जागरुक या जागरूक

1,624 views
Skip to first unread message

Dhananjay Chaube

unread,
May 6, 2013, 11:57:42 PM5/6/13
to shabdc...@googlegroups.com
कौन सी वर्तनी सही है, जागरुक या जागरूक।

वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के शब्दकोश में केवल जागरूक दिया है।

हिंदी शब्दसागर के लघुतर कागजी संस्करण में भी केवल जागरूक ही दिया है।
जबकि हिंदी शब्दसागर के ई-संस्करण में जागरुक एवं जागरूक दोनों दिए हैं।

Pustak.org के ई-शब्दकोश में भी जागरुक और जागरूक दोनों दिए हैं।

कृपया मार्गदर्शन करें कि संस्कृत में इस शब्द की क्या वर्तनी है।

सादर
धनंजय


Anil Janvijay

unread,
May 7, 2013, 12:03:14 AM5/7/13
to shabdc...@googlegroups.com
धनंजय जी, सही शब्द तो जागरूक ही है।


2013/5/7 Dhananjay Chaube <anan...@gmail.com>

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/groups/opt_out.
 
 



--
anil janvijay
कृपया हमारी ये वेबसाइट देखें
www.rachnakosh.com

Moscow, Russia
+7 916 611 48 64 ( mobile)

Sushil Chhoker

unread,
May 7, 2013, 12:28:46 AM5/7/13
to shabdc...@googlegroups.com
बृहत हिंदी कोश में तो जागरूक है।


2013/5/7 Anil Janvijay <anilja...@gmail.com>



--
Sushil Chhoker

साह रह गये बेलिया थोडे,चंगा तू कोई कम्म कर लै
इक्क दिन मिट्टी दी मुटठ होणा, भला तू कोई कम्म कर लै।

narayan prasad

unread,
May 7, 2013, 4:40:59 AM5/7/13
to shabdc...@googlegroups.com
<<कृपया मार्गदर्शन करें कि संस्कृत में इस शब्द की क्या वर्तनी है।>>

इस सन्दर्भ में पाणिनि सूत्र है - "जागुरूकः" (3.2.65) ।
अर्थात् जागृ धातु से ऊक प्रत्यय होता है ।
अतः संस्कृत में इस शब्द की वर्तनी "जागरूक" है ।
---नारायण प्रसाद

2013/5/7 Dhananjay Chaube <anan...@gmail.com>

Dhananjay Chaube

unread,
May 7, 2013, 3:23:50 PM5/7/13
to shabdc...@googlegroups.com
अनिल जी, सुशील जी और नारायण जी,
मार्गदर्शन के लिए हार्दिक धन्यवाद।

धनंजय


7 मई 2013 2:10 pm को, narayan prasad <hin...@gmail.com> ने लिखा:

Sushil Chhoker

unread,
May 7, 2013, 11:48:25 PM5/7/13
to shabdc...@googlegroups.com
धनंजय जी, नमस्कार। Pustak.org के ई-शब्दकोश पर क्या ऑनलाइन शब्द के अर्थ जाने जा सकते हैं? अगर हां तो प्लीज लिंक तो दीजिए।


2013/5/8 Dhananjay Chaube <anan...@gmail.com>

lalit sati

unread,
May 8, 2013, 12:21:56 AM5/8/13
to shabdc...@googlegroups.com
सुशील जी मुखपृष्ठ  http://pustak.org/home.php पर बायीं ओर सबसे ऊपर लिखा है - शब्द का अर्थ खोजें। इस पर चटका लगाकर आप शब्द ढूंढ़ सकते हैं।


2013/5/8 Sushil Chhoker <meridu...@gmail.com>

Sushil Chhoker

unread,
May 8, 2013, 12:25:33 AM5/8/13
to shabdc...@googlegroups.com
शुक्रिया ।


2013/5/8 lalit sati <lalit...@gmail.com>

Dhananjay Chaube

unread,
May 8, 2013, 3:12:17 AM5/8/13
to shabdc...@googlegroups.com
सुशील जी, मैं Pustak.org के ऑफलाइन संस्करण का उपयोग करता हूँ। यह SDA (Simple Dictionary Application) के माध्यम से चलता है। शायद विजय प्रभाकर नागरकर जी ने साझा किया था। लेकिन इस समय मैं अपने गूगल डिस्क पर इसे देख नहीं पा रहा हूँ।

अतः मैंने इसे अपलोड कर दिया है। आप SDA के माध्यम से इसका उपयोग कर सकते हैं।

धनंजय


8 मई 2013 9:55 am को, Sushil Chhoker <meridu...@gmail.com> ने लिखा:
Pustak.org_Hindi_SDA_Dict_v1.0.7z
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages