mobile phone का हिंदी अनुवाद

37 views
Skip to first unread message

Mayur Dubey

unread,
Jun 14, 2010, 4:44:01 AM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
नमस्कार,
क्या मोबाइल फोन को इनमे से कुछ बोल सकते हैं .

चलित दूरभाष
चलित श्रवित्र
विचल श्रवित्र

और telephone  क्या होगा

----
धन्यवाद,
मयूर

narayan prasad

unread,
Jun 14, 2010, 5:03:28 AM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
मोबाइल के लिए लम्बे समय से कई लोगों को "चलभाष" शब्द का प्रयोग करते देखा है । टेलिफोन के लिए दूरभाष पहले से ही प्रचलित है । यद्यपि इन दोनों के लिए अंग्रेजी शब्द का ही सामान्य जनता प्रयोग करती है, परन्तु हिन्दी शब्द का प्रयोग कम से कम औपचारिक रूप से तो किया ही जाना चाहिए ।

 ---नारायण प्रसाद

१४ जून २०१० २:१४ PM को, Mayur Dubey <mayurdu...@gmail.com> ने लिखा:
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.

रावेंद्रकुमार रवि

unread,
Jun 14, 2010, 10:53:43 AM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
"चलित दूरभाष" - यह अधिक उपयुक्त है!

--
शुभकामनाओं के साथ -
आपका -
रावेंद्रकुमार रवि (संपादक : सरस पायस)

Rajeev Dubey

unread,
Jun 14, 2010, 11:55:25 AM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
केवळ "चलित" कहना कैसा होगा ? mobile को दूरभाष तक सीमित नहीं रख सकते .
राजीव दुबे

2010/6/14 रावेंद्रकुमार रवि <raavend...@gmail.com>

रावेंद्रकुमार रवि

unread,
Jun 14, 2010, 12:17:05 PM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
आज के "मोबाइल फ़ोन" से हम जितना कुछ कर सकते हैं,
उसके हिसाब से देखा जाए,
तो उसे एक या दो शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है!
--
हम हिंदीभाषियों की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि
हम अँगरेज़ी शब्दों के हिंदी अनुवाद की तरफ ज़्यादा भागते हैं!
--
चलित के अंतर्गत तो कबूतर भी आ जाएगा!

Rajeev Dubey

unread,
Jun 14, 2010, 12:51:16 PM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
बात सही है कि चलित तो कबूतर भी है . पर mobile भी कहाँ का केवल दूरभाष करता है ? क्या कबूतर immobile है ? अगर सुझाव आपसे अलग है तो जरूरी नहीं कि आप नाराज हो जाएँ और सभी हिंदीभाषियों को कोसने लगें ? क्या  पता कि चलित ही चल जाय ! और न चले तो भी कोई बात नहीं . सुझाव ही तो है . कौन सा पहाड़ टूट पड़ा ?  
सादर ,
राजीव दुबे  

2010/6/14 रावेंद्रकुमार रवि <raavend...@gmail.com>

mjha...@umassd.edu

unread,
Jun 14, 2010, 12:53:58 PM6/14/10
to technic...@googlegroups.com, technic...@googlegroups.com, mjha...@umassd.edu

मित्रों
मराठीमें मैने
"भ्रमण ध्वनि"
सुना है।
मधुसूदन झवेरी

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Jun 14, 2010, 11:35:58 PM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
केवल 'चलित' नहीं 'चलित दूरभाष' शब्द है परन्तु यह प्रचलित नहीं हो पाया।

१४ जून २०१० १०:२३ PM को, <mjha...@umassd.edu> ने लिखा:



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

Anunad Singh

unread,
Jun 14, 2010, 11:44:59 PM6/14/10
to technic...@googlegroups.com
व्याकरन की दृष्टि से चलित विशेषण है जो  अन्य शब्दों की विशेषता बताने के लिये भी प्रयुक्त हो सकता है। 'चलित पुस्तकालय', 'चलित नेत्रचिकित्सा केन्द्र', 'चलित न्यायालय',  'चलित विद्यालय', 'चलित  किराना की दुकान' आदि।  इसलिये 'सेल फोन' या 'मोबाइल फोन' के लिये केवल 'चलित ' कहना न व्याकरण सम्मत है और न सुविधाजनक।


=============

१४ जून २०१० १०:२१ PM को, Rajeev Dubey <rajeev....@gmail.com> ने लिखा:

रावेंद्रकुमार रवि

unread,
Jun 15, 2010, 12:58:34 AM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद जी द्वारा दी गई जानकारी के प्रत्त्युत्तर में राजीव जी के
वक्तव्य की प्रतीक्षा है!

Rajeev Dubey

unread,
Jun 15, 2010, 3:31:15 AM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
अनुनाद जी मैं भी तो विशेषण की ही बात कर रहा था, mobile... न कि mobile phone . रावेंद्रकुमार रवि जी,  अब शायद "चलित" इतना  गलत  न लगे .
सादर ,
राजीव दुबे

2010/6/15 Anunad Singh anh un...@gmail.com

Rajeev Dubey

unread,
Jun 15, 2010, 3:41:07 AM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
और  हाँ फिर जरा mobile के संज्ञा रूपान्तर पर भी विचार करियेगा ...क्या सन्दर्भ एवं परिचलन के कारण चलित ऐसे ही प्रयुक्त हो सकता है ? नारायण जी  क्या आप इस पर प्रकाश डाल सकते हैं ?
 
सादर ,
राजीव दुबे  
2010/6/15 Rajeev Dubey <rajeev....@gmail.com>

narayan prasad

unread,
Jun 15, 2010, 6:25:28 AM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
<<क्या सन्दर्भ एवं परिचलन के कारण चलित ऐसे ही प्रयुक्त हो सकता है ? नारायण जी  क्या आप इस पर प्रकाश डाल सकते हैं ?>>
 
मेरे विचार में (मोबाइल फ़ोन के अर्थ में) मोबाइल के लिए "चलभाष" उचित ही मालूम पड़ता है । यहाँ हम अंग्रेजी के शाब्दिक अनुवाद की बात नहीं कर रहे, बल्कि हिन्दी में तकनीकी शब्द निर्माण पर विचार कर रहे हैं । इसलिए भावार्थ को ध्यान में रखते हुए ही शब्द-निर्माण किया जाना चाहिए । मोबाइल का हिन्दी में "चलित" शब्द विशेषण के रूप में ठीक है ।

---नारायण प्रसाद


 
१५ जून २०१० १:११ PM को, Rajeev Dubey <rajeev....@gmail.com> ने लिखा:

mjha...@umassd.edu

unread,
Jun 15, 2010, 9:57:08 AM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
नारायणजी
धन्यवाद।
"चलभाष"
यह अभीतकके सारे सुझावोमें
मुझे सबसे अधिक जचता हुआ
शब्द, प्रतीत होता है।
Mobile phone में ६ या ११ अक्षर है, और
हिंदीमें केवल ४ --इसे क्या
सामासिक शब्द की भांति देखा
जाए?
विशेष सुझाव : शब्द अन्य
भाषाओमें भी चल पाए,(केवल
हिंदी ही नहीं) इसका भी ध्यान
संभवतः रख सके, तो उसकी
उपयुक्तता और भी बढेगी। हमें
"राष्ट्र भाषा" की दृष्टिसे
देखना चाहिए, केवल हिंदी ही
नहीं।

मधुसूदन झवेरी
=========================

मेरे विचार में (मोबाइल फ़ोन
के
अर्थ में) मोबाइल के लिए "चलभाष"
उचित ही मालूम
पड़ता है|
========================================

रावेंद्रकुमार रवि

unread,
Jun 15, 2010, 12:02:51 PM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
राजीव जी से मेरे कहने का आशय भी यही था कि उन्होंने "मोबाइल" का अनुवाद
"चलित" कर दिया है!
--
मैंने मोबाइल फ़ोन के लिए मयूर जी द्वारा सुझाए गए "चलित दूरभाष" का
समर्थन किया था,
पर अब नारायण जी द्वारा सुझाया गया "चलभाष" अधिक सहज और उपयुक्त लग रहा है!
--
यदि सभी साथी "चलभाष" से सहमत हों,
तो कम से कम समूह के सभी साथियों को अब मोबाइल फ़ोन के लिए
"चलभाष" का प्रयोग प्रारंभ कर देना चाहिए!

Rajeev Dubey

unread,
Jun 15, 2010, 12:33:13 PM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
नारायण जी धन्यवाद . "चलभाष" को अपना लेते हैं . क्या शब्दावली आयोग भी यही प्रयोग करने की सलाह देता है ? वैसे मैं शब्दावली आयोग की पुस्तकों का इन्तजार कर रहा हूँ . प्राप्त होने पर सूचित करूँगा .
सादर ,
राजीव दुबे


2010/6/15 narayan prasad <hin...@gmail.com>
--

narayan prasad

unread,
Jun 15, 2010, 1:12:18 PM6/15/10
to technic...@googlegroups.com
<<शब्द अन्य भाषाओ में भी चल पाए,(केवल हिंदी ही नहीं) इसका भी ध्यान संभवतः रख सके, तो  उसकी उपयुक्तता और भी बढेगी। हमें "राष्ट्र भाषा" की दृष्टि से देखना चाहिए, केवल हिंदी ही नहीं।>>
 
इसके लिए आवश्यक है कि तकनीकी शब्द का निर्माण मुख्यतः संस्कृत धातुओं के आधार पर किया जाना चाहिए । यह सिद्धान्त शब्दावली आयोग द्वारा मान्य 14 सिद्धातों में से छठा सिद्धान्त है ।
चलभाष शब्द चल् (चलन, प्रचलन, विचलन, संचालन, प्रचलित आदि शब्द इसी धातु से बने हैं) और भाष् (भाषण, भाषा, परिभाषा, दूरभाष इत्यादि इसी धातु से बने हैं) - ये दो धातुओं से बनाये गये हैं । 
 
<< इसे क्या सामासिक शब्द की भांति देखा जाए? >>
 
क्या आपको इस शब्द के सामासिक होने में सन्देह लग रहा है ?

---नारायण प्रसाद

१५ जून २०१० ७:२७ PM को, <mjha...@umassd.edu> ने लिखा:

Mayur Dubey

unread,
Jun 16, 2010, 3:37:44 AM6/16/10
to technic...@googlegroups.com
धन्यवाद,
"चलभाष" आसान है और अपना भी. क्या कोई ऐसा तरीका है, जिसमे सरकार के अलावा सीधे कंपनियों को सुझाया जा सके कि आप "चलभाष" का प्रयोग करें ?

सादर,
मयूर

2010/6/15 Rajeev Dubey <rajeev....@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages