इस्की <==> देवनागरी यूनिकोड परिवर्तक के पुराने संस्करण में बहुत सी गलतियाँ थीं। उसे मैने इस्की में कोडित एक पीडीएफ फाइल को यूनिकोड में बदलने के लिये बनाया था। वह उसके हिसाब से सही है किन्तु इस्की-कोडित फाइल के शुद्ध रूप को देवनागरी में बदलने में बहुत अधिक गलतियाँ होती थीं। (ध्यातव्य है कि पीडीएफ फाइलों को कॉपी करके कहीं अन्यत्र पेस्ट करने पर कोडिंग अक्सर बदल जाती है।)
अपलोड की गयी नयी फाइल का नाम
ISCII_to_Devanagari_to_ISCII_Converter_18.js है।
ध्यान दीजिये कि इसका एक्स्टेंशन *.js न कि *.html . ऐसा मजबूरी बस करना पड़ रहा है। पता नहीं किस कारण से गूगल चर्चा समूहों पर एचटीएमएल फाइलें चढ़ाने पर या किसी दूसरे एक्स्टेंशन वाली फाइलों को *.htm में बदलने पर वह फाइल भ्रश्ट हो जा रही है।
इस परिवर्तक को उपयोग में लाने के लिये :
--------------------------------------------------
चूँकि इस फाइल का एक्स्टेंशन एचटीएमएल नहीं है, इसे नेट से सीधे क्लिक करके नहीं चलाया जा सकता। इसलिये यदि आप इसका प्रयोग करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले इस फाइल को अपने कम्प्यूटर पर उतारिये। फिर इसका एक्स्टेंशन *.js से बदलकर *.htm करिये। फिर क्लिक करके चलिये।
चूंकि पुरानी फाइल सबके लिये उपयोगी नहीं है, उसे समूह से हटा रहे हैं।
-- अनुनाद सिंह