिखी जाने लगे, तब तो सारा विवाद ही
समाप्त हो जाएगा।
मैं एक जानकारी चाहता हूँ -
जो लोग क वर्ग और च वर्ग के पंचमाक्षरों ( ङ और ञ ) का मोह नहीं रखते, वे
ण, न और म का मोह क्यों नहीं छोड़ पाते?
क्या इसका कोई विशेष कारण है?शुभकामनाओं के साथ -
अनुस्वार के संदर्भ में भी यही बात लागू होती है। कई बार तो लेखक यह तय
नहीं कर पाते हैं कि उन्हें अनुस्वार का प्रयोग करना है कि पंचमाक्षर का।
वर्तनी की अनेकरूपता के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:
शब्द गूगल के परिणाम
1. (क) लिए 9,230,000
(ख) लिये 2,680,000
2. (क) भाषायी 4,720
(ख) भाषाई 18,800
3. (क) कंपन 9,310
(ख) कम्पन 6,000
4. (क) ज़रूरत 186,000
(ख) जरूरत 666,000
5. (क) महत्त्वपूर्ण 61,100
(ख) महत्वपूर्ण 732,000
हिंदी की अधिकतर पत्रिकाओं में वर्तनी की यह अराजकता दिखती है।
क्या यह संभव नहीं है कि हम मानक वर्तनी के कुछ ऐसे नियम निर्धारित करें
जो अधिकतर लोगों को स्वीकार्य हों? इस संदर्भ में भारत सरकार की सक्रियता
भी अपेक्षित है।
सादर,
सुयश
On Feb 6, 6:58 pm, Anunad Singh <anu...@gmail.com> wrote:
> मुझे लगता है कि हिन्दी में "वर्तनी की अराजकता" जैसी स्थिति नहीं है। इस
> सन्देश में जिस शब्द का उदाहरण लिया गया है वह कई दृष्टियों से असामान्य
> है। एक तो यह हिन्दी का तत्सम या तद्भव शब्द नहीं है। दूसरे इसको
> अनुक्ता/सनुक्ता की मार झेलनी पड़ रही है। उसके उपर से अनुस्वार एवं
> चन्द्रबिन्दु का बोझ भी इस पर हाबी है।
>
> किन्तु हिन्दी के अधिसंख्य शब्दों के साथ ऐसी स्थिति नहीं है।
>
> -----------------------------------------------------
>
> ६ फरवरी २००९ ०६:२८ को, narayan prasad <hin...@gmail.com> ने लिखा:
>
> > << मैं एक जानकारी चाहता हूँ -
> > जो लोग क वर्ग और च वर्ग के पंचमाक्षरों ( ङ और ञ ) का मोह नहीं रखते, वे ण, न
> > और म का मोह क्यों नहीं छोड़ पाते?
> > क्या इसका कोई विशेष कारण है?>>
>
> > कोई विशेष कारण नहीं है । ऐसे लोग तो इ ई उ ऊ स्वर वर्णों को त्यागकर उनके
> > स्थान पर अि अी अु अू के प्रयोग के पक्ष में होंगे ।
>
> > लोग चाहे चवर्ग के पञ्चमाक्षर "ञ" का प्रयोग न करें, परन्तु "वाङ्मय",
> > "पराङ्मुख" जैसे शब्दों में कवर्ग के पञ्चमाक्षर "ङ" के बिना कैसे काम चला
> > पाएँगे ? आश्चर्य तो इस बात का है कि तथाकथित शिक्षाविदों द्वारा बच्चों की
> > आधुनिक पहली पुस्तक में ङ और ञ को वर्णमाला से भी निष्कासित किया हुआ दिखाई
> > देता है । इसलिए कई बच्चे ङ और ञ अक्षर से अपरिचित होते हैं ।
>
> > --- नारायण प्रसाद
>
> > ५ फरवरी २००९ २३:४९ को, रावेंद्रकुमार रवि <raavendra.r...@gmail.com> ने
--
वॉयस मेल से बताने की कृपा कीजिए। अगर कई साथी वॉयस मेल करेंगे, तो
ज़्यादा अच्छी तरह से समझ में आएगा।
नीरजजी से मेरी विशेष प्रार्थना है कि अभी बीच में कोई अन्य नया शब्द या
प्रश्न न डालें। नई बात, नए शब्द या नए प्रश्न के लिए नई चर्चा प्रारंभ
की जानी चाहिए।
--
शुभकामनाओं के साथ -
आपका
रावेंद्रकुमार रवि