green party launched by sp(i) with appeal to reduce use of fossil fuels - english & hindi (attachement in kruti dev 010 font)

2 views
Skip to first unread message

Socialist Party India

unread,
Mar 22, 2026, 5:46:31 PM (2 days ago) Mar 22
to Socialist Party
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांकः 23 मार्च, 2026
सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) ने की ग्रीन पार्टी की शुरुआत

ईरान पर अमरीका व इजराइल के हमले के कारण दुनिया तेल के संकट से जूझ रही है। किंतु भारत की स्थिति अजीबो-गरीब बनी हुई है। पहले अमरीका ने भारत के ऊपर रूस से तेल खरीदने के कारण जुर्माना लगाया और फिर भारत को मजबूर किया कि वह रूस से तेल खरीद कम करे। अब जब वैश्विक तेल संकट खड़ा हो गया है तो अमरीका ने भारत को इजाजत दी है कि वह रूस से तेल खरीद ले। रूस अब पाकिस्तान को तो तेल बिक्री में छूट दे रहा है लेंकिन भारत को नहीं। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का जो अपमान करवाया है पहले किसी प्रधान मंत्री ने नहीं करवाया। एक प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी हुए जिन्होंने 1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध झेल रहा था और अमरीका भारत के खाद्यन्न संकट को दूर करने के लिए पी.एल. 480 समझौते के तहत भारत को गेहूं उपलब्ध करा रहा था लेकिन पाकिस्तान का पक्ष ले रहा था तो उन्होंने देशवासियों से अपील की कि एक वक्त के भोजन का परित्याग करें। किंतु नेरन्द्र मोदी तो मुकेश अंबानी का अमरीका में तेल परिशोधन संयंत्र लगवाना चाहते हैं इसलिए अमरीका के सामने घुटने टेक दिए है।
अतः सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) भगत सिंह की शहादत दिवस व राम मनोहर लोहिया के जन्म दिवस पर ग्रीन पार्टी की शुरुआत करते हुए देशवासियों से अपील करती है कि पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग कम करते हुए भारत को दुनिया में जो अपमान झेलना पड़ रहा है उस स्थिति से उबारें।
निजी पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल न कर सार्वजनिक यातायात के साधनों या बिना पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल करें। सरकार को चाहिए कि सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था को मजबूत करे। खाना पकाने के लिए एल.पी.जी. की जगह अन्य विकल्प जैसे सौर ऊर्जा तलाशें। प्रदूषण को कम करने के लिए बिजली व ए.सी. (वातानुकूलित) का इस्तेमाल कम/न करें। वर्तमान में जो युद्ध चल रहा है वह भी जलवायु परिवर्तन को प्रभावित कर रहा है। युद्ध तुरंत रुकना चाहिए और भविष्य में कोई युद्ध न हो यह सुनिश्चित कियसा जाना चाहिए।
आज ग्रीन पार्टी की शुरुआत चैक स्थित फरंगी महल में उस स्थान से जहां महात्मा गांधी लखनऊ की एक यात्रा में रुके थे गोमती नदी के तट पर आचार्य नरेन्द्र देव की समाधि तक एक साइकिल यात्रा निकाल कर व फिर 25 पौधों का रोपण कर की जाएगी। ग्रीन पार्टी जितना पर्यावरण के बचाने कि लिए प्रतिबद्ध उतना ही दुनिया में न्याय स्थापित करने व मनवाधिकार संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सलाहुद्दीन शिबू ने कहा कि समाजवादी विचारधारा समय की मांग है और साम्प्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद व लिंग भेद कि खिलाफ सतत संघर्ष ही राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सलाहुद्दीन शिबू , अध्यक्ष, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), उत्तर प्रदेश, 7905817351, 9415462144
संदीप पाण्डेय, ग्रीन पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) से सम्बद्ध, 0522 2355978, 3564437

Press Release
Date: 23 March, 2026
Socialist Party (India) launches the Green Party

Due to attacks by the United States and Israel on Iran, the world is facing an oil crisis. However, India’s situation has become quite peculiar. Earlier, the United States imposed penalties on India for purchasing oil from Russia and then pressured India to reduce such purchases. Now that a global oil crisis has emerged, the United States has permitted India to buy oil from Russia again. Russia is currently offering discounts on oil sales to Pakistan, but not to India. Prime Minister Narendra Modi has caused international embarrassment to India in a way no previous Prime Minister has.

There was once a Prime Minister, Lal Bahadur Shastri, who during the 1965 war between India and Pakistan—when the United States was supplying wheat to India under the PL-480 agreement to address food shortages but was supporting Pakistan—appealed to the citizens to give up one meal a day. In contrast, Narendra Modi has bowed before the United States, allegedly to facilitate Mukesh Ambani in setting up an oil refinery in America.

Therefore, the Socialist Party (India), on the occasion of Bhagat Singh’s martyrdom day and Ram Manohar Lohia’s birth anniversary, announces the launch of the Green Party and appeals to the citizens to reduce the use of petroleum products and help India overcome the current situation of international embarrassment.

People are urged to avoid using private petrol and diesel vehicles and instead use public transport or non-fossil-fuel-based vehicles. The government should strengthen public transportation systems. For cooking, alternatives to LPG, such as solar energy, should be explored. To reduce pollution, the use of electricity and air conditioning should be minimized or avoided. The ongoing war is also impacting climate change. The war should be stopped immediately, and steps should be taken to ensure that no such conflicts occur in the future.

Today, the Green Party will be launched with a bicycle rally starting from Firangi Mahal at Chowk—where Mahatma Gandhi once stayed during a visit to Lucknow—up to the memorial of Acharya Narendra Dev on the banks of the Gomti River, followed by the planting of 25 saplings. The Green Party is as committed to environmental protection as it is to establishing justice and safeguarding human rights worldwide.

On this occasion, State President Salahuddin Shibu said that socialist ideology is the need of the hour, and continuous struggle against communalism, casteism, regionalism, and gender discrimination will be a true tribute to Ram Manohar Lohia on his 116th birth anniversary.

Salahuddin Shibu
President, Socialist Party (India), Uttar Pradesh
Contact: 7905817351, 9415462144

Sandeep Pandey
Green Party (affiliated with Socialist Party (India))
Contact: 0522 2355978, 3564437


--
Socialist Party (India)
Website: spi.org.in
Twitter: @spiinfo
temp.docx
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages