महिलाओं के साथ बलात्कार का इतिहास बड़ा पुराना है और समाज के सख्त कानून
द्वारा इस्पे रोक लगाने की कोशिश हमेशा से होती रही हैं | कभी किसी
देश ,समाज या धर्म के कानून इस गुनाह को कम करने में कामयाब हो जाते हैं
और कभी अचानक ऐसी शर्मनाक घटनाओं में बढ़ोतरी होने की खबरें आने लगती हैं
| और धर्म में भी बलात्कार को शर्मनाक बयाता गया है लेकिन इस्लाम में तो
इसकी सजा मौत तक है यदि यह अपराध किसी शादीशुदा ने किया हो और शराब तो
मुकम्मल तौर पे हराम है |हाँ आज कल पश्चिमी सभ्यता का युवाओं पे असर इतना
होने लगा है की यह किसी भी धर्म के कानून को इंद्रियों द्वारा सुख भोगने
के चक्कर में माने से इनकार कर देते हैं |इधर कुछ सालों से जब भी
बलात्कार की घटनाएँ होती हैं तो उसमे महिलाओं के साथ केवल बलात्कार ही
नहीं होता बल्कि दरिंदगी के साथ बलात्कार हुआ करता है | बलात्कार की आजकल
जो भी घटनाएँ प्रकाश में आयी हैं उनमे अब बच्चों के साथ बलात्कार की दर
भी बढती जा रही है |
http://www.payameamn.com/2013/04/blog-post_21.html