Processing a mixed text of special characters and numbers in Excel Sheet

7 views
Skip to first unread message

Narayan Prasad

unread,
Sep 12, 2025, 7:32:56 PMSep 12
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
प्रिय सदस्य गण,
      एक नमूना एक्सेल शीट संलग्न है।
      इसमें किसी उपन्यास में आए पात्रों के नामों को एक कॉलम में और पृष्ठ संख्या को दूसरे कॉलम में रखा गया है।
      पृष्ठ संख्या को तारा चिह्न के बाद बड़े कोष्ठक के बीच रखा गया है, जैसे - [*9], [*92], [*163]।
      दूसरे कॉलम में आई कोई संख्या एक से तीन अंकों की हो सकती है। लेकिन पात्रों के नामों को पृ्ष्ठ संख्या के आरोही क्रम में रखना है। इसके लिए डेटा सॉर्ट करने के लिए प्रत्येक संख्या को एक ही साइज में अर्थात् तीन अंकों की बनानी है, जैसे - [*9], [*92], [*163] को [*009], [*092], [*163] बनाना है।
      ऐसा करने के लिए एक्सेल शीट में character handling formula MID आदि built-in functions का प्रयोग बता सकते हैं?
      कॉलम 2 में आई केवल पहली संख्या को ऐसा करने से काम चल जाएगा।
      आरोही क्रम में लाने के बाद [*009], [*092], [*163] रूप में आई संख्याओं को पुनः [*9], [*92], [*163] रूप में लाया जा सकता है।
     
      धन्यवाद सहित
      सादर
      नारायण प्रसाद

       
Sample Excel Sheet.xlsx
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages