अन्तरजाल पर हिंग्लिश से निपटने का सिद्ध तरीका

9 views
Skip to first unread message

Anunad Singh

unread,
Nov 15, 2010, 9:35:39 PM11/15/10
to technic...@googlegroups.com
हिंग्लिश रूपी भाषाई प्रदूषण अन्तरजाल पर भी यत्र-तत्र दिख जाता है। अब इससे निपटना बहुत आसान है - फॉक्सरिप्लेस  का सहारा लीजिये। फॉक्स_रिप्लेस (FoxReplace)  फायरफॉक्स का एक 'ऐड-आन' है।

इस कार्य के लिये आपको  निम्नलिखित प्रकार की  'हिंग्लिश---> हिंदी  प्रतिस्थापन शब्दावली'  जुटानी पड़ेगी -

कोर्ट  -- न्यायालय / अदालत
संडे -- रविवार
स्टुडेंट्स -- छात्र
क्लासेस -- कक्षाएं
शॉपिंग -- खरीददारी
मॉर्निंग -- सुबह
लेट -- देर
टाइम -- समय
ब्रेकफास्ट -- नास्ता
एक्जाम -- परीक्षा
सिटी -- शहर
ट्रैफिक -- यातायात
पीएम -- पम / प्रम / प्रधानमंत्री
ट्रेन्स -- रेलगाड़ियाँ
बसेस -- बसें

... .आदि.

यदि आपने इस तरह की सूची फॉक्सरिप्लेस को दी हुई है और बता दिया है कि किन-किन (या सभी) साइटों पर इसे लागू करना है तो फायरफॉक्स स्वयं  हिंग्लिश शब्दों को प्रतिस्थापित करते हुए  'स्वच्छ'  किया हुआ पेज आपके सामने लायेगा। इस तरह आप हिंग्लिश पढ़ने की मानसिक पीड़ा से बच सकेंगे।  जिस गति से प्रौद्योगिकी का विकास हो रहा है, अब कुछ दिनों में दूरदर्शन की श्रव्य सामग्री पर भी इस तरह के 'फिल्टर'  बनाना सम्भव हो जायेंगे और किसी उद्घोषक की हिंग्लिश आपको  उत्तम हिंदी बनकर सुनाई देगी। किन्तु अभी उसके लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

इसी के साथ आप सभी से अनुरोध है कि एक हिंग्लिश-हिंदी शब्दकोश बनाने में अपना योगदान दें ताकि इस विचार को शीघ्र ही कार्यरूप दिया जा सके। मेरा खयाल है कि यदि हम सब मिलकर २०० से ५०० शब्दों का ऐसा शब्दकोश तैयार कर पाये तो अपना यह कदम  'हिंग्लिशनाशक'  जैसा सिद्ध होगा।  आप  उपरोक्त सूची जैसी कुछ शब्दों (बीस-पचास) की सूची का योगदान कर सकते हैं । सबके द्वारा प्रदत्त सूचियों को आपस में स्वतः मिलाना और उससे दोहराव (डुप्लिकेट) वाले शब्दों को हटाना हमारे जिम्मे छोड़ दीजिये।

-- अनुनाद




डॉ. रूपचंद्र शास्त्री "मयंक"

unread,
Nov 15, 2010, 10:18:35 PM11/15/10
to technic...@googlegroups.com
कविता की पुस्तक सम्पादन के लिए कौन सा हिन्दी फॉण्ट उपयुक्त रहेगा और यह किस लिंक से डाउनलोड हो पायेगा?
यदि समूह के कोई सदस्य जानते हों तो कृपया बताएँ!
SG Hindi Fonts खोज रहा था मगर वह मिल नही रहा है!
साभार!


