दमन के खिलाफ दलों , जन संगठनों और नागरिक समाज ने राज्यपाल को भेजा पत्र

4 views
Skip to first unread message

S.R. Darapuri

unread,
Apr 18, 2026, 7:46:23 AM (4 days ago) Apr 18
to Pioneer, Pioneer Hindi, Amar Ujala, Daily News Activist, Khabarnews, Abhilash Bhatt, Avadhnama Urdu, Ptilko, Canvij Times, Santosh Valmiki Dainik Hindustan, Anil Yadav, Inqalab, Avadh ki awaz, sati...@gmail.com, Swatantra Bharat, syedquasimdkm syed, Jan yug, Hastkshep, rahattimes, Jan Madhyam, Jan Morcha, suresh yadav, Instant Khabar, obaid...@yahoo.com, Bhadas Media, sanghar...@gmail.com, Times of India, Shahira Naim, kamta tripathi, JanJwar, Ajay Prakash, Rashtriya Sahara, Swantatra Chetna, Univarta, jadeed...@gmail.com, Jai Kumar, AAJ, Dainik Jagran, Hindustan Times, Amar Ujala, Jun Puth, Janchowk, ambrish kumar, workers...@gmail.com, NAVSATTA, Khan Kranti Carvan Lko, Asad Rizvi, Devinder Chander, Amrit Vichar, Group5samachar, Voice of Lucknow, Lok Hastakshep, Samachar Varta, IANS, Pradeep Kapoor, asha, Aag, Bodhisatva Mission, Socialist Party

* दमन के खिलाफ दलों, जन संगठनों और नागरिक समाज ने राज्यपाल को भेजा पत्र
* नोएडा श्रमिक आंदोलन को बदनाम करना बंद करें सरकार
* प्रदेश में हो लोकतांत्रिक राजनीतिक वातावरण व कानून का राज

लखनऊ, 18 अप्रैल 2026, 
 शहर के प्रतिष्ठित जन चेतना पुस्तक केंद्र पर पुलिस द्वारा छापा मारने और वरिष्ठ पत्रकार रहे सत्यम वर्मा को कल रात से ही पुलिस द्वारा गायब करने,  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नोएडा के मजदूरों से मिलने से रोकने, गिरफ्तार मजदूरों पर रासुका लगाने के ऐलान के खिलाफ और मजदूरों के सम्मानजनक जीवन के लिए प्रदेश में  न्यूनतम मजदूरी 26000 रुपए तत्काल करने व आधुनिक गुलामी के सभी प्रयासों को समाप्त करने के सवाल पर आज प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों, जन व मजदूर संगठनों और नागरिक समाज के लोगों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ईमेल द्वारा पत्र भेजा।

पत्र में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं। आधुनिक गुलामी के खिलाफ नोएडा के श्रमिकों के स्वत:स्फूर्त प्रतिवाद को बदनाम करने में पूरी सरकार और उसके शासन प्रशासन के लोग लगे हुए हैं। सभी लोग जानते हैं कि पिछले कई वर्षों से मजदूरों पर आधुनिक गुलामी थोप दी गई, लंबे संघर्षों के बाद जो  भी अधिकार उन्हें हासिल हुए थे वह उनसे छीन लिए गए और लेबर कोड लाकर सरकार ने मजदूरों को असहाय बना दिया। ऐसे में मजदूरों की वास्तविक समस्याओं को हल करने की जगह अनावश्यक बयानबाजी की जा रही है और भय का वातावरण बनाया जा रहा है। राजनीतिक दलों व संगठनों के लोगों को नोएडा में मजदूरों से मिलने नहीं दिया जा रहा और पत्रकारों तक हमले किए जा रहे हैं। लखनऊ के प्रतिष्ठित संस्थान जन चेतना पुस्तक केंद्र पर पुलिस द्वारा लगातार छापा डालने उस,की संचालिका प्रख्यात कवियत्री कात्यायनी व पूर्व पत्रकार सत्यम वर्मा समेत लोगों को परेशान करने की कड़ी निंदा की गई और सरकार से सत्यम वर्मा को तत्काल रिहा करने की मांग की गई।

पत्र में कहा गया कि पूरे प्रदेश में ट्रेड यूनियन नेताओं की धर पकड़ हो रही है और फिरोजाबाद, नोएडा समेत कई जगहों पर मजदूर नेताओं को जेल भेज दिया गया है।  लोकतांत्रिक प्रणाली में यदि ट्रेड यूनियन, संगठन, राजनीतिक दल और संस्थाएं नहीं रहेंगे तो इसे चला पाना ही संभव नहीं रहेगा। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए बेहतर नहीं है। इसलिए सरकार को भय के माहौल को समाप्त करने की पहल करनी चाहिए, और लोकतंत्र व शांति के लिए प्रदेश में सामान्य राजनीतिक गतिविधियों के हालात बनाने चाहिए।

पत्र ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. आर. दारापुरी, लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रोफेसर रूपरेखा वर्मा, एडवा की नेता मधु गर्ग, कांग्रेस के निवर्तमान प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ती वंदना मिश्रा, समाजवादी चिंतक प्रोफेसर रमेश दीक्षित, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल, इप्टा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश, एटक के महामंत्री चंद्रशेखर, एचएमएस के मंत्री एडवोकेट अविनाश पांडे, समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीराम श्रमिक, वर्कर्स फ्रंट के पूर्व अध्यक्ष दिनकर कपूर, इंटक के प्रदेश मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, शिक्षा-स्वास्थ्य अधिकार अभियान की डॉक्टर वीना गुप्ता, टीयूसीसी के प्रदेश महामंत्री प्रमोद पटेल, एपवा से मीना सिंह, जन संस्कृति मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर, युवा भारत के आलोक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नाइस हसन, लखनऊ बचाओ संघर्ष समिति के इमरान राजा, राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेता राम सुरेश यादव आदि लोगों की तरफ से भेजा गया है।

एस. आर. दारापुरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।
9415164845

--
S.R. Darapuri I.P.S.(Retd)
National President,
All India Peoples Front
Mob 919415164845

S.R. Darapuri

unread,
Apr 18, 2026, 7:47:47 AM (4 days ago) Apr 18
to Amalendu Upadhyaya Hastakshep, Jun Puth, Janchowk, workers...@gmail.com, NAVSATTA, Tauqeer Siddiqi, Khan Kranti Carvan Lko, Devinder Chander, Bhadas Media, Jan Madhyam, asha, Socialist Party, Dr. Brijesh Kumar Bhartiy Bodhisatva Mission, Janjwar जनज्वार, Rajendra Gautam, Sukhadeo Thorat
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages