क्या अंग्रेजी सच में जरुरी है?
कुछ लोगों के
मतानुसार अंग्रेजी जरुर विश्वभाषा होगी, विज्ञानभाषा होगी,
पर इसी अंग्रेजी के बारें मे कुछ रोचक तथ्य मै आपके सामने रखना चाहता हूँ ।
१) फ्रान्स युरोपिय देश होने के बावजूद वहाँ अंग्रेजी शब्दों पर पाबंदी लगाई है । उन्हे लगता है कि अंग्रेजी से उनकी खुद की “फ्रेंच” भाषा दूषित हो रही है। पढें : http://www.dailymail.co.uk/news/article-530403/France-protects-dreaded-English-language-banning-fast-food-podcasting.html
२) हमारे पडोसी देश चीन ने Media में अंग्रेजी शब्दों को इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है ।
पढें: http://www.bbc.com/news/world-asia-pacific-12050067
३) सउदी
अरब ने लगायी अंग्रेजी भाषा और कैलेंडर पर पाबंदी ।
पढें: http://www.digitaljournal.com/article/325190
४) युरोपिय
संघ कर सकता है अंग्रेजी को निर्वासित ।
उपर दिये गये तथ्यों पर गौर करे तो हमे पता चलता है कि, फ्रान्स, चीन, युरोपीय संघ, सउदी अरब जैसे विकसित मुल्को ने भी अंग्रेजी से दूरी बनायी है ।
उन्होंने ऐसा क्यों किया ?
उनके भाषा को अंग्रेजी से खतरा है इसलिए?
नही ऐसा बिल्कुल नही, उन्हे अपने भाषा से अंग्रेजी से ज्यादा प्यार है इसलिए ।
मै अंग्रेजी के खिलाफ तो नही हूँ पर ‘मेरे भाषा पर उसका बुरा असर न पडे’ इस पक्ष का हूँ ।
अगर हिंदी को बढना है तो उसे अंग्रेजी के प्रभाव को न्यूनतम करना होगा यह मेरा मत है ।
यह हम कैसे कर पायेंगे ?
१) जनसामान्य तक पहुँचने का सबसे बडा जरिया है “TV” प्रसारमाध्यम । अगर हिंदी मनोरंजन के, खबरों के “channels” अंग्रेजी का कम से कम प्रयोग करने लगे तो उन्हे देखने वाले सभी लोग भी वैसा ही करेंगे। इस बात पर फिर से ध्यान दें ।
२) फिल्म, मूवी या फिर सिनेमा क्या यह सारे शब्द हिंदी के है? अगर नही तो फिर इनके लिए हिंदी का कौनसा शब्द है?
और यह बात भी छोड दे, यह सोचे की आज के हिंदी बॉलिवूड कि तमाम “फिल्में” हिंदी+अंग्रेजी की खिचडी क्यो बनती जा रही है?
“केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड”(Censor board) “फिल्मों” के निर्माताओं को हिंदी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए जरुर बाध्य कर सकता है ।
३) “नये हिंदी शब्दों का निर्माण” यह एक आवश्यक कदम उठाना पडेगा । जहाँ जहाँ पर अंग्रेजी शब्द दिखे उनको हटाकर पूरक हिंदी शब्द लाने होंगे।
४) हिंदुस्तानी भाषा यही हिंदी और उर्दू दोनों की उत्पत्ती का मूल है। तो फिर इन दोनों मे दूरियाँ क्यो? हमे हिंदी और उर्दू के शब्दों में लेनदेन बढानी होगी ।
५) भारत में बहुत से राज्य ऐसे है जिनकी खुद की अलग राज्यभाषायें है। वे प्रादेशिक भाषाओं में विपुल साहित्य तयार करते है। ऐसे राज्यों में आधुनिक “हिंदी अनुवाद केंद्र” बनने चाहिये जिससे उन सारे राज्यों का साहित्य हमारे लिए हिंदी में भी उपलब्ध होगा ।
६) Engineering और Medical जैसे अभ्यासक्रम हिंदी मे बनने के लिए महत्प्रयास करने होंगे । मेरा स्वप्न है कि देश का हर बच्चा, अपनी खुद की भाषा में, विज्ञान और तकनीक सीखे और समझे ।
७) अब सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य – उपर लिखीं बातों को दिल से समझे ।
इन सारे मुद्दों को समझने के बाद भी अगर कही अंग्रेजी जरुरी है तो उसे बिना दिक्कत प्रयोग करें ।
धन्यवाद।
“ज्ञान देने से बढता है।”
--
आपको यह संदश इसलिए मिला है क्योंकि आपने Google समूह के "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता समाप्त करने और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, technical-hindi+unsubscribe@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout में जाएं.
>> technical-hindi+unsubscribe@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
>> अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout में जाएं.
>>
>
>
>
> --
> ॐ ईशावास्यमिदं सर्वं यत्किंच जगत्यां जगत्।
> तेन त्यक्तेन भुञ्जीथाः मा गृधः कस्य स्विद्धनम्।।
> ---- गायत्री छन्दसामहम् ----
> for learning easy HINDI TYPING click here बालसुलभ भारतीय टंकलिपी
> http://bhasha-hindi.blogspot.in/2010/09/blog-post_30.html
> http://bhasha-hindi.blogspot.in/2012/01/by-leena-mehendale-on-sunday-december.html
> लीना मेहेंदळे -Leena Mehendale
> मुख्य सूचना आयुक्त गोवा (निवृत्त)
> पौड रोड, पुणे 411038
> Ph (Res) 020-25383472
>
> --
> आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and
> Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
> इस समूह की सदस्यता समाप्त करने और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए,
> technical-hindi+unsubscribe@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
> अधिक विकल्पों के लिए, https://groups.google.com/d/optout पर जाएं.
>
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह की सदस्यता समाप्त करने और इससे ईमेल प्राप्त करना बंद करने के लिए, technical-hindi+unsubscribe@googlegroups.com को ईमेल भेजें.