Weekly classes via Zoom on Dhyana (Meditation)-Upasana as covered in Samkhya & Yoga from 19th Jan (in Hindi) and 22nd Jan (in English)

3 views
Skip to first unread message

Spirit Mag

unread,
Jan 10, 2022, 2:40:29 PM1/10/22
to spir...@googlegroups.com
[इस पत्र को आप कृपया मेरा व्यक्तिगत पत्र समझें। यह द्विभाषीय है - पहले हिंदी में, फिर अंग्रेजी में। ]
[Please treat this letter as my personal letter to you. This is bilingual, first in Hindi followed by its English version.]

नमस्ते!

उपासना के महत्त्व से आप परिचित हैं कि चार वेदों के प्रमुख विषयों में इसे गिना गया है। दुर्भाग्य से महर्षि दयानन्द (१८२४/१८२५-१८८३) उपासनायोग पर स्वतन्त्र ग्रन्थ नहीं लिख सके और उनका असामयिक निधन हो गया। किन्तु, उनके लिखित पृष्ठों में इस पर पर्याप्त संकेत मिलते हैं। योग की परिभाषा ही योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः है। चित्त को नहीं जाने बिना उपासनायोग के मर्म को समझना असम्भव हो जाता है। पुनः, चित्त पर वृत्तियाँ कहाँ से आती हैं ? इसका भी सम्यक् प्रकार से उत्तर न मिले तो योग को समझना असम्भव है। तथापि योग पर टीकाएँ लिखी गयी हैं। एक पाठक उन्हें जितना पढ़ता है उतना ही दलदल में फँसता जाता है; हाथ कुछ लगता नहीं है। 

महर्षि दयानन्द के परलोकगमन के बाद विगत १३८ वर्षों में, दुर्भाग्य से विद्वानों ने इस विषय पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया कि हम अन्तःकरण (मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार का समूह) के बारे में महर्षि का मंतव्य भली प्रकार से जान सकते। उपासना को अपनाने से हमारी आत्मिक उन्नति का मार्ग सहज सुगम हो जाता। तब हम सामाजिक उन्नति के कारक भी बन सकते। अन्यथा, देश-समाज की उन्नति नहीं हो सकती है। 

संलग्न दो प्रपत्र एक पाठ्यक्रम से संबन्धित हैं - १) नीले रङ्ग में हिंदी संस्करण से संबन्धित है जिसका आरम्भ बुध. १९ जनवरी से होगा, २) पीले रङ्ग का प्रपत्र पाठ्यक्रम के अंग्रेजी संस्करण से संबन्धित है जो शनि. २२ जनवरी से आरम्भ होगा। 

कृपया ध्यान दें कि आधुनिक काल में विशुद्ध आर्ष पद्धति से दो मुख्य विषयों को जानने का यह प्रथम अवसर उदित हुआ है :--
१. मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार अर्थात् वैदिक मनोविज्ञान 
२. पातञ्जल-योगदर्शन के उपासनायोग के आधार पर ध्यान-उपासना की आर्ष पद्धति 

पाठ्यक्रम सप्ताहिक ज़ूम द्वारा। पंजीकरण के लिए :--
हिंदी संस्करण - Click Here
अथवा यहाँ जायें - tinyurl.com/HindiDhyanUpasana
अंग्रेजी संस्करण - Click Here
अथवा यहाँ जायें - tinyurl.com/DhyanUpasanaEnglish

यदि आप किन्हीं कारणों से इस पाठ्यक्रम में सहभागी न बन सकें तो इसकी पिछली प्रस्तुति की यूट्यूब प्लेलिस्ट देख सकते हैं :--
धन्यवाद। 

- डॉ. हरिश्चन्द्र, सेण्टर फॉर इनर सायंसेज, न्यू यॉर्क, अमेरिका 


Namaste:

You may be aware that the subject of Upasana is one of the four major subjects covered in the four Vedas. Unfortunately, Maharshi Dayananda (1824/1825-1883)  was not able to write a book exclusively on Upasana because of his untimely death. However, there are indicators in his writings that throw sufficient light on Upasana. Yoga is defined as Yoga-Chitta-Vrtti-Nirodhah - Yoga is to subdue the Vrttis appearing on the Chitta. But how can one understand Yoga properly without a correct understanding of Chitta? Moreover, where do the Vrttis appear from? If the twin questions are not well answered then it remains an impossibility to understand Yoga. Yet, a number of commentaries have been written on Yoga. The more a reader reads them, the more he finds entrenched in the swamp without any significant gain.

Unfortunately, the scholars did not labor hard enough to unravel Maharshi Dayananda's views on the Vedic Concept of Mind (a composite of Manas, Buddhi, Chitta, and Ahamkara - मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार) in the last 138 years after his passing away. Upasana could be an efficient mechanism for an individual's spiritual progress. Without it, one can not contribute to the progress of their community or nation.

Two attachments to this letter pertain to a course that will begin from Wed 19th January (Hindi version in blue color)/Sat 22nd January (English version in yellow color). 

Please note that this is the very first opportunity in modern times to understand the authentic Aarsha (that has its origin from the Rishis of yore) version of:
1. Vedic concept of Mind consisting of Manas, Buddhi, Chitta, and Ahamkara (मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार)
2. Practice methods of Dhyana (Meditation/Mindfulness) & Upasana 

The course will be conducted weekly via Zoom. To register:
English version - Click here
Hindi version - Click here
If you are unable to attend the course then you may see the YouTube recordings of its previous offering (Hindi version) on the playlist:

Thanking you,

Dr. Harish Chandra, Center for Inner Sciences, New York, USA

image.png
image.png
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages