आज कई महीनों बाद SDL Free Translation साइट को भी ट्राई किया, तो पाया कि
उन्होंने फ़्री ट्रान्सलेशन बन्द ही कर दिया है।
अब, जिन लोगों ने अब तक इस साइट का इस्तेमाल करके, इसके अनुवाद की ग़लतियों
को सुधारने के लिए अपने-अपने डेटाबेस बनाए होंगे, वो सब बेकार पड़े रह जाएँगे।
गूगल अनुवाद बन्द नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने बीच में न्यूरल इंजन डाल कर
उससे पहले के अनुवाद सुधारने के डेटाबेस में सब गपड़चौथ मचा दी थी।
मैंने गूगल में 30-40 हज़ार फ़्रेज़ेस का करेक्शन का डेटाबेस बना रखा है, अगर
गूगल बन्द हुआ तो सब बेकार चला जाएगा।
गूगल, बिंग, इस वॉटसन, बन्द हुए एसडीएल के अलावा और कौन सी अच्छी
अंग्रेज़ी-हिन्दी फ़्री अनुवाद साइट्स हैं?
रावत
On 7/10/2018 4:34 PM, रवि-रतलामी wrote:
> गूगल अनुवाद की तरह अभी तो (अंग्रेज़ी - हिंदी के लिए,) यह भी वाहियात ही है -
>
> <
https://lh3.googleusercontent.com/-qwBhJhMRSLU/W0SSzV8BvbI/AAAAAAABDZo/mL-773bBfQsFzt2UdTNnnb6XK5CgoDpOACLcBGAs/s1600/watson%2Benglish%2Bhindi%2Btranslation.png>