डॉ. रूपचंद्र शास्त्री "मयंक"
टनकपुर रोड, खटीमा,
ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड, भारत - 262308.
फोनः05943-250207, 09368499921, 09997996437
http://uchcharan.blogspot.com/

V S Rawat

unread,
Nov 15, 2010, 11:32:36 PM11/15/10
to technic...@googlegroups.com
मैंने अभी इसे फ़ायरफ़ॉक्स में इंस्टॉल कर लिया है और आज़माऊँगा।

एक प्रश्न है। क्या यह एकल अक्षरों और चिह्नों को भी फ़ाइंड रिप्लेस करता है जैसा वर्डपैड
करता है।

या फिर यह संयुक्ताक्षरों - मात्रायुक्त अक्षरों को पूरा का पूरा ही फ़ाइंड रिप्लेस कर
सकता है जैसा एम एस वर्ड करता है।

धन्यवाद
रावत

V S Rawat

unread,
Nov 15, 2010, 11:36:27 PM11/15/10
to technic...@googlegroups.com
गूगल ट्रांसलेट में यह समस्या बढ़ती ही जा रही है कि वो अंग्रेज़ी के शब्दों के हिन्दी
अनुवाद उनके पास उपलब्ध होने के बाद भी उस अंग्रेजी शब्द को हिन्दी में ट्रांसलिटरेट
किया हुआ लिख कर अनुवाद कर देते हैं।

यह प्रश्न मैं पहले भी दो-तीन बार पूछ चुका हूँ। यदि किसी को गूगल ट्रांसलेट में अपनी दी
हुई शब्द सूचि प्रयोग करवाने की कोई विधि पता हो तो कृपया बताएँ। गूगल में हर शब्द के
कई अर्थ या हिन्दी अनुवाद उपस्थित हैं जिनमे से वो पता नहीं किस तर्क से शब्दों को चुन
के अनुवाद देता है। एक ही पाठ में, एक ही परिच्छेद में यह एक ही अंग्रेजी शब्द के
अलग-अलग हिन्दी शब्द दे देता है। यदि किसी को पता हो कि गूगल को किसी अंग्रेज़ी शब्द
के लिए कोई विशेष हिन्दी अनुवाद ही प्रयोग करने के लिए कैसे प्रेरित किया जा सकता है
तो कृपया बताएँ।

धन्यवाद
रावत

On 11/16/2010 8:05 AM India Time, _Anunad Singh_ wrote:

डॉ. रूपचंद्र शास्त्री "मयंक"

unread,
Nov 15, 2010, 11:55:02 PM11/15/10
to technic...@googlegroups.com
पेज मेकर 6.5 में कविता की पुस्तक सम्पादन के लिए कौन सा हिन्दी फॉण्ट उपयुक्त रहेगा और यह किस लिंक से डाउनलोड हो पायेगा?

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Nov 16, 2010, 4:31:14 PM11/16/10
to technic...@googlegroups.com
बहुत बढ़िया विचार अनुनाद जी, इस प्रकार की हिंग्लिश शब्दावली बनाने के लिये विकिपीडिया पर एक परियोजना पेज बना देना चाहिये ताकि कोई भी उसमें शब्द जोड़ सके ताकि कार्य का दोहराव न हो तथा उसमें कोई भी योगदान दे सके एवं सुधार कर सके।

लीजिये पेज बनाकर हमने कुछ शब्द जोड़ दिये हैं।
http://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया:हिंग्लिश_शब्दसूची

एक बार ठीक-ठाक शब्द इकट्ठे हो जाने पर मैनुअली अथवा किसी प्लगइन की सहायता से XML फाइल जनरेट कर सकते हैं।
१६ नवम्बर २०१० ८:०५ पूर्वाह्न को, Anunad Singh <anu...@gmail.com> ने लिखा:




--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

Anunad Singh

unread,
Nov 16, 2010, 8:33:37 PM11/16/10
to technic...@googlegroups.com
रावत जी,
मेरा अनुभव तो  यह है कि जब गूगल के पास किसी अंग्रेजी शब्द का उपयुक्त हिंदी शब्द नहीं होता तभी अंग्रेजी शब्द को ट्रांसलिटरेट करके या ज्यों का त्यों (रोमन में) रख देता है। चूंकि गूगल का अनुवाद सांख्यिकी पर आधारित है , उसके अनुवादक को जो 'पैरेलेल टेक्स्ट'  रटाया गया है और जिस टेक्स्ट की सांख्यिकी के आधार पर वह सभी अनुवाद करता है; उसी टेस्ट समुच्चय को परिवर्तित परिवर्धित करना होगा। यह काम गूगल को ही करना हैइस विषय में लोगों का फीडबैक गूगल के लिये बहुत सहायक हो सकता है।

हाँ, यदि आपका प्रेक्षण सही है कि गूगल के पास अंग्रेजी शब्दों के हिंदी पर्याय होने के बावजूद भी वह अंग्रेजी शब्द छोड़ देता है तो यह कार्य फॉक्स_रिप्लेस या किसी अन्य 'ट्रांसलेशन मेमोरी' आधारित प्रोग्राम से पूरा किया जा सकता है। इसके लिये अपने पास अंग्रेजी-हिंदी का विशाल शब्दकोश चाहिये।

-- अनुनाद

डॉ. रूपचंद्र शास्त्री "मयंक"

unread,
Nov 16, 2010, 9:07:01 PM11/16/10
to technic...@googlegroups.com
यह रचना कृतिदेव में सीधी पोस्ट की गयी थी!
यह यूनिकोड में कैसे परिवर्तित हो गयी?
क्या ब्लॉगर ने यह नई सुविधा प्रदान की है? 

shishugeet

Ckgu gekjh

NksVh lh gS cgu gekjh ]
 djrh gjne “kSrkuh A 
dHkh ukprh dHkh dwnrh ]
dHkh [ksyrh gS ikuh A

dHkh idM+dj cky uksprh ]
dHkh QkM+ nsrh iqLrd A
Mk¡aassaaassVks rks lks tkrh gS ] ij
mBdj djrh gS cdcd A 

V S Rawat

unread,
Nov 16, 2010, 10:35:34 PM11/16/10
to technic...@googlegroups.com

जी हाँ। मैंने अक्सर देखा है कि गूगल एक ही पाठ में कहीं सही हिन्दी शब्द या कई अलग
अलग हिन्दी शब्द डालता है, उसके बावजूद उसी शब्द के लिए कहीं कहीं ट्रांसलिटरेटेड शब्द
भी डाल देता है।

मैंने इस प्रकार के शब्दों और वाक्यांशों की एक सूचि बनाई है जिनको मैं गूगल अनुवाद से पाए
पाठ पर एक सॉफ़्टवेयर से रिप्लेस करता हूँ। अब यह सूचि 600 शब्दों की हो गई है और इसमें
बहुत समय लगता है।

मेरी फ़ाइलें वर्ड फ़ाइलें होती हैं, जिन पर वो सॉफ़्टवेयर चलता है और फिर मैं उसी आउटपुट
फ़ाइल पर आगे का काम कर लेता हूँ। फ़ॉक्सरिप्लेस में उसे एचटीएमएल बना कर फ़ायरफ़ॉक्स में
लोड करना पड़ेगा और परिवर्तन के बाद फिर से एचटीएमएल से वर्ड में बदलना पड़ेगा। किसी
दिन आज़माऊँगा।

लेकिन मेरा सॉफ़्टवेयर विकल्प देता है कि मैं केस सेन्सटिव या पूरे या आंशिक मिलानों आदि
को बदलूँ या न बदलूँ। अभी मुझे फ़ॉक्सरिप्लेस में regex या मिलानों को व्यापक या सीमित
करने वाला किसी भी प्रकार का विकल्प नहीं मिला है, इसलिए देखना पड़ेगा कि यह
कितना उपयोगी हो रहा है।

फ़ॉक्सरिप्लेस की अपनी विंडो पूरी स्क्रीन के बहुत बड़े भाग पर फैल जाती है और उसको
छोटा नहीं किया जा सकता है, इससे भी दिक्कत होती है।
फ़ॉक्सरिप्ले

>
> -- अनुनाद

Ravishankar Shrivastava

unread,
Nov 16, 2010, 10:39:42 PM11/16/10
to technic...@googlegroups.com
अगर ऐसा है तो कमाल है! यह टेक्नोलॉजी तो गूगल के पास बहुत पहले से है. आपके ब्लॉग की भाषा सेटिंग आपने हिंदी की हुई होगी तो इस नई जोड़ी गई सुविधा से यह सहूलियत हासिल हो रही होगी?

आज ही जांच कर देखते हैं.
सादर,
रवि
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages