महोदय
यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के Director लिए संचालक नहीं निदेशक प्रयुक्त होता है। जहां समितियां, प्रबंधन संस्था आदि होती हैं उनमें जो Directors होते हैं उनके लिए हम संचालक लिखते हैं।
हां यह लग रहा है कि स्थानापन्न निदेशक के स्थान पर कार्यकारी निदेशक ज्यादा रवानगी भरा लग रहा है। स्थानापन्न से अंग्रेजी के substitute ( हटाने ) के भाव की महक आती है कि जैसे कल तक कोई और इस स्थान पर था आज उनकी जगह इन्हें कार्यभार दिया गया है जैसे कॉलेज में एक हफ्ते के लिए प्राचार्य नहीं है तो उप या वरिष्ठतम को कार्यभार सौंप दिया जाता है या किसी कारण से ( जांच, लंबी छुट्टी, आकस्मिकता आदि ) पद खाली है, नियुक्ति तक काम देखेंगे ।
और दूसरे अर्थों में स्थिति है तो यही कि 30 तक उनका नियमित टर्म है उसके बाद तीन महीने का विस्तार officiating के रुप में हैं- तो मैंने कई जगह कार्यवाहक प्राचार्य या कुलपति लिखा देखा है या नहीं पर अपरिचित सा नहीं लग रहा है। और यह सहज बोधगम्य भी है। इसलिए वोट लीना जी को भी मिलता है और प्रो. मधु सर द्वारा प्रस्तावित तीनों विकल्प असहज कर रहे हैं।
बात बड़े भैया विनोद जी की ही सरकारी रुप में ज्यादा सही है। प्रस्ताव है कि - प्रयोग की दृष्टि से क्या अस्थाई निदेशक या प्रभारी निदेशक से काम ज्यादा अच्छा नहीं चलेगा और अर्थ बोर्ड से ही स्पष्ट हो जाए विना व्याख्या के ?
सादर