Fwd: भारत में बिकने वाले सभी मोबाईल फोन में भारतीय भाषाओं की सुविधा अनिवार्य करने के बारे में

8 views
Skip to first unread message

हरिराम पंसारी

unread,
Jan 5, 2024, 9:24:34 PMJan 5
to technic...@googlegroups.com
---------- Forwarded message ---------
From: हरिराम पंसारी <hari...@gmail.com>
Date: Fri, 5 Jan 2024 at 13:38
Subject: भारत में बिकने वाले सभी मोबाईल फोन में भारतीय भाषाओं की सुविधा अनिवार्य करने के बारे में
To: <bha...@iitm.ac.in>, <secr...@trai.gov.in>, <prad...@trai.gov.in>, <pradv...@trai.gov.in>, <prad...@trai.gov.in>, <advi...@trai.gov.in>, <adv...@trai.gov.in>, <advl...@trai.gov.in>, <advb...@trai.gov.in>, <adv...@trai.gov.in>, <adv...@trai.gov.in>, <ad...@trai.gov.in>, <adv...@trai.gov.in>, <adv...@trai.gov.in>, <adv.b...@trai.gov.in>, <adv.be...@trai.gov.in>, <adv.j...@trai.gov.in>, <adv.k...@trai.gov.in>, <adv.hy...@trai.gov.in>, <da...@trai.gov.in>
Cc: <mlgd...@gmail.com>, प्रवीण कुमार <cs.prav...@gmail.com>, <hindimumba...@googlegroups.com>, narayan prasad <hin...@gmail.com>


महोदया/महोदय,

नमस्कार।

भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं में, मातृभाषा में शिक्षा पर बहुत जोर दिया गया है। 
आजकल मोबाईल फोन एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। आधार कार्ड से साथ, पैन कार्ड के साथ, बैंक खातों के साथ, मोबाईल फोन नंबर लिंक करना अनिवार्य हो गया है। साथ ही अनेक  अनेक सरकारी दस्तावेजों के लिए  मोबाईल नंबर जरूरी हो गया है।

लेकिन भारत में बिकनेवाले मोबाईल फोन के विवरणों(स्पेसिफिकेशन) में इनमें उपलब्ध हिंदी तथा भारतीय भाषाओं में इनपुट, आउटपुट, स्पेल चेक, स्पीच टू टेक्स्ट, टेक्स्ट टू स्पीच व लिप्यंतरण अनुवाद आदि की सुविधाओं के बारे में कोई विवरण नहीं रहता। 

कुछ मोबाईल में हिंदी आदि की सुविधाएँ मिलती हैं तो कुछ में नहीं। जिससे ग्राहक मजबूर हो जाता है केवल अंग्रेजी में काम करने के लिए। हिंदी व भारतीय भाषाओं में लिखे संदेश आदि भी जब मजबूरन रोमन/लेटन लिपि में भेजने पड़ते हैं तो कभी कभी अर्थ का अनर्थ होता है।

जबकि भारत सरकार द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो के माध्यम से इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड को 1991 में मानकीकृत किया जा चुका है, जो सभी इलेक्ट्रोनिक उपकरणों में इनबिल्ट रूप से उपलब्ध रहना चाहिए। राजभाषा विभाग द्वारा तथा राष्ट्रपति के आदेशों में स्पष्ट निदेश हैं कि हरेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में युनिकोड समर्थित भारतीय भाषाओं की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो।

अतः कृपया TRAI की ओर से कठोर आदेश जारी किए जाएँ कि भारत में  बिकनेवाले सभी मोबाईल फोन में सभी भारतीय लिपियों में काम करने की सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएँ और संबंधित मोबाईल फोन में उपलब्ध इंडिक सुविधाओं का विवरण संबंधित वेबसाईट पर तथा बिक्री हेतु जारी लीफलेटों एवं प्रचार सामग्री में अनिवार्यतः दिया जाए।

सादर। 


हरिराम
प्रगत भारत <http://hariraama.blogspot.in>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages