उष्ण या ऊष्ण और उष्मा या ऊष्मा

982 views
Skip to first unread message

Dhananjay Chaube

unread,
Feb 27, 2015, 3:57:38 PM2/27/15
to shabdc...@googlegroups.com
मैं उष्ण तथा ऊष्ण के बीच शुद्ध क्या है, इसकी खोज में था। संस्कृत स्रोतों को देखने पर मुझे ऐसा प्रतीत हुआ कि 'उष्ण' वर्तनी शुद्ध है। लेकिन एक नई समस्या आ गई। संस्कृत स्रोतों में ऊष्म- तथा उष्म- दोनों मिल रहे हैं जबकि हिंदी में सामान्यतः ऊष्मा ही बहु्व्यवहृत है।

मूल संस्कृत के आलोक में वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन चाहता हूँ कि 'उष्ण' तथा 'ऊष्मा' की सही वर्तनियाँ क्या हैं और इन दोनों शब्दों में परस्पर क्या संबंध है?

सादर
धनंजय

Vinod Sharma

unread,
Feb 28, 2015, 7:38:41 AM2/28/15
to shabdcharcha
हिंदी में ऊष्ण और ऊष्मा सही माने जाते हैं। कल एक आलेख में सुयश जी ने लिखा था कि कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया जाना चाहिए। इसलिए यही कह सकता हूँ कि दीर्घ ऊ को हिंदी में मान्यता है, भले ही संस्कृत में उष्ण या उष्म का प्रयोग होता हो।
विनोद शर्मा 

--
You received this message because you are subscribed to the Google Groups "शब्द चर्चा " group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to shabdcharcha...@googlegroups.com.
For more options, visit https://groups.google.com/d/optout.

अजित वडनेरकर

unread,
Feb 28, 2015, 7:45:22 AM2/28/15
to shabdc...@googlegroups.com
सही कह रहे हैं विनोद जी।
हिन्दी में दीर्घ स्वर के साथ ही प्रचलन हैं ये शब्द। कोश भी पुष्टि करते हैं।

narayan prasad

unread,
Feb 28, 2015, 11:44:34 AM2/28/15
to shabdc...@googlegroups.com
<<हिंदी में ऊष्ण और ऊष्मा सही माने जाते हैं। >>

हिंदी में मुझे अभी तक वर्तनी में प्रयुक्त उष्ण और ऊष्मा शब्द ही देखने को मिला है । आज मैंने बृहत् हिंद कोश उलटकर देखा, तो उष्ण ही दिखा, ऊष्ण नहीं ।
--- नारायण प्रसाद

2015-02-28 18:08 GMT+05:30 Vinod Sharma <vinodj...@gmail.com>:

अजित वडनेरकर

unread,
Feb 28, 2015, 11:55:43 AM2/28/15
to shabdc...@googlegroups.com
नारायणजी ने सुधार का मौका दिया।
मैंने ऊष्म के प्रभाव में दोनों स्थानों पर दीर्घ स्वर लगा दिए थे।  हिन्दी में ऊष्म है किन्तु ऊष्ण नहीं।
धन्यवाद

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages