[श्री सांवलिया सेठ] सांवलिया मंदिर में फूल डोल महोत्सव

1 view
Skip to first unread message

amritwani.com

unread,
Mar 19, 2010, 4:43:05 AM3/19/10
to srisan...@googlegroups.com
मण्डफिया, २ मार्च. (प्रासं)।  राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान श्री सांवलियाजी मन्दिर में फूलडोल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात्रि १० बजे मन्दिर में होली का फाग खेला गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने गुलाल अबीर केशर और केशरिया रंगों से भगवान संग होली खेलने का आनन्द लिया। इस मौके का दृश्य बड़ा ही मनोरम लग रहा था। इस मौके पर मन्दिर अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, पूर्व सरपंच हजारीदास वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी भगवानलाल चतुर्वेदी, मजदूर संघ के तहसील संयोजक चतरसिंह सोलंकी सहित सैकड़ों ग्रामीणजन एवं बाहर से आए दर्शनार्थी उपस्थित थे। फागोत्सव के बाद रात्रि को मीठी पकोड़ी बांटी गई। इससे पूर्व सायं देवकी धर्मशाला में परम्परागत ब्रह्मभोज हुआ, जिसमें सभी भक्तों ने प्रेम पूर्वक भोजन ग्रहण किया।

--
Posted By amritwani.com to श्री सांवलिया सेठ at 3/19/2010 02:13:00 PM
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages