उपरोक्त लिंक से एक 329 kb की oxt file डाउनलोड होती है जो 7ज़िप में खुलती है,
जिसमें एक hi_IN.dic फ़ाइल है जो 1.8 एम बी की है और जिसमें करीब 84000 हिन्दी
शब्द हैं। यह शब्दकोश नहीं एक ग्लॉसरी हुई। इसको स्पेलिंग जाँच के लिए प्रयोग किया जाता है।
मैंने इस फ़ाइल को खोल के देखा तो इसमें कई ग़लत वर्तनियाँ हैं। फिर भी, उन्होंने ये प्रयास
किया है, और आशा है कि इसको सुधारेंगे, तो यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है।
क्या किसी ने इस ओपनऑफ़िस हिन्दी शब्दकोश प्रयोग किया है? तो कृपया अपना फ़ीडबैक दें।
--
क्या एम एस ऑफ़िस के लिए इसी प्रकार की कोई हिन्दी ग्लॉसरी उपलब्ध है या हम कैसे
बना सकते हैं?
धन्यवाद
रावत
http://raviratlami.blogspot.com/2006/10/blog-post_07.html
> --
>
> क्या एम एस ऑफ़िस के लिए इसी प्रकार की कोई हिन्दी ग्लॉसरी उपलब्ध है या हम कैसे
> बना सकते हैं?
>
हाँ उपलब्ध है. हिन्दी एमएस ऑफ़िस में. वैसे आप अपने वर्तमान एमएस ऑफ़िस में ये सुविधा
प्राप्त कर सकते हैं. बस आप एमएस ऑफ़िस हिन्दी 2003 का डेमो संस्करण अपने कम्प्यूटर पर
अन्य किसी डिरेक्ट्री में अतिरिक्त (ध्यान दें, अतिरिक्त, अपग्रेड नहीं!) रूप से संस्थापित कर
लें. माइक्रोसॉफ़्ट की हिन्दी वर्तनी की शेयर्ड लाइब्रेरी आपको उपलब्ध रहेगी (सिर्फ एमएस
ऑफ़िस एक्सपी, 2003 तथा 2007 में लागू)
सादर,
रवि
इसके दो हिस्से हैं:
1 इसे जैसे का तैसे इस्तेमाल करना - रवि जी के लेख में यह विस्तार से दिया है।
२ उन्नत इस्तेमाल - यह जरा कठिन है लेकिन बड़े काम का है। मुझे एक
संस्कृतनिष्ठ सामग्री टंकण करनी थी उसमें यह काम आया। Autocorrect option
में Openoffice आपके लेख में आए शब्दों को उन पर ही जाँच लेता है। उदाहरण
के तौर पर अगर आप एक पन्ने में 'देहात्मबोध' जैसा शब्द इस्तेमाल कर चुके
हैं तो आप इसको अपने लोकल शब्दकोष में जोड़ लें। आगे के लेख में यह टंकण
करने पर ओपनआफिस इसे वर्तनी जाँच एवं Autocomplete दोनों में मदद करता
है।
Autocomplete में 'Minimum word length' value को कम से कम कर के रखें।
तब यह सिर्फ ३-४ कुंजियों के टंकण के आधार पर ही ओपनआफिस शब्द को पूरा कर
देगा।
बाद में ऐसे जोड़े गए शब्द शब्दकोष maintainers को भी भेजे जा सकते हैं।
लेकिन मैं maintainers को ढूँढ नहीं पाया। शायद भविष्य में कर पाऊँ।
सुरेश
PS : अगर यह जानकारी काम आए तो किसी ब्लाग पर लिख दीजिएगा।
९ मार्च २०१० ८:३९ AM को, Ravishankar Shrivastava
<ravir...@gmail.com> ने लिखा:
> --
> आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and
> Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
> इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल
> भेजें.
> इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए,
> technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
> और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर
> इस समूह पर जाएं.
>
>
यह तो बड़ी अच्छी बात है. आप मुझे भेज दें. मेंटेनर्स में जुड़े लोगों में एक मुझे भी मान लें :)
सादर,
रवि
Is this download still available? I already have the Eng version of
Microsoft Office, but would like to add the Hindi dictionary facility
for typing of Hindi documents with the ability to add custom words. (I
am planning to type my mother's thesis on Ram Charit Manas).
I had downloaded Hindi Writer which has a dictionary which is supposed
to work with Word. However, I am not able to set the language for the
document to Hindi, with the styles that I am using, hence the
dictionary does not work. Also, it does not allow for addition of
words to a custom dictionary.
Appreciate any help.
Thanks,
Shree
फिर भी, मेरा मानना है कि सामान्य हिन्दी पाठ के लिए अच्छे विकल्पों में से एक, गूगल
डॉक्स का हिन्दी वर्तनी जाँचक ठीक-ठाक है.
सादर,
रवि
2010/3/10 Ravishankar Shrivastava <ravir...@gmail.com>: