तपेदिक या टीबी समाचार: 19 अप्रैल २००८

0 views
Skip to first unread message

bobbyr...@gmail.com

unread,
May 4, 2008, 6:44:40 AM5/4/08
to Tuberculosis (TB) news summaries in Hindi language
तपेदिक या टीबी समाचार
19 अप्रैल २००८


नई दिल्ली से अमरीका तक की यात्रा में हवाई-जहाज में सवार एक महिला जो
अमरीकी है और जिसकोमुल्टी-ड्रग रेसिस्तंत टीबी या ऍम.डी.आर. टीबी थी, ने
खलबली मचा दी थी। जब ये ज्ञात हुआकि ऍम.डी.आर. टीबी से ग्रसित ये महिला
हवाई यात्रा कर के आई है, तो अमरीका में अन्य हवाई-जहाजके यात्रियों को
सम्पर्क किया गया और स्वास्थ्य विभाग और कोर्ट के आदेश से जबरन टीबी की
आंच कीगई। इनमे से एक को टीबी निकल आई है।
जरा सोचें कि अमरीका टीबी नियंत्रण के लिए जो करता है और बाकि विकसित देश
भी जिस तरह सेगंभीरता से रोक्द्हम का प्रयास कर रहे हैं, वो विकासशील
देशों में मुमकिन है ही नही। विकासशील देशोंमें भीड़-भाड़ से बचना मुमकिन
है ही नही और इस तरह सब यात्रियों को खोज खोज के जांच करना आदिभी मुमकिन
नही। नि:संदेह ये समाधान नही है टी.बी नियंत्रण का।

अमरीका के न्यू मेक्सिको में एक स्वास्थ्य कर्मचारी को टीबी निकल आई। अब
२५० से अधिक मरीजऔर अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी जो इस टीबी संक्रमित
कर्मचारी के सम्पर्क में थे, उन सब की जांच हो रहीहै।

कुवैत ने ग्लोबल फंड टू फाइट एड्स, टीबी और मलेरिया को ५००,००० अमरीकी
डालर अनुदान दे के एकमिसाल कायम की है। अन्य विक्सित और विकासशील देशों
को अपने बजट से मुनासिब धनराशी एड्स, टीबी और मलेरिया की रोक्धाम के लिए
समर्पित करनी चाहिए तभी ये कार्यक्रम स्थायी होंगे और कुछनतीजे निकल के
आयेंगे।
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages