सादर आमंत्रण

2 views
Skip to first unread message

Randhir Gautam

unread,
Jun 18, 2026, 8:00:13 AM (6 days ago) Jun 18
to Socialist Party
🌿 दादा धर्माधिकारी स्मृति व्याख्यान 🌿
साथियों,
समाजवादी समागम के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गांधी विचार के अध्येता तथा अहिंसा दर्शन के साधक दादा धर्माधिकारी की जयंती के अवसर पर एक ऑनलाइन वैचारिक गोष्ठी में आपका स्वागत है।

📚 विषय:
"दादा धर्माधिकारी के जीवन-दर्शन में भारतीयता का बोध"
📅 दिनांक: 18 जून 2026 (गुरुवार)
🕗 समय: रात्रि 8:00 बजे
💻 माध्यम: ऑनलाइन
अध्यक्षता:
श्री सुज्ञान मोदी
(अहिंसा विचार के अध्येता, प्रचारक एवं पोषक)
मुख्य वक्ता:
• कुमार शुभमूर्ति
(गांधी विचार के मर्मज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता)
• श्री सत्यरंजन धर्माधिकारी
(बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एवं गांधी विचार के अध्येता)

Join Zoom Meeting
Meeting ID: 841 8247 8781
Passcode: 063132

दादा धर्माधिकारी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, सर्वोदय और गांधी चिंतन के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उनके जीवन और विचारों में भारतीयता, नैतिकता, अहिंसा तथा सामाजिक परिवर्तन की गहन दृष्टि दिखाई देती है। यह गोष्ठी उनके विचारों को समकालीन संदर्भों में समझने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आप सभी साथियों से आग्रह है कि इस सार्थक विमर्श में सहभागी बनें तथा अपने विचार और प्रश्नों के साथ चर्चा को समृद्ध करें।
सादर,
समाजवादी समागम



Singh Harikesh

unread,
Jun 18, 2026, 11:21:21 PM (6 days ago) Jun 18
to Randhir Gautam, Socialist Party
आदरणीय महोदय/ महोदया 
सादर अभिवादन।

मैं जुड़ना चाहता था, परन्तु अपने गांव में रहते हुए अपनी बहन के यहां एक धार्मिक अनुष्ठान में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के कारण नहीं जुड़ सका ।
क्षमा प्रार्थी हूं।
अपने अगले कार्यक्रमों से तथा अपने संगठन से जोड़ने की कृपा करें, यही प्रार्थना है।
सधन्यवाद।
भवदीय, 
हरिकेश सिंह 
पूर्व आचार्य, एवं संकाय प्रमुख 
शिक्षा संकाय, बीएचयू 
पूर्व कुलपति,
जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा,सारण, बिहार।

Prof.Harikesh Singh
Dept. of Education
Banaras Hindu University,
Varanasi.

--
Socialist Party (India)
 
Website: spi.org.in.
Facebook: facebook.com/socialistpartyindia
Twitter: twitter.com/spiinfo
Email: socialist...@gmail.com
---
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "Socialist Party (India)" group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to socialist-party-...@googlegroups.com.
To view this discussion, visit https://groups.google.com/d/msgid/socialist-party-india/CAGAnDMT10e%3Df_db-Z2Qz-D-haW6R9Sw9XycG1dxG0s8H2g4hMw%40mail.gmail.com.
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages