संस्कृत व्याकरण कैसे सीखें

1,178 views
Skip to first unread message

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Sep 6, 2010, 7:27:57 PM9/6/10
to technical-hindi

मित्रों मैं संस्कृत व्याकरण का बेसिक ज्ञान प्राप्त करना चाहता हूँ क्योंकि मैंने पाया है कि शब्दों की सही वर्तनी के बारे में इसके बिना नहीं जाना जा सकता। मैं यह जानना चाहता हूँ कि इसे पढ़ने/सीखने की क्या प्रक्रिया है।

मुझे बताया गया है कि संस्कृत व्याकरण के लिये लघुकौमुदी, संस्कृत व्याकरण के प्राइमर या एबीसी ऑफ संस्कृत व्याकरण के तौर पर होती है। यह पुस्तक मूल रुप में संस्कृत में है। एक तो यह बतायें कि इसका कौन सा संस्करण हिन्दी में उपलब्ध है जिसमें संस्कृत एवं हिन्दी दोनों में ही दिया हो?

दूसरा पढ़ने का क्रम किस तरह हो सकता है, मतलब कि

जैसे पहले लघुकौमुदी, फिर ये किताब फिर वो किताब टाइप......

या फिर टॉपिकवाइज

वर्ण परिचय, सन्धि प्रकरण, शब्द रुप प्रकरण......

--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

narayan prasad

unread,
Sep 6, 2010, 8:56:45 PM9/6/10
to technic...@googlegroups.com
शर्मा जी,
    संस्कृत व्याकरण के चाहे बेसिक ज्ञान की बात हो या सम्पूर्ण ज्ञान की, अष्टाध्यायी के क्रम से ही संस्कृत व्याकरण का अध्ययन करना चाहिए - यह मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूँ । किसी प्रकार की कौमुदी (लघुसिद्धान्त कौमुदी, मध्यसिद्धान्त कौमुदी या वैयाकरणसिद्धान्त कौमुदी) से जीवन भर परिश्रम करने से भी संस्कृत व्याकरण ठीक से समझ में नहीं आयेगा ।
 
 कृपया रामलाल कपूर ट्रस्ट (http://rlktrust.org/) द्वारा प्रकाशित निम्नलिखित पुस्तकें मँगा लें -
(1) अष्टाध्यायी-भाष्य (प्रथमावृत्ति) - 3 खंडों में ।
(2) अष्टाध्यायीसूत्रपाठः (यतिबोधयुक्तः)
(3) धातुपाठः (धातुसूचीसहित)
(4) संस्कृत धातु कोष
(5) संस्कृत पठन-पाठन की अनुभूत सरलतम विधि (दो भागों में)

साथ ही कृष्णदास अकादमी, वाराणसी द्वारा प्रकाशित एवं पं॰ सत्यनारायण खण्डूड़ी द्वारा सम्पादित "अष्टाध्यायी-सूत्रपाठः" भी मँगा लें । यह मोतीलाल बनारसीदास से भी प्राप्त हो जायेगा ।

अष्टाध्यायी से कौन-कौन से सूत्रों का कैसे अध्ययन करना है, इसके लिए मैं मार्गदर्शन करूँगा ।

शुभकामनाओं सहित
भवदीय
नारायण प्रसाद
 

2010/9/7 ePandit | ई-पण्डित <sharma...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages