प्रिय साथियो,
जैसा कि आप जानते हैं, 17 अप्रैल 2027 से *चंद्रशेखर जी की जन्मशती वर्ष* का शुभारंभ हो रहा है। उनका जन्म 17 अप्रैल 1927 को उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के इब्राहिमपट्टी गाँव में हुआ था।
समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शिविर में यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा आचार्य नरेंद्र देव की विचार-परंपरा के अग्रणी *समाजवादी नेता चंद्रशेखर जी की जन्मशती, प्रोफेसर राजकुमार जैन जी* के संयोजकत्व में, पूरे देश में गरिमा और व्यापकता के साथ मनाई जाएगी।
इसके साथ ही समाजवादी समागम, चंद्रशेखर जी के जीवन-दर्शन, राजनीतिक साधना और राष्ट्र-निर्माण की उनकी परिकल्पना को केंद्र में रखते हुए एक स्मृति ग्रंथ / स्मृति संकलन का प्रकाशन भी करेगा।
*इससे पूर्व भी समाजवादी समागम ने मधु लिमये, मधु दंडवते तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मशती के अवसर पर स्मृति ग्रंथ प्रकाशित किए हैं तथा देशभर में समाजवादी विरासत को रेखांकित करते हुए विचार-गोष्ठियों, संगोष्ठियों और संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है।*
इसी क्रम में आप सभी से विनम्र निवेदन है कि समाजवादी नेता चंद्रशेखर जी की जन्मशती समारोह से सक्रिय रूप से जुड़ें। अपनी-अपनी संस्थाओं के माध्यम से समाजवादी विचार के प्रचार-प्रसार तथा चंद्रशेखर जी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में सहयोग और संवाद हेतु नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर संपर्क करें।
📲 हमारे व्हाट्सएप समूह से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:
समाजवादी समागम
जय हिंद!
जय समाजवाद!