भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते पर एआईपीएफ का वक्तव्य*

1 view
Skip to first unread message

S.R. Darapuri

unread,
Jan 28, 2026, 7:35:50 AM (4 days ago) Jan 28
to Pioneer, Pioneer Hindi, Amar Ujala, Daily News Activist, Khabarnews, Abhilash Bhatt, Avadhnama Urdu, Ptilko, Canvij Times, Santosh Valmiki Dainik Hindustan, Anil Yadav, Inqalab, Avadh ki awaz, sati...@gmail.com, Swatantra Bharat, syedquasimdkm syed, Jan yug, Hastkshep, rahattimes, Jan Madhyam, Jan Morcha, suresh yadav, Instant Khabar, obaid...@yahoo.com, Bhadas Media, sanghar...@gmail.com, Times of India, Shahira Naim, kamta tripathi, JanJwar, Ajay Prakash, Rashtriya Sahara, Swantatra Chetna, Univarta, jadeed...@gmail.com, Jai Kumar, AAJ, Dainik Jagran, Hindustan Times, Amar Ujala, Jun Puth, Janchowk, ambrish kumar, workers...@gmail.com, NAVSATTA, Khan Kranti Carvan Lko, Asad Rizvi, Devinder Chander, Amrit Vichar, Group5samachar, Voice of Lucknow, Lok Hastakshep, Samachar Varta, IANS, Pradeep Kapoor, asha, Aag, Bodhisatva Mission, socialist-...@googlegroups.com
*भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते पर एआईपीएफ का वक्तव्य* 

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते पर टिप्पणी करते हुए ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की राष्ट्रीय कार्य समिति ने कहा है कि विदेशी मालों पर टैरिफ के घटने से यहां के उद्योगों का और उसमें कार्यरत मजदूरों का नुकसान होगा। यह सही है कि व्यापार में अमेरिका की दादागिरी से बचने के लिए यूरोप सहित अन्य देशों के साथ व्यापारिक समझौता होना चाहिए। लेकिन यह ध्यान रखना है कि हमारा निर्यात आयात की तुलना में बेहद कम है और जनता को व्यापार से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता है।

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने फिर दोहराया है कि आर्थिक नीति की दिशा को बदला जाए और अपने घरेलू बाजार का विस्तार किया जाए। एआईपीएफ केंद्र सरकार से यह मांग करता है कि इस व्यापार समझौते को शुरू होने वाले बजट सत्र के समय संसद के पटल पर रखा जाए ताकि देश की जनता समझ सके कि इस व्यापार समझौते से यहां के लोगों की कितनी भलाई हो रही है।

राष्ट्रीय कार्य समिति की तरफ से! 

एस. आर. दारापुरी, 
राष्ट्रीय अध्यक्ष, 
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।
दिनांक - 28 जनवरी 2026


--
S.R. Darapuri I.P.S.(Retd)
National President,
All India Peoples Front
Mob 919415164845
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages