इनमे कौन सही है - काच, कांच या काँच ?

233 views
Skip to first unread message

Anunad Singh

unread,
Jun 28, 2011, 5:39:48 AM6/28/11
to Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
अंग्रेजी के 'ग्लास'  के लिए हिन्दी में  मूझे तीन शब्द मिल रहे हैं -- काच,  कांच और काँच .  इनमे कौन सही है?

-- अनुनाद

narayan prasad

unread,
Jun 28, 2011, 6:36:42 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com
काँच

2011/6/28 Anunad Singh <anu...@gmail.com>

V S Rawat

unread,
Jun 28, 2011, 6:37:39 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com
मुझे तो काँच सही लगता है।
गूगल के ँ की जगह ं इस्तेमाल करने से कांच हो गया होगा, तो अब तो इसे भी सही माना
जाएगा।

काच तो कभी सुना नहीं।

--
रावत

narayan prasad

unread,
Jun 28, 2011, 6:41:57 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com
<<काच तो कभी सुना नहीं।>>
 
हिन्दी में तो 'काच' शब्द नहीं है, परन्तु दूसरी भाषाओं (बंगला, मराठी आदि) में है ।
 
--- नारायण प्रसाद

2011/6/28 V S Rawat <vsr...@gmail.com>
--
आपको यह संदेश इसलिए प्राप्त हुआ क्योंकि आपने Google समूह "Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)" समूह की सदस्यता ली है.
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technical-hindi@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hindi+unsubscribe@googlegroups.com को ईमेल करें.
और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.


vinayak kale

unread,
Jun 28, 2011, 6:46:44 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com
काच मराठी में काँच के  अर्थ  में प्रयोग किया जाता है।

2011/6/28 narayan prasad <hin...@gmail.com>
इस समूह में पोस्ट करने के लिए, technic...@googlegroups.com को ईमेल भेजें.
इस समूह से सदस्यता समाप्त करने के लिए, technical-hin...@googlegroups.com को ईमेल करें.

और विकल्पों के लिए, http://groups.google.com/group/technical-hindi?hl=hi पर इस समूह पर जाएं.



--
Vinayak kale,
Research Scholar,
Deptt. of Hindi,
University of Hyderabad,
Hyderabad- 500046,
Mobile:+919490318007

Vinod Sharma

unread,
Jun 28, 2011, 7:29:52 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com
बंधुगण,
मूल शब्द तो काँच ही है.
किंतु आजकल चँद्रबिंदु के प्रयोग को लोग त्यागते जा रहे हैं,
इसलिए कांच भी मान्य हो गया है. भाषा में सही गलत का
निर्णय तो लगभग असंभव है. हाँ प्रचलन और निजी रुचियों,
अभ्यासों के आधार पर ही निर्धारित होता है कि कौनसा शब्द
अधिक सटीक या बहुप्रचलित है.
सादर,
विनोद शर्मा

डॉ. रूपचंद्र शास्त्री "मयंक"

unread,
Jun 28, 2011, 7:41:11 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com

कांच से कंचे शब्द बना है! 
इससे तो यही सिद्ध होता है कि कांच ही सही शब्द है!

--
डॉ. रूपचंद्र शास्त्री "मयंक"
टनकपुर रोड, खटीमा,
ऊधमसिंहनगर, उत्तराखंड, भारत - 262308.
Phone/Fax: 05943-250207, 
Mobiles: 09368499921, 09997996437
Website - http://uchcharan.blogspot.com/

Anunad Singh

unread,
Jun 28, 2011, 8:01:26 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com
वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के जालघर पर खोजने पर परिणाम कुछ इस प्रकार प्राप्त होते हैं-

Search result for "glass"
Word
Equivalent Hindi
Glass Technologist काच प्रौद् योगिकीविद्
glass block काचखंड, काचित खंड
glassine paper ग्लेसाइन काग़ज़
glassiness काचाभता
glass-lined tank wagon शीश लगा टंकी डिब्बा
glass painter काँच चित्रकार
glass painting काँच चित्रण; काँच चित्र
glass paper रेगमाल
glass tube fuse काच नलिका फ़्यूज़

Vineet Chaitanya

unread,
Jun 28, 2011, 8:41:59 AM6/28/11
to technic...@googlegroups.com
हिन्दी में अनुस्वार के साधारण नियम के अनुसार
                 कांच = काञ्च
इसलिये काँच को ही सही मानना चाहिये. अब यदि आप चन्द्रबिन्दु का प्रयोग ही नहीं करना चाहें तो बात अलग है.

विनीत चैतन्य

2011/6/28 डॉ. रूपचंद्र शास्त्री "मयंक" <roopchand...@gmail.com>

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Jun 29, 2011, 2:20:38 AM6/29/11
to technic...@googlegroups.com
काँच ही शुद्ध है, बाकी अखबार वाले कांच लिखेंगे और प्रचलित करेंगे भी तो हम उनका गला नहीं पकड़ सकते।

२८ जून २०११ ६:११ अपराह्न को, Vineet Chaitanya <v...@iiit.ac.in> ने लिखा:



--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in/

Anunad Singh

unread,
Jun 29, 2011, 2:50:15 AM6/29/11
to technic...@googlegroups.com
यहाँ शुद्धता से मेरा मतलब संस्कृत  मूल की दृष्टि से है.  वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग  और  नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा  'काच'  का ही प्रयोग हुआ है.  इसलिए मूझे संदेह हो रहा है कि भले ही हिन्दी में 'काँच'  बोला जता हो, मूल शब्द 'काच'  ही है.

-- अनुनाद

narayan prasad

unread,
Jun 29, 2011, 4:12:21 AM6/29/11
to technic...@googlegroups.com
<<यहाँ शुद्धता से मेरा मतलब संस्कृत  मूल की दृष्टि से है.  >>
 
आपके प्रथम सन्देश से यह स्पष्ट नहीं था । तत्सम शब्द "काच" ही है - देखें मोनियर-विलियम्स संस्कृत-इंग्लिश डिक्शनरी ।
----नारायण प्रसाद

2011/6/29 Anunad Singh <anu...@gmail.com>
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages