[श्री सांवलिया सेठ] सांवलिया मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

1 view
Skip to first unread message

amritwani.com

unread,
Mar 22, 2010, 4:43:01 AM3/22/10
to srisan...@googlegroups.com
मण्डफिया, १५ मार्च (प्रासं)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल भगवान सांवलियाजी मंदिर में सोमवती अमावस्या का दो दिवसीय मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रात: मंगला आरती में सैंकड़ों लोगों ने भगवान के दर्शन किए।
मेले के प्रथम दिन रविवार को भगवान का भण्डार खोला गया। मेले में दूर-दराज के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) डी.सी. जैन, बोर्ड सदस्य सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सरपंच हजारीदास वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी भगवानलाल चतुर्वेदी, केशियर नंदकिशोर टेलर सहित अन्य उपस्थित थे। अमावस्या सांय ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ।

--
Posted By amritwani.com to श्री सांवलिया सेठ at 3/22/2010 02:13:00 PM
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